ब्रेकिंग न्यूज़

 जशपुरनगर : पुरातत्व संग्रहालय के लिए पुरातात्विक महत्व सामग्री दान देने की अपील

जशपुरनगर 03 मार्च : जशपुर जिले में पुरातत्व संग्रहालय की स्थापना का कार्य कलेक्टर श्री निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर के मार्गदर्शन में जारी है। जशपुर में स्थापित हो रहे पुरातत्व संग्रहालय के लिए जिले के लोगों से पुरातात्विक महत्व की मूर्तियों, अवशेषों, टूल्स एवं अन्य सामाग्री के संररक्षण के लिए दान देने की अपील की गई है। पुरातत्व संग्रहालय में कालखंड के अनुसार मूर्तिंयों, अवशेषों, टूल्स एवं प्राचीन सामाग्रियों आदि का प्रदर्शन किया जाएगा।

कलेक्टर श्री निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर ने जिले के लोगों से जिनके पास पुरातात्विक महत्व की,मूर्ति एवं अन्य सामग्री को पुरातत्व संग्रहालय जशपुर को देने की अपील की है। जिसे पुरातत्व सग्राहलय में संरक्षित कर प्रदर्शित किया जाएगा। संग्राहलय को दान देने वाले व्यक्ति का नाम भी उस सामग्री के साथ उल्लेखित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने जिले के आदिमजनजाति विशेषकर बिरहोर, पहाड़ी कोरवा, उरांव जनजाति द्वारा प्राचीन समय में उपयोग में लाए जा रहे सामाग्री, वाद्य यंत्र, परिधान आदि को भी जिला पुरातत्व संग्रहालय के लिए आदिमजाति कल्याण विभाग के सहायक आयुक्त श्री वाहने को उपलब्ध कराने को कहा है।
 
कलेक्टर ने कहा है कि जिले के ग्रामीण अंचलों में कई जगहों पर पुरातात्विक महत्व की मूर्तियां असुरक्षित रूप से पड़ी हैं। जिसके कारण इन मूर्तियों का क्षरण हो रहा है। इनके चोरी होने का भी अंदेशा है। उनके सुरक्षित रख-रखाव के लिए पुरातत्व संग्रहालय बनाया जा रहा है। प्राचीनकाल की मूर्तियां एवं पुरातात्विक सामग्री का विशेष महत्व होता है। इनका संरक्षण जरूरी है। उन्होंने जिले के नागरिकों से इनके सुरक्षित रख-रखाव के लिए सहयोग देने की अपील की है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook