टाटा मोटर्स की अधिग्रहित कंपनी जगुआर लैंड रोवर 1,000 कर्मचारियों को देगा हमेशा के लिए छुट्टी
नई दिल्ली : टाटा मोटर्स की अधिग्रहित कंपनी जगुआर लैंड रोवर यूनाइटेड किंगडम में अपने 1,000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रही है। कंपनी का कहना है कि कोविड-19 के कारण कंपनी को घाटा हुआ है जिकी भरपाई करने के लिए कंपनी अपने कार्यबल में कटौती कर रही है। जानकारी के अनुसार कॉन्ट्रैक्ट और एजेंसी सेवा के कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी।
जगुआर लैंड रोवर यूनाइटेड किंगडम की बड़ी कार निर्माताओं में से एक है। कंपनी ने हाल ही में खुलासा किया है कि लॉकडाउन के कारण बिक्री में 31 प्रतिशत की गिरावट आई है। कोरोना वायरस से आई वैश्विक मंदी के कारण कंपनी को घटा हुआ है और खर्च में बढ़ोत्तरी हुई है। कंपनी ऑपरेशन कॉस्ट को कम करने के लिए छंटनी करने जा रही है।
एक सूचना में कंपनी ने बताया कि परिवर्तन कार्यक्रम के माध्यम से, जगुआर लैंड रोवर प्रदर्शन का मूल्यांकन कर रही है। इसके साथ ही स्थायी विकास को सक्षम करने व्यवसाय की दीर्घकालिक सफलता के लिए कार्रवाई कर रही है। कोविड-19 के प्रकोप का सामना करते हुए कंपनी के लिए यह फैसला लेना काफी मुश्किल था। हालांकि, कंपनी को अपने अस्थाई कर्मचारियों को नौकरी से हटाने का कठोर फैसला लेना पड़ा। कंपनी ने कहा कि अधिकतर छंटनी कंपनी के यूनाइटेड किंगडम में स्थित उपक्रमों से की जाएगी। छंटनी की प्रक्रिया जुलाई महीने के अंत से शुरू होकर साल के आखरी महीने तक जारी रहेगी।


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
Leave A Comment