ब्रेकिंग न्यूज़

बेमेतरा : कलेक्टोरेट मे सतर्कता जागरुक सप्ताह के अन्तर्गत शपथ ली गई
बेमेतरा : शासन के निर्देशानुसार 27 अक्टूबर से 02 नवम्बर 2020 तक सतर्कता जागरुकता सप्ताह मनाया जा रहा है, जिसका विषय सतर्क भारत समृद्ध भारत है।
 
सतर्कता जागरुकता सप्ताह के प्रथम दिवस आज मंगलवार को कलेक्टोरेट परिसर मे अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा शपथ ली गई। संयुक्त कलेक्टर श्री दुर्गेश कुमार वर्मा ने शपथ दिलायी।

जिसमें अधिकारियों/कर्मचारियों को भ्रष्टाचार मिटाने के लिए मिलकर काम करने का संदेश दिया। शपथ मे कहा गया कि करप्शन हमारे देश की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक प्रगति की बढ़ी बाधाओं मे से एक रहा है। हमारा मानना है कि सरकार, नागरिक और निजी क्षेत्र जैसे सभी हितग्राहको को भ्रष्टाचार मिटाने के लिए मिलकर काम करने की जरुरत है।

      मुझे एहसास है कि हर नागरिक को सतर्क रहाना चाहिए और हर समय ईमानदारी और अखण्डता की उच्चतम स्टैंडर्स के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई का समर्थन करना चाहिए।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook