ब्रेकिंग न्यूज़

शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर में जनजातीय गौरव स्मृति कार्यक्रम का हुआ आयोजन

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

जशपुर : शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर में विगत दिवस 12 नवंबर को   जनजातीय गौरव स्मृति की एक दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच, ग्राम पंचायत झरगॉव सरपंच श्री सुधीर मिंज उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन एवं जनजातीय महानायकों के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुई। तत्पश्चात् राज्यगीत का गायन हुआ। संस्था के प्राचार्य एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. जी. एस. बेदी द्वारा जनजातीय समाज की ऐतिहासिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक धरोहर से परिचय कराया गया। जनजातीय समाज द्वारा हमेशा जल, जंगल एवं जमीन के संरक्षण हेतु किए गए संघर्ष का स्मरण किया गया।

कार्यक्रम की संयोजक सुश्री प्रणिता सोरेंग ने इस अवसर पर जनजातीय गौरव स्मृति  कार्यक्रम के उददेश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। तत्पश्चात् छात्र-छात्राओं द्वारा करमा नृत्य एवं कुड़ुख लोकगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। सांस्कृतिक कार्यक्रम की समाप्ति पर गत् डेढ़ माह से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं यथा चित्रकला, भाषण, क्विज आदि के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर चलचित्र आरआरआर की प्रेरणादायी क्लिप एवं श्रीमती रश्मि किरण पन्ना द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान पर पॉवर पाईंट प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम का संचालन श्री पंकज पैकरा और श्री सतीश किसपोट्टा द्वारा किया गया। साथ ही मुख्य वक्ता के रूप में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गम्हरिया के श्री व्याख्याता प्रदीप भगत उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook