ब्रेकिंग न्यूज़

बेमेतरा  संकाटापन श्रमिकों के लिए जारी की गई 16 लाख 18 हजार रु. की  सहायता राषि

 बेमेतरा 16 अप्रैल 2020:- नोवेल कोरोना वायरस संक्रमंण के वर्तमान परिस्थिति में पूरे देश में 03 मई तक लाॅकडाउन है। श्रमिकों एवं मजदूरों के इन परिस्थितियों के विशेष राहत तत्काल प्रदाय किए जाने के उदेश्य से श्री शिव अनंत तायल, कलेक्टर के निर्देश पर विशेष कार्य योजना तैयार की गई है। जिला प्रशासन के माध्यम से कोरोना वायरस (कोविड.19) संक्रमंण के कारण अन्य राज्यों में जैसे पुणे (महाराष्ट्र), कानपुर, लखनउ (उत्तर प्रदेश), हैदराबाद (तेलंगाना) एवं अन्य प्रदेशों में फसे हुए श्रमिकों को सहायता हेतु राज्य हेल्प लाइन, जिला हेल्प लाइन एवं जिला प्रशासन के माध्यम से जानकारी जिला प्रशासन को प्राप्त हुआ है। लाॅक डाउन होने के कारण अपने गृहगांव आने में असमर्थ एवं बंद की स्थिति में खाने पीने की व्यवस्था नही होने के कारण स्थानीय प्रदेश स्तर एवं श्रम विभाग द्वारा जारी हेल्प लाइन के माध्यम से लगातार मदद किया जा रहा है। यथा संभव भोजन व राशन की व्यवस्था कर वर्तमान संकट स्थिति में सहयोग किया जा रहा है। उसी क्रम में आज दिनांक 15 अप्रैल 2020 को 174 श्रमिकों हेतु 73,500 रूपये का अंतरण किया गया। एवं अब तक कुल 5041 श्रमिकों के खातों में एन.ई.एफ.टी.के माध्यम से 15 मार्च 2020 तक सहायता राशि 16 लाख 18 हजार 600 रूपये जिला प्रशासन की ओर से प्रदाय किया गया है। विभिन्न दान-दाताओं के माध्यम से एकत्रित किये गये राशि सहयोग हेतु से जिला कलेक्टर के माध्यम से प्रदाय किया जा रहा है। तद संबंध में विभिन्न श्रमिकों द्वारा जिला प्रशासन एवं दान दाताओं का आभार व्यक्त किया जा रहा है। साथ ही श्रमिकों को उनके दैनिक जीवन यापन हेतु इन परिस्थितियों में जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई राशि से विशेष सहयोग मिला।

 

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook