ब्रेकिंग न्यूज़

 महासमुंद अनुविभाग में दो हजार 144 जरूरतमंदों को प्रशासन द्वारा किया गया सहयोग
महासमुंद : जिला प्रशासन के आग्रह पर कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण के रोकथाम के कारण नगरीय क्षेत्र में निवासरत गरीब, मजदूर, असहाय जरूरतमंद वर्ग जिनके परिवार के पास इस समय कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लाॅकडाउन होने के कारण उन्हें जीवन-यापन करने में परेशानी हो रही है, उन सभी को खाद्य सामग्री, भोजन, राशन आदि व्यवस्थाओं में प्रशासन को सहयोग देने के लिए जिले के विभिन्न स्वयं सेवी संस्था, सामाजिक संगठन, उद्योगपति, व्यापारी, जनप्रतिनिधि सहित अन्य गणमान्य नागरिकों का समय-समय पर क्षमता अनुरूप सहयोग लगातार डोनेशन आॅन व्हील के माध्यम से मिल रहा है।
 
अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि 26 अप्रैल 2020 की स्थिति तक महासमुंद अनुविभाग के दानदाताओं द्वारा प्रशासन को 2555 किलोग्राम चावल, 698 किलोग्राम दाल, 757 किलोग्राम आटा, 265 किलोग्राम शक्कर, 308 किलोग्राम नमक, 787 पैकेट खाद्यान्न तेल, 819 किलोग्राम आलू, 643 किलोग्राम प्याज, 805 पैकेट  हल्दी, 722 नग नहाने का साबुन, 608 नग कपड़े धोनें का साबुन तथा 88 हजार 659 रूपए दानदाताओं से नगद प्राप्त हुआ हैं। इनमें से निर्धन एवं जरूरतमंदों को 2381 किलाग्राम चावल, 503 किलोग्राम दाल, 593 किलोग्राम आटा, 265 किलोग्राम शक्कर, 308 किलोग्राम नमक, 562 पैकेट खाद्यान्न तेल, 610 किलोग्राम आलू, 565 किलोग्राम प्याज, 573 पैकेट हल्दी, 585 नग नहानें का साबुन, 471 नग कपड़े धोनें का साबुन वितरित कराया जा चुका हैं। निर्धन एवं जरूरतमंद 502 परिवार में 1304 व्यक्तियों को उपलब्ध कराई गई हैं। दानदाताओं द्वारा प्राप्त नगद राशि को दान से प्राप्त सामग्री में अत्यावश्यक सामग्री पूर्ण नहीं होने से अलग से सामग्री क्रय कर जरूरतमंदों को खाद्यान्न किट बनाकर दी जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 291 निर्धन, जरूरतमंद परिवारों में 796 व्यक्तियों को छात्रावास में 44 व्यक्तियों को राशन सामग्री वितरण की गई हैं। इस तरह महासमुंद अनुविभाग में 2144 व्यक्तियों को लाभान्वित किया गया हैं।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook