ब्रेकिंग न्यूज़

बेमेतरा : धान खरीदी के लिए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित
बेमेतरा : राज्य में खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 की धान खरीदी में किसानों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ द्वारा राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। इसका दूरभाष नम्बर 0771-2425450 है।

धान खरीदी का कार्य राज्य सरकार द्वारा 1 दिसंबर 2020 से शुरू किया गया है। जिसके बेहतर क्रियान्वयन के लिए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष की स्थापना कर अधिकारियोंध्कर्मचारियों की पदस्थापना की गई है।
 
किसानों को धान खरीदी के दौरान अधिक से अधिक सुविधा प्रदान करने तथा सभी शिकायतों एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए नियंत्रण कक्ष प्रभारी एवं नोडल अधिकारी के रूप में श्री प्रकाश चंद कोरी, प्रोग्रामर श्री मनुगौरव सिंह, उपप्रबंधक श्री संतोष पाठक तथा डाटा एंट्री ऑपरेटर श्री कुलदीप यदु को पदस्थ किया गया है।

    श्री संतोष पाठक तथा श्री कुलदीप यदु प्रातः 9 बजे से शाम 5 बजे तक नियंत्रण कक्ष मे उपलब्ध होंगें। धान खरीदी से संबंधित शिकायतों, समस्याओं और सुझावों की जानकारीे नियंत्रण कक्ष के माध्यम से उच्च अधिकारियों को पहुंचाई जायेगी।

    पदस्थ अधिकारियों से दूरभाष माध्यम से संपर्क किया जा सकता है। इनमें श्री प्रकाश चंद कोरी 9827497959, श्री मनुगौरव सिंह 9424244786, श्री संतोष पाठक 8839333915 तथा श्री कुलदीप यदु 9827407455 हैं। नियंत्रण कक्ष की ई-मेल आईडी  [email protected] पर ई-मेल के माध्यम से संपर्क किया जा सकता है। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित की वेबसाइट www.markfed.cg.nic.in तथा धान उपार्जन संबंधी वेबसाइट www.khadya.cg.nic.in है।

    नियंत्रण कक्ष में रविवार एवं शासकीय अवकाश के दौरान भी सुचारू रूप से कार्य संचालित करने के लिए अतिरिक्त 22 कर्मचारियों की भी ड्यूटी सुबह 10 बजे शाम 5 बजे तक लगायी गई है।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook