दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री मंत्री सतेंद्र जैन को दी गई प्लाज्मा थेरेपी, हालत में हो रहा सुधार
नई दिल्ली: देश में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी दिल्ली भी कोरोना से बुरी तरह प्रभावित है, जहां आंकड़ा 50 हजार के पार पहुंच गया है। इस बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन भी कोरोना की चपेट में आ गए थे। उनकी हालत गंभीर होने के चलते उन्हें आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा, जहां अब उन्हें प्लाज्मा थेरेपी दी जा रही है। सतेंद्र जैन के कार्यालय के मुताबिक उनकी हालत में अब सुधार हो रहा है।
दरअसल 17 जून का सतेंद्र जैन की कोरोना जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां उनका ऑक्सीजन लेवल लगातार कम हो रहा था। डॉक्टर के मुताबिक सामान्य रूप से ये स्तर 95 के करीब होता है, लेकिन सतेंद्र जैन का ऑक्सीजन लेवल 85 तक आ गया था। इसके साथ ही उनको निमोनिया होने की भी पुष्टि हुई है। जिस वजह से शुक्रवार को उन्हें मैक्स हॉस्पिटल में शिफ्ट किया गया था।
फिलहाल अब उन्हें प्लाज्मा थेरेपी दी जा रही है। जिससे अब उनको बुखार नहीं आ रहा है। वहीं उनके शरीर में ऑक्सीजन का भी स्तर सही बना हुआ है। डॉक्टरों की टीम अगले 24 घंटे तक आईसीयू में उनके स्वास्थ्य पर नजर रखेगी। वहीं दिल्ली के हालात को देखते हुए डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को स्वास्थ्य मंत्री का अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया गया है।


.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
Leave A Comment