- Home
- छत्तीसगढ़
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री विनय लंगेह ने प्रबंधन कारखाना, मेसर्स करणी कृपा पावर प्लांट, खैरझिटी तहसील व महासमुंद को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने नोटिस में कहा है कि 08 सितंबर 2024 को दुर्घटना घटित होने से 03 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुये थे तथा दो श्रमिकों की ईलाज के दौरान क्रमशः 12 सितंबर 2024 को श्री भारत वर्मा एवं दिनांक 14 सितंबर 2024 को श्री खिलेश्वर साहू की मृत्यु हो गई। जिसकी सूचना आपके द्वारा जिला प्रशासन को नहीं दी गई थी।जबकि छ.ग. कारखाना नियमावली, 1962 के नियम 108 (2) के अनुसार यदि किसी कारखानें में कोई ऐसी दुर्घटना या अनुसुची में विनिर्दिष्ट की गई कोई ऐसी खतरनाक घटना हो जाए, जिसके परिणाम स्वरूप किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाए या किसी व्यक्ति को ऐसी क्षति पहुँचे जिसके परिणाम स्वरूप उसकी मृत्यु होने की संभावना हो तो, उसकी सूचना कारखानें के प्रबंधक द्वारा जिला मजिस्ट्रेट, उपखंडीय अधिकारी एवं निकटतम थानें के पुलिस अधिकारी को दिये जाने का प्रावधान है।उक्त दुर्घटना की जानकारी 22.09.2024 को सोशल मीडिया एवं अखबारों में उक्ताशय की खबर प्रकाशित होने पर जिला प्रशासन को प्राप्त हुई। अतः उक्त दुर्घटना की जानकारी आपके द्वारा नहीं दिये जाने के संबंध में 03 दिवस की भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने व बताने नोटिस जारी किया गया है कि क्यों न आपके विरूद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जावे।
करणी कृपा पावर प्लांट के दुर्घटना क्षेत्र को किया गया सील
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री विनय लंगेह के आदेश के तहत आज करणी कृपा पावर प्लांट की दुर्घटनाग्रस्त क्षेत्र को सील कर दिया गया है। श्रम पदाधिकारी श्री देवेंद्रनाथ पात्र एवं सहायक संचालक औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा श्री मनीष कुंजाम द्वारा यह कारवाई किया गया। ज्ञात है की 8 सितंबर को घटित गंभीर घटना की पुनः जांच हेतु कारखाने में अधिकारी अपस्थित हुये। दुर्घटना स्थल का निरीक्षण किया गया एवं निरीक्षण में गैस कॉडिंग टावर के चारों ओर लगभग 20 मीटर क्षेत्र को श्रमिकों की सुरक्षा हेतु समस्त उपाय अपनाए जाने एवं उन्हें कार्य अनुरूप आवश्यक सुरक्षा उपकरण श्रमिको को कार्य के दौरान अपनाए जाने तक प्रतिबंधित किया गया है।
कलेक्टर ने औद्योगिक कारखानों की जाँच हेतु जिला स्तरीय संयुक्त टीम का किया गठन
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री विनय लंगेह ने छ०ग० शासन, मंत्रालय, आवास एवं पर्यावरण विभाग, महानदी भवन के निर्देशानुसार जिले में स्थित वृहद उद्योगों, खतरनाक उद्योग, निर्माणाधीन प्रोजेक्ट में व माईन्स में खनिजों का परिवहन करने वाले वाहनों तारपोलिन/उपयुक्त सामग्री से सही तरीके से धंके नहीं होने के कारण वायु प्रदुषण की स्थिति निर्मित होती है। जिसकी जांच हेतु निर्देशित किया गया है। इसके अतिरिक्त जिले में कई वृहद उद्योग स्थापित हैं जिनमें विनिर्माण तथा माईनिंग का कार्य किया जा रहा है।अतः नियमों का पालन एवं निगरानी हेतु जिला स्तरीय संयुक्त टीम का गठन निम्नानुसार किया गया है। जिसमे महाप्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, खनिज अधिकारी, सहायक संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा, श्रम पदाधिकारी,परिवहन अधिकारी, क्षेत्रीय अधिकारी, पर्यावरण संरक्षण मंडल रायपुर और निरीक्षक, नापतौल विभाग शामिल है। जिला स्तरीय गठित संयुक्त टीम द्वारा उपरोक्त का अभिसरण करते हुए जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने आदेशित किया गया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लिए जिला, जनपद पंचायत स्तर पर स्वीकृत प्रशिक्षण समन्वयक, लेखापाल, डाटा एंट्री ऑपरेटर, सहायक ग्रेड-03 एवं विकासखण्ड समन्वयक के रिक्त पदों पर निर्धारित न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता में संशोधन पश्चात आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एस. आलोक ने बताया कि अर्हताधारी एवं इच्छुक अभ्यर्थी 15 अक्टूबर 2024 तक अपना आवेदन निर्धारित प्रारूप में स्पीड पोस्ट, रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से जिला पंचायत महासमुंद के पते पर भेज सकते हैं। उक्त रिक्त पद के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता एवं विस्तृत जानकारी जिले के वेबसाईट www.mahasamund.gov.in एवं जिला पंचायत, जनपद पंचायतों के सूचना पटल पर चस्पा किया गया है। जिसके माध्यम से अवलोकन किया जा सकता है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
जशपुर : जशपुर जिले में 01 जून से अब तक 1064.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। जिले में बीते 10 वर्षाे की तुलना में 01 जून से आज तक औसत वर्षा 1042.7 मिमी हुई है। बीते दिवस जिले में 0.1 मिमी वर्षा हुई है। भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 01 जून से अब तक तहसील जशपुर में 937.3 मिमी, मनोरा में 1453.4 मिमी, कुनकुरी में 1472.8 मिमी, दुलदुला में 923.1 मिमी, फरसाबहार में 636.2 मिमी, बगीचा में 1283.6 मिमी, कांसाबेल में 882.8 मिमी, पत्थलगांव में 948.4 मिमी, सन्ना में 1310.9 मिमी एवं बागबहार में 792.8 वर्षा हो चुकी है। सर्वाधिक वर्षा कुनकुरी तहसील में दर्ज की गई है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल ने प्राकृतिक आपदा में जनहानि के एक मामले में प्रभावित परिजन को आर.बी.सी. 6-4 के तहत् 04 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि की स्वीकृत दी है। कांसाबेल तहसील अंतर्गत ग्राम पोंगरो निवासी लव राम आकाशीय बिजली गाज से 21 मई 2024 को मृत्यु हो गई। मृतक के निकटतम वारिस उनके पिता भुन्दू राम हेतु 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
जशपुर : प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरे देश मे 14 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक च्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। जिसके तहत रविवार को जिला एवं सत्र न्यायालय जशपुर के परिसर में स्वच्छता अभियान आयोजित किया। जिसमें प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मन्सूर अहमद के साथ प्रधान कुटुंब न्यायाधीश गीता नेवारे, जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेस अच्युत पटवर्धन, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट डमरूधर चौहान, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं लीगल एड डिफेंस कौंसिल सिस्टम महेश कुमार राज सहित समस्त जिला न्यायालय, परिवार न्यायालय एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारियों ने मिलकर स्वच्छता का संदेश देते हुए न्यायालय परिसर में सफाई की। इसके साथ ही सभी ने स्वच्छता का संकल्प लेते हुए स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया। उल्लेखनीय है कि 14 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक स्वच्छता पखवाड़े के तहत स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
जशपुर : समाज कल्याण छ.ग. रायपुर के निर्देशानुसार वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा संरक्षण तथा सम्मान के प्रति समाज में सकारात्मक वातावरण विकसित करने के लिए प्रतिवर्षानुसार 01 अक्टूबर 2024 को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस समारोह का जिला स्तरीय आयोजन वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल जशपुर नगर में पूर्वान्ह 10.00 बजे से किया जाएगा। समारोह में उपस्थित होने वाले वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान करने के साथ ही उनके स्वास्थ्य जाँच एवं स्वास्थयगत चिकित्सकीय परामर्श 80 प्लस आयुवर्ग के वयोवृद्ध नागरिकों को निःशुल्क बस यात्रा पास हेतु पंजीयन एवं सहायक उपकरण, प्रदाय किये जाएंगे। समारोह में जनपद पंचायत जशपुर के निकटवर्ती ग्रामों एवं नगरीय निकाय में निवासरत 60 वर्ष या इससे अधिक आयु के वृद्धजनों (वरिष्ठ नागरिकों) को अधिकाधित संख्या में उपस्थित कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।
इसके साथ ही 01 अक्टूबर 2024 को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस समारोह का आयोजन जिला स्तर पर करने के साथ-साथ जिले के जनपद पंचायत एवं नगरीय निकाय मुख्यालय स्तर पर भी समारोह का किया जाएगा। जनपद पंचायत एवं नगरीय निकाय मुख्यालय में अधीनस्थ कार्यालयों एवं स्वायत शासी संस्थाओं के सहयोग से 01 अक्टूबर 2024 को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान, स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, वरिष्ठ नागरिकों के वित्तीय संरक्षण संबंधी कार्यशाला, माता पिता एवं वरिष्ठ नागरिकों का भरण-पोषण तथा कल्याण अधिनियम 2007 के संबंध में विशेषज्ञों को व्याख्यान, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं वरिष्ठ नागरिकों के अनुकूल क्रीडा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा सकता है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बिजली आपूर्ति पुनः बहाल होने पर ग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवादजशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बगिया में खोले गए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में लोगों की मांगों और समस्याओं के सामाधान का क्रम सतत रूप से जारी है। कैंप कार्यालय के निर्देश पर समस्या आने पर तत्काल ट्रांसफार्मर लगाने, ग्रिप चेंज, लाईन सुधारने का कार्य किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। जशपुर हाथी विचरण क्षेत्र होने की वजह से मुख्यमंत्री श्री साय के द्वारा बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए हैं। इसी कड़ी में तिलंगा कोहपानी में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के निर्देश पर तत्काल ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिससे बिजली आपूर्ति पुनः बहाल हो गई है। ग्रामीणों ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना के विकास के लिए एक रोडमैप बनाकर लगातार किया जा रहा है कार्यजशपुर : जशपुर जिले के लोगों के लिए एक उत्सव की तरह था श्री विष्णु देव साय का मुख्यमंत्री बनना। इससे यहां के लोगों के चेहरे में एक चमक आने के साथ उनसे उम्मीद भी बढ़ गई। लोग उन्हें अपने सपनों को साकार करने वाले नायक के रूप में भी देखते हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय उनकी आशाओं पर लगातार खरे उतर रहे हैं। अपनी व्यवस्थता के बीच भी वे अपने गृहग्राम जशपुर जिले के ग्राम बगिया में समय निकालकर आते रहते हैं। वे रायपुर स्थित अपने मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में लोगों से मिलते रहते हैं और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार तत्पर रहते हैं।मुख्यमंत्री श्री साय ने बगिया में भी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की स्थापना की है। यहां पर जशपुर जिले के अलावा प्रदेश भर से पूरी आशा के साथ लोग आ रहे हैं और उनकी स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी या अन्य समस्याओं का समाधान त्वरित गति से किया भी जा रहा है। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय ने हेल्पलाईन नंबर 0774-250061,0774-250062 नंबर जारी की है। प्रदेश के जरूरतमंद नागरिक कॉल करके इससे लाभान्वित भी हो रहे हैं।
जशपुर जिले के लगभग 250 ग्राम पंचायत हाथी विचरण क्षेत्र है। कैंप कार्यालय का लक्ष्य इन हाथी प्रभावित इलाके में विद्युत व्यवस्था को और भी दुरूस्त करने की है। जानकारों की माने तो रोशनी होने पर हाथियों की बस्ती में घुसपैठ होने आशंका कम रहती है। हाथी को दूर से देखा जा सकता है। विद्युत व्यवस्था को और भी सुदृढ़ बनाने के लिए कुनकुरी क्षेत्रों में क्षेत्रीय कार्यालयों में नवीन पदास्थापना किया जा रहा है। विद्युत विभाग द्वारा पिछले लगभग 9 महीने में जशपुर जिलें में 600 से ज्यादा ट्रांसफार्मर बदले गए हैं और 130 से ज्यादा नया ट्रांसफार्मर लगाया गया है।इसके साथ ही विद्युत उपकेंद्र स्थापित किए गए हैं। विद्युत प्रवाह निर्बाध गति से प्रवाहित रहे इसके लिए विभाग द्वारा नई लाईन बिछाने, केबल, ग्रिप चेंज आदि कार्य भी सतत रूप से किया जा रहा है। इसी तरह स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार के लिए मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर जशपुर जिले में 18 एबीबीएस और 7 विशेषज्ञ चिकित्सकों को नियुक्ति की जा चुकी है।
इसके अलावा नवीन स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना की स्वीकृति के साथ ही मेडिकल उपकरणों की खरीदी और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति की जा रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त प्रयास से जिले में स्वास्थ्य मितान हेल्पलाइन का संचालन किया जा रहा है। इसकी मदद से अब तक 1025 से अधिक मरीजों को स्वास्थ्य लाभ मिल चुका है। इसके लिए सर्वप्रथम आवेदक बगिया कैंप कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत करते हैं।आवेदन प्रस्तुत होने के पश्चात तत्काल 5 मिनट के अंदर कार्यवाही की जाती है। मुख्यमंत्री की पहल पर कुनकुरी 32 करोड़ की अधिक की लागत से 220 बिस्तरा सर्वसुविधायुक्त अस्पताल की स्वीकृति दी गई है। इसी तरह मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर ही जिले में एक मजबूत अधोसंरचना निर्माण के लिए लगातार सड़क मार्गों, पुल-पुलिया भवन निर्माण की स्वीकृति दी जा रही है। दूरस्थ गांवों और शहरों में सड़क, पुल-पुलिया निर्माण कराया जा रहा है।किसानों की सुविधा के लिए जिले में एनीकट योजना के निर्माण, व्यपवर्तन योजना के निर्माण, जीर्णाेद्धार एवं लाईनिंग कार्य, जलाशय योजना के नहर मरम्मत एवं सी.सी.लाईनिंग कार्य, मुख्य एवं शाखा नहर के मरम्मत, पुराने पक्के कार्याे का सुधार, तालाब योजना के तहत् निर्माण, जलाशय योजना, जलाशय मध्यम परियोजना के सर्वेक्षण कार्य की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है।
इन कार्याे के होने से जिले के किसानों को और अधिक सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके साथ ही मत्स्य पालक मच्छली पालन भी कर सकेंगे। इससे कृषकों को अतिरिक्त आमदनी होगी। साथ ही जिले में जल स्त्रोत में भी वृद्धि होगी। इसी तहत जिले में खेलों के बेहतर महौल और खिलाड़ियों की सुविधा के लिए राज्य सरकार खेल मैदानों सहित अन्य अधोसंरचना का निर्माण कर रही है। बगीचा में बैडमिंटन कोर्ट निर्माण के लिए 2 करोड़ 83 लाख रूपए की राशि स्वीकृत की गई है।राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों को ओलंपिक में गोल्ड मैडल जितने पर 3 करोड़ रूपए, सिल्वर मैडल जितने पर 2 करोड़ और ब्रान्ज मैडल जितने पर 1 करोड़ रूपए की राशि दिए जाने की घोषणा की है। इससे खिलाड़ियों को एक बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की सुविधा जशपुर जिले के छात्रों को भी मिले इसके लिए मुख्यमंत्री श्री साय की पहल पर रायपुर की नालंदा परिसर लाईब्रेरी की तर्ज पर जशपुर नगर में 500 सीटर और कुनकुरी में 200 सीटर लाइब्रेरी की स्वीकृति प्रदान की गई है।इसी तहत पीएम जनमन योजना के तहत जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति इलाकों में विकास के लिए कार्य किए जा रह हैं। इस योजना से इन क्षेत्रों के विकास में तेजी आई है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
25 ग्रामों के 15695 खसरों का हुआ सर्वे, गिरदावरी के कार्य में अब होगी सुविधाजशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप एग्रीस्टेक परियोजना के अंतर्गत खरीफ फसल वर्ष 2024 में डिजिटल फसल सर्वेक्षण का कार्य राज्य में 3 जिलों एवं 37 तहसीलों में किया जा रहा है। जिसके तहत भारत सरकार के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय द्वारा डिजिटल फसल सर्वे का कार्य कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के मार्गदर्शन में जशपुर जिले के 25 ग्रामों में सर्वे का कार्य 14 सितम्बर से प्रारंभ किया गया था। जिसमें 125 ग्रामीण सर्वेक्षकों के माध्यम से 25 ग्रामों के 15695 खसरों का सर्वेक्षण कार्य समय अनुसार जियो रिफ्रेशिंग एवं नक्शा अपलोड करते हुए शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया गया है।जिसमें से 72 प्रतिशत सर्वेक्षण कार्य का सत्यापन भी पूर्ण कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि भारत को 2047 तक विकसित भारत के रूप में विकसित करने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा सभी सरकारी कामकाजों में डिजिटल टेक्नोलॉजी के प्रयोग को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसमें डिजिटल क्रॉप सर्वे डिजिटल इंडिया की नई पहचान बन कर उभर रहा है। डिजिटल क्रॉप सर्वे होने से किसानों को उनकी फसलों का उचित दाम मिलने के साथ फसलों की सटीक जानकारी तथा अवैध धान की आवक पर नियंत्रण किया जा सकेगा। इससे गिरदावरी का कार्य भी त्वरित गति से पूर्ण हो सकेगा।
डिजिटल क्रॉप सर्वेक्षण में निजी सर्वेयर डिजिटल रूप से फसल का सर्वे सभी खेतों में जाकर किया गया है। निजी सर्वेयर प्रतिदिन 30 से 50 खेतों में जाकर ऐप्प में प्लॉट की स्थिति खसरा नंबर, क्षेत्र के मालिक का नाम डालते हुए लगी फसल एवं उसकी जिओ रिफ्रेन्सिंग के रूप में लॉन्गिट्यूट, लैटिट्यूट के साथ तीन फोटो अपलोड करते हैं। जिसका सत्यापन पटवारी और राजस्व निरीक्षक के द्वारा की जाती है जिसके जांचकर्ता के रूप में तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार कार्य करते हैं।सर्वे में बोयी गयी फसल के नाम, मिश्रित सिंचित-असिंचित फसल, एकवर्षीय या बहुवर्षीय, सीजनल फसल की जानकारी सर्वेयर द्वारा साफ्टवेयर में प्रविष्टि करते हुए एकल एवं मिश्रित फसल की स्थिति में बोये गये फसल या पड़त रकबा की प्रविष्टि की जाती है। सर्वेयर द्वारा प्रत्येक खसरा नंबर की भूमि के अंदर कम से कम मेड़ से 10 मीटर की दूरी पर जाकर कार्य संपादित किया जाता है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
मुख्यमंत्री को दिया धन्यवादजशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का बगिया कैम्प कार्यालय लोगों की उम्मीदों के आशा का केन्द्र बना है। तत्परता से आवेदन का निराकरण होने से लोगों को बड़ी राहत मिल रहा है। चेहरे पर खुशी की झलक साफ दिखाई दे रहा है और सुकुन के साथ लोग अपने घर लौट रहे है। मुख्यमंत्री कैंप कार्याय बगिया की मदद से कई लोगों को जीवनदान मिला है और मुख्यंमत्री श्री साय के प्रयासों से स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो रही हैं। जशपुर जिले के ढोलचुआ का अंकित राम ने बताया की बगिया कैम्प कार्यालय आवेदन लेकर पहुंचे और अपनी समस्या बताई।उन्होंने बताया कि जब 10 कक्षा में पढ़ते थे तो स्कूल जाते समय उनका एक्सीडेंट हो गया था और दोनों पैर पूरी तरह से काम नहीं कर रहा था। आने-जाने में बहुत समस्या होती थी। चल फिर भी नहीं पा रहे थे। अंकित ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में आवेदन किया और संवेदनशील मुख्यमंत्री का तत्काल सहायता मिला और उनका इलाज रायपुर के निजी चिकित्सालय में करवाया गया। मुख्यमंत्री की सहायता से उनका बेहतर इलाज हो सका है। अब वे पूरी तरह से ठीक हो गए। अच्छी तरह से सायकल चला लेते हैं। मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए उन्होंने बताया कि रूटीन चेकअप के लिए स्वास्थ्य विभाग से निःशुल्क वाहन भी मिल जाती है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
सूरजपुर : 26 जनवरी 2025 को दिल्ली में आयोजित होने वाली परेड में हिस्सा लेने के लिए जिला स्तरीय चयन कार्यक्रम का आयोजन शासकीय रेवती रमण मिश्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय सूरजपुर परिसर स्थित श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर एच एन दुबे, सहायक प्राध्यापक श्री अनिल चक्रधारी, हरिशंकर, सलीम किस्पोट्टा, रोहित सेठ, विनोद साहू , एनएसएस अधिकारी श्री सुनील दत्त तिवारी, आर डी रिटर्न स्वयंसेवक एवं अतिथि व्याख्याता सुप्रिया तिवारी एवं सी सर्टिफिकेट सीनियर एनसीसी कैडेट विक्की विश्वकर्मा की उपस्थिति में जिला संगठक रासेयो श्री चन्द्र भूषण मिश्र के निर्देशन में निर्णायक मंडल द्वारा किया गया।उक्त कार्यक्रम में जिले के 9 महाविद्यालयों से आए प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। शासन द्वारा जारी दिशानिर्देशों के अनुसार प्रतिभागियों की ऊंचाई, शारीरिक दक्षता, परेड कौशल, सांस्कृतिक गतिविधियों में उनकी रुचि आदि गुणों के आधार पर निर्णायक मंडल द्वारा स्वयंसेवकों का चयन किया गया। सभी चयनित प्रतिभागी अक्टूबर प्रथम सप्ताह में अंबिकापुर में आयोजित होने वाले विश्वविद्यालय स्तरीय चयन कार्यक्रम में अपनी सहभागिता करेंगे। निर्णायक मंडल एवं उपस्थित अन्य सभी लोगों ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं । -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
सूरजपुर : स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम अंतर्गत ’’स्वच्छ मैराथन’’ का आयोजन स्वच्छता का संकल्प लेकर नगर पालिका परिषद सूरजपुर, रेवती रमन कॉलेज, कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास आदि के द्वारा जिला चिकित्सालय से रंगमंच मैदान नेहरू पार्क तक किया गया। जिसमें शहर वासियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया, जिसके पुरुष वर्ग के विजेता बने महेंद्र प्रताप सिंह एवं महिला वर्ग की विजेता बनी कुसुम पैकरा। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
सूरजपुर : स्व. डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह के चतुर्थ पुण्यतिथि एवं विश्व ह्रदय दिवस के अवसर पर प्रतापपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत झींगादोहर के विशेष पिछड़ी जनजाति पंडो बसाहट के परिवारों को निःशुल्क चिकित्सा शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य परिक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया तथा उनकी याद में 3-6 वर्ष के छोटे बच्चों को आने वाले ठंडी को देखते हुए स्वेटर उनके स्मृति में परिवार की ओर से वितरण किया गया। उनके किये गये कार्यों को याद किया गया, सभी को शिक्षित एवं स्वास्थ्य बनाये रखने हेतु प्रोत्साहित किया गया, सभी के द्वारा पुष्प माला द्वारा अर्पण कर श्रद्धांजलि दिया गया। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : पिथौरा ब्लॉक के घोघरा ग्राम पंचायत की डेढ़ वर्ष की मासूम बच्ची ट्विंकल जो गंभीर कुपोषण (एसएएम) से जूझ रही थी। अत्यधिक कमजोर होने के कारण उसका शारीरिक विकास रुक सा गया था। उसकी मां ने इस स्थिति को सुधारने के लिए कई प्रयास किए, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हो रहा था। एक दिन, ट्विंकल की मां को पिथौरा में स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) के बारे में पता चला। वहां से मिली जानकारी से प्रेरित होकर वह अपने गाँव लौटीं और स्थानीय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और मितानिन से संपर्क किया। उन्होंने एनआरसी के लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी और उन्हें ट्विंकल को इस केंद्र में भर्ती करने की सलाह दी।
एनआरसी में भर्ती होने के बाद ट्विंकल की नियमित देखभाल और पोषण पर विशेष ध्यान दिया गया। कार्यकर्ता ने ट्विंकल की मां को समझाया कि कुपोषण से बचाने के लिए पौष्टिक आहार कितना जरूरी है। उन्होंने काउंसलिंग के दौरान यह भी बताया कि बाजार से मिलने वाले खाने की चीजें ट्विंकल के लिए सही नहीं हैं, और घर का बना पौष्टिक भोजन ही उसे ताकत देगा। आंगनबाड़ी द्वारा प्रदाय रेडी टू ईट को खाने में शामिल करने की सलाह दी गई। कार्यकर्ता ने समझाया कि रेडी टू ईट को कैसे लपसी बनाकर खिलाया जाए, जिससे ट्विंकल के शरीर को सभी जरूरी पोषक तत्व मिल सकें।ट्विंकल की मां ने कार्यकर्ता की सलाह को गंभीरता से लिया और पूरी तरह से उसी के अनुसार ट्विंकल का पोषण किया। सिर्फ एक महीने में ही ट्विंकल की सेहत में उल्लेखनीय सुधार हुआ। उसका वजन बढ़ा और वह धीरे-धीरे स्वस्थ होने लगी। और वह सैम (कुपोषण) की स्थिति से बाहर आकर सामान्य स्थिति में आ गई। एनआरसी की प्रभावशीलता और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं एवं मितानिनों के सामुदायिक प्रयासों से ट्विंकल की तरह कई बच्चे एनआरसी से लाभान्वित हो चुके हैं, यह कहानी न केवल एक बच्चे के जीवन को बदलने की है, बल्कि यह भी दिखाती है कि सही देखभाल, पोषण और सामुदायिक सहयोग से कुपोषण जैसी समस्याओं पर विजय पाई जा सकती है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बेमेतरा : रेवेन्द्र सिंह वर्मा कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, ढोलिया बेमेतरा के बालिका छात्रावास की छात्राओं ने 29 सितंबर 2024 को स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छता की शपथ ली। इस अभियान में छात्राओं ने न केवल बालिका छात्रावास परिसर की सफाई की बल्कि कृषि महाविद्यालय परिसर में भी सफाई अभियान चलाया।इसके साथ ही महाविद्यालय के सौंदर्यीकरण को बढ़ाया देने के लिये छात्राओें ने फ्लावर प्लांट का पौधारोपण भी किया। कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय के प्रमुख अधिष्ठाता डॉ. संदीप भण्डारकर सर ने किया और एन.एस.एस. प्रमुख एवं कार्यक्रम अधिकारी डॉ. साक्षी बजाज की देखरेख में किया गया।कार्यक्रम की सफलता में महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकों, सहायक प्राध्यापकों और कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। महाविद्यालय में हर कार्यक्रम की सफलता के लिये यह टीम निरंतर सहयोग प्रदान करती है।इस पहल ने न केवल महाविद्यालय परिसर की स्वच्छता को बढ़ावा दिया बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जागरुपता के प्रति भी सकारात्मक संदेश दिया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
आंगनबाड़ी केन्द्रों में की गई साफ-सफाईहितग्राहियों के घर जाकर तैयार किया गया पोषण वाटिकामहासमुंद : महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पिछले एक महीने से विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर चलाए जा रहे पोषण माह का समापन स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाकर किया गया। इस अवसर पर सामुदायिक सहभागिता से स्वच्छता और सफाई के महत्व को भी बताया गया। हितग्राहियों के घरों में जाकर पोषण वाटिका तैयार किया गया। साथ ही भारत सरकार द्वारा सातवें राष्ट्रीय पोषण माह के समापन अवसर पर यहां वेबिनार के माध्यम से कार्यक्रम का श्रवण किया गया। आज शहरी परियोजना अंतर्गत पंचशील वार्ड में सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र में स्वच्छता ही सेवा, जागरूकता, पोषण और स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया गया।समापन अवसर पर पोषण माह में किए गए गतिविधियों का पुनः वाचन कर उसके उद्देश्यों को स्मरण किया गया। इस दौरान पार्षद श्री मनीष शर्मा, यूनानी डॉ. असफाक अहमद, पर्यवेक्षक शीला प्रधान, कुंती यादव, रीतु सिन्हा, कीर्ति परोहा, राजेश्वरी निषाद, दुलारी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुधा रात्रे मौजूद थी। सफाई कार्यक्रम के पश्चात पार्षद श्री मनीष शर्मा ने राष्ट्रीय पोषण माह द्वारा संचालित गतिविधियों के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाए गए अभियान की सराहना की गई।
तत्पश्चात स्थानीय सुशील सैम्युअल वार्ड में हितग्राहियों के घर जाकर पोषण वाटिका तैयार करने की विधि बताई गई और भाजी व अन्य सब्जियों के बीज रोपण कर पोषण वाटिका तैयार किया गया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग की शहरी परियोजना की परियोजना अधिकारी श्रीमती शैल नाविक एवं पर्यवेक्षक शीला प्रधान ने पोषण वाटिका के महत्व को बताया। उन्होंने माह भर संचालित गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि पोषण माह मुख्य रूप से महिलाओं, बच्चों और किशोरों के स्वास्थ्य और पोषण में सुधार पर केंद्रित था।पोषण माह में स्थानीय प्रशासन और सरकारी एजेंसियों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों ने भी इसमें सक्रिय भूमिका निभाई। इसके अलावा, बच्चों और गर्भवती महिलाओं के पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए विभिन्न जागरूकता अभियान, पोषण पखवाड़े, और पोषण थाली जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान, कुपोषण को कम करने, स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने, और पोषक आहार के महत्व पर बल दिया गया।पोषण माह के दौरान, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में विशेष रूप से आंगनवाड़ी केंद्रों और स्कूलों में पोषण संबंधी जागरूकता कार्यक्रमों पर जोर दिया गया, ताकि आने वाली पीढ़ी को एक स्वस्थ जीवन की नींव प्रदान की जा सके। उन्होंने जनप्रतिनिधियों व सेक्टर अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी के कार्यकर्ताओं, सहायिका तथा जनसमुदाय से मिले समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कोरिया : लेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने जिले के प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय में 06 अक्टूबर तक ग्राम सभा आयोजित करने के लिये आदेशित किया है। इस सभा में गणपूर्ति के साथ-साथ ग्राम सभा में सदस्यों की शत-प्रतिशत उपस्थिति करवाने का दायित्व सरपंच, पंच एवं सचिव का होगा।विशेष ग्राम सभा की कार्यवाही छत्तीसगढ़ पंचायत राज अधिनियम 1993 की धारा 129 ख (3) अनुसार संचालित होगी। ग्राम सभा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं शाला के प्रधान पाठक उचित मूल्य दुकान के संचालनकर्ता, रोजगार सहायक, स्वास्थ्य मितान, पटवारी, विकलांग मितान, सम्पूर्ण स्वच्छता अभियान के मैदानी अमले एवं अन्य मैदानी कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य होगी। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
फर्म को भुगतान की कार्यवाही नियमानुसार हो- कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठीकोरिया : आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी की अध्यक्षता में जिला जेल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में महत्वपूर्ण विमर्श किया गया।
बैठक में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से एजेंडेवार चर्चा की। बता दें जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों के तहत ठेकेदारों के देयकों के कवरेज मद के तहत किए गए भुगतान का कार्योत्तर स्वीकृति, वाटर क्वालिटी मद के अंतर्गत मल्टी-पैरामीटर फील्ड टेस्ट किट के देयकों भुगतान का डिमाण्ड करने एवं डिमांड पश्चात प्राप्त आबंटन के विरुद्ध भुगतान करने तथा योजना के तहत चल रहे कार्यों की ठेकेदार द्वारा प्रस्तुत किये गये समय वृद्धि प्रकरण का अनुमोदन के संबंध में चर्चा की गई।
कलेक्टर एवं अध्यक्ष, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन ने सम्बंधित विभाग के अधिकारियों से कहा कि नियमानुसार भुगतान की कार्यवाही सुनिश्चित की जाए साथ ही टेण्डर प्रक्रिया का उचित पालन करें। वहीं सोनहत विकासखंड के ग्राम सुखतरा में हैंडपंपों को त्वरित मरम्मत करने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए हैं।
बैठक में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के सदस्य जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, डॉ आशुतोष चतुर्वेदी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला बाल विकास विभाग, जिला परियोजना प्रशासक, एकीकृत आदिवासी विकास विभाग, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, उप संचालक, कृषि विभाग, जन संपर्क अधिकारी तथा कार्यपालन अभियंता एवं सदस्य सचिव, जिला जल एवं स्वच्छता मिशन उपस्थित थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अपने स्वेच्छानुदान मद से नियमों को शिथिल करते हुए जिले के जरूरतमंद हितग्राही के लिए राशि स्वीकृत किए है। इनमें महासमुंद विकासखण्ड के ग्राम आमाकोनी, खम्हरिया के श्री थान सिंह दीवान के लिए राशि स्वीकृत किया गया है। स्वीकृत राशि प्राप्त करने के लिए संबंधित हितग्राही को अपना मतदाता फोटो परिचय पत्र, बैंक पासबुक, आधार कार्ड, राशन कार्ड, स्वयं की दो फोटो एवं अन्य दस्तावेज के साथ संबंधित क्षेत्र के तहसील कार्यालय में तहसीलदार के पास जमा करना होगा। ताकि स्वीकृत राशि का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया जा सके। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा महासमुंद के आजीवन सदस्यों की सूची का प्रकाशन कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी महासमुंद के सूचना पटल पर 11 सितंबर 2024 को किया गया था। उपरोक्त सूची को अद्यतन कर सूचना पटल में अंतिम रूप से प्रकाशित किया गया है। भारतीय रेडक्रॉस समिति के सचिव डॉ. पी. कुदेशिया ने बताया कि अंतिम रूप से प्रकाशित संरक्षक एवं आजीवन सदस्यों की सूची के आधार पर शुक्रवार 25 अक्टूबर 2024 को दोपहर 12ः00 बजे साधारण सभा की बैठक जिला पंचायत के सभाकक्ष में आयोजित किया गया है। जिसमें जिला प्रबंध समिति के गठन की कार्यवाही की जाएगी। बैठक में उन्होंने समस्त संरक्षक एवं आजीवन सदस्यों को उपस्थित होने आग्रह किया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : राज्य शासन द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए गांधी जयंती के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इसी तारतम्य में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने बुधवार 02 अक्टूबर 2024 को गांधी जयंती के अवसर पर जिले की समस्त देशी, विदेशी, कम्पोजिट, प्रीमियम मदिरा की फुटकर दुकानों, एफ.एल.-3 सपना बार एण्ड रेस्टोरेंट महासमुंद, देशी मदिरा भण्डारण भाण्डागार महासमुंद तथा देशी, विदेशी, कम्पोजिट अहातो को बंद रखने आदेशित किया है। उक्त दिवस में मदिरा का सम्पूर्ण संव्यवहार प्रतिबंधित रहेगा। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने पर 02 मृतकों के निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 08 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। इनमें विकासखंड बागबाहरा के ग्राम तेन्दूकोना के मृतक श्री श्याम लाल निषाद का पानी में डूबने से मृत्यु होने पर एवं चोरभट्टी की मृतिका श्रीमती लच्छीनबाई ध्रुव की मृत्यु गाज गिरने से होने पर उनके निकटतम वारिसानों के लिए चार-चार लाख रुपए आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की गई है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बिजली आपूर्ति पुनः बहालग्रामवासियों ने मुख्यमंत्री को दिया धन्यवादजशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बगिया में खोले गए मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में लोगों की मांगों और समस्याओं के सामाधान का क्रम सतत रूप से जारी है। कैंप कार्यालय के निर्देश पर समस्या आने पर तत्काल ट्रांसफार्मर लगाने, ग्रिप चेंज, लाईन सुधारने का कार्य किया जा रहा है। इससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। जशपुर हाथी प्रभावित क्षेत्र होने की वजह से मुख्यमंत्री श्री साय के द्वारा बिजली व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।इसी कड़ी में बागीचा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम कामारिमा पोसकट में ट्रांसफार्मर खराब होने की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित हो रही थी। मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के निर्देश पर तत्काल यहां पर ट्रांसफार्मर लगाया गया है, जिससे बिजली आपूर्ति पुनः बहाल हो गई है। ग्रामीणों ने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
जशपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोदाम के द्वारा विगत दिवस सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के बच्चों के लिए आयुष्मान निबंध प्रतियोगिता आयोजित किया गया। जिसमें कक्षा 7वी एवं कक्षा 8वी के बच्चों ने हिस्सा लिया। सभी बच्चे उत्साह से निबंध प्रतियोगिता में शामिल हुए। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुमन भगत, द्वितीय स्थान मो. मुनीर एवं तृतीय स्थान सुप्रज्ञा सिंह ने प्राप्त किया। इस गतिविधि के लिए शिक्षकों ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
जशपुर : कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी०एस० जात्रा द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांसाबेल में समस्त स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारियों की बैठक लेकर विभागीय विभिन्न सूचकांको का समीक्षा किया गया। समीक्षा बैठक में डॉ. जात्रा ने न्यूनतम प्रगति वाले कर्मचारियों को निश्चित समय सीमा में लक्ष्य पूर्ति हेतु सजग रहने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही डॉ. जात्रा द्वारा राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन कार्यक्रम पर विस्तृत जानकारी देते हुए प्रति हजार जनसंख्या में 30 लोगों का सेंपल टेस्ट करने के निर्देश दिए गए। उपस्थित सभी कर्मचारियों को लक्ष्य अनुरूप गर्भवती पंजीयन केंद्र प्रसव और राष्ट्रीय टीकाकरण पर गंभीरता पूर्वक सजगता से कार्य करने हेतु निर्देशित किया गया।
उपस्थित मितानीन प्रशिक्षक सहित सभी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन संबंधी आवश्यक सेवाओं को लोगों तक जानकारी देने एवं लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए। जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री गनपत नायक द्वारा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को मुख्यालय निवास करते हुए समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रम एनसीडी व केंद्र प्रसव लक्ष्य अनुरूप समय पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। राष्ट्रीय कार्यक्रमों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभिन्न कर्मचारियों को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान करते हुए शुभकामनाएं दी गई और भविष्य में अच्छे प्रदर्शन के निरंतरता हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में खण्ड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सेलबेस्तर तिर्की सहित स्वास्थ्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।