सूरजपुर : रोका छेका के शुभारंभ दिवस पर जिले के गौठानों में किये गये विविध कार्यक्रम
जनप्रतिनिधियों सहित कलेक्टर व जिला सीईओ ने गौठान कृष्णपुर की प्रांगण में किया वृक्षारोपण
सूरजपुर 19 जुन : मुख्यमंत्री श्री भूपेष बघेल के द्वारा छत्तीसगढ़ की पुरानी पंरपरा रोका छेका को समुचे राज्य में लागु किया है। जिसके शुभारंभ दिवस पर आज कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा व मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री आकाष छिकारा के नेतृत्व में समस्त विकासखंडों के गौठानों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा, जिला सीईओ श्री आकाष छिकारा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री नरेष राजवाड़े, सदस्य शषि सिंह व अन्य प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आदर्ष गौठान कृष्णपुर में किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में गौठान में उत्पादित कम्पोस्ट खाद एवं गौठानों में कार्य कर रहे महिला ग्राम संगठनों के द्वारा उत्पादित सामग्री गोबर का गमला, विभिन्न प्रकार की सब्जियाॅ, मास्क, सेनिटाईजर, अगरबत्ती, साबुन व अन्य सामग्रीयों का प्रदर्षन किया गया। इसके साथ ही इस अवसर पर 10 कृषकों के द्वारा 1-1 टैªक्टर पैरा का दान गौठान प्रबंधन समिति को किया गया।



उद्यान विभाग के द्वारा 20 कृषकों को फलदार पौधे का वितरण किया गया। इसके अलावा अतिथियों के हाथो 30 कृषकों को के0सी0सी0, 20 किसानों को मक्का बीज, मछली पालन विभाग द्वारा चयनित हितग्राही षिखर महिला स्व0 सहा0 समूह को मछली पकड़ने वाला जाल एवं आईस बाक्स, प्रदर्षन करने वाले समूहों को चेक का वितरण किया गया साथ ही के0सी0सी0 के लिए षिविर का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में पषुपालन विभाग के द्वारा पषुओं के लिए स्वास्थ्य षिविर एवं टिकाकरण का आयोजन किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में कलेक्टर सीईओ एवं जनप्रतिनिधियों ने गौठान प्रागंण में छायादार व फलदार वृक्षों का रोपण किया।
इसी प्रकार संुदरपुर गौठान में विधायक भटगांव श्री पारसनाथ राजवाड़े, अपर कलेक्टर श्री एस.एन.मोटवानी एवं अन्य जन प्रतिनिधि की उपस्थिति में रोका छेका कार्यक्रम किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि फार्म की प्रविष्टि, गौठान में पषुओं का टीकाकरण, 600 पौधो का वितरण किया गया। इसके साथ ही विभागों के द्वारा अपनी गतिविधियों की जानकारी दी गई।
Leave A Comment