ब्रेकिंग न्यूज़

बेमेतरा : शासकीय शिवलाल राठी उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय हेतु शिक्षको की चयन सूची जारी
बेमेतरा : शासकीय शिवलाल राठी उत्कृष्ट (अंग्रेजी माध्यम) विद्यालय बेमेतरा मे संविदा भर्ती के अन्तर्गत शिक्षकों की भर्ती कर ली गई है। संबंधित शिक्षकों को मंगलवार 13 अक्टूबर तक कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है।

कलेक्टर बेमेतरा द्वारा जारी आदेश के मुताबिक व्याख्याता हिन्दी पद के लिए सुधीर कुमार, व्याख्याता अंग्रेजी रश्मि वशिष्ठ, व्याख्याता संस्कृत डालेश्वरी साहू, व्याख्याता जीव विज्ञान स्मृति अग्रवाल, व्याख्याता सामाजिक विज्ञान निमिषा कौर, सहायक शिक्षक कला बरखा ठाकुर एवं रुपल साहू का चयन किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि यह संविदा नियुक्ति छ.ग. सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम 2012 के अधीन रहंेगे। पद पूर्णतः अस्थायी होंगे। शासन के द्वारा नियुक्ति अथवा कार्य व्यवहार के आधार पर किसी भी समय पदच्युत किया जा सकेगा।

किसी भी अभ्यर्थी की नियुक्ति संविदा पर होने पर वह नियमितिकरण के लिए किसी भी प्रकार का दावा नही करेगा, ना  ही उस पद के विरुद्ध उस व्यक्ति विशेष को नियमित भर्ती के समय कोई प्राथमिकता/छुट दी जा सकेगी। भविष्य मे शासन के द्वारा उक्त पदों पर भर्ती किये जाने पर यह नियुक्ति स्वमेव निरस्त मानी जावेगी।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook