ब्रेकिंग न्यूज़

 कृषकों के समस्याओं के निराकरण के लिए जिले मे हेल्प लाईन प्रारम्भ अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी
महासमुंद: कलेक्टर एवं जिलादण्डाधिकारी श्री सुनील कुमार जैन ने नोवेल कोरोना वायरस (कोविड-19) से उत्पन्न परिस्थितियों के परिप्रेक्ष्य में कृषकों को होने वाली समस्याओं के निराकरण के लिए जिला कार्यालय में स्थंक हेल्प लाइन नं 07723-223305 प्रारंभ की है। स्थंक हेल्पलाईन सुविधा 24 घंटे चालू रहेगी। भू-अभिलेख शाखा (99815-84877), (91203-84650) से  प्रभारी अधीक्षक श्री आदित्य कुंजाम को महासमुन्द जिला प्रशासन के प्रतिनिधि के रूप में एवं  कृषि विभाग से उप संचालक श्री एस.आर. डोगरे को नोडल अधिकारी के रूप में नियुक्ति की गई  है। उन्होंने हेल्प लाईन सुविधा के लिए  अधिकारी-कर्मचारियों की 08-08 घंटे की तीन पालियों में ड्यूटी लगाई है। इनमें प्रथम पाली में सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी श्री बी.एल. भगत (97707-58925) एवं  वरिष्ठ कृषि विस्तार विकास अधिकारी श्री भीमराव घोड़ेसवार (90092-29778) सुबह 06ः00 बजे से दोपहर 02ः00 बजे तक,  द्वितीय पाली में सहायक मिट्टी परीक्षण अधिकारी श्री अमित कुमार मोहांती (94255-23196) एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री अर्जुन लाल साहू (99261-77176) दोपहर 02ः00 बजे से रात्रि 10ः00 बजे तक तथा तृतीय पाली में सहायक संचालक कृषि अधिकारी श्री यू.एस. तोमर (98266-23421) एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री के.एस. साहू (99261-58190) का रात्रि 10ः00 बजे से सुबह 06ः00 बजे तक ड्यूटी लगाई गई है। स्थंक हेल्प लाईन नम्बर में लगे कर्मचारी हेल्प लाईन नम्बर में आने वाले कॉल्स का पंजी संधारण करेंगे एवं कृषकों की समस्याओं का निराकरण सुनिश्चित कराएंगे। कृषक हेल्प लाईन नंबर के अलावा अधिकारी-कर्मचारी के मोबाईल नंबर पर भी संपर्क कर सकते है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook