ब्रेकिंग न्यूज़

केंद्रीय नोडल अधिकारी श्री पंकज ने बेमेतरा में जल संरक्षण कार्यों का किया निरीक्षण

द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा

स्व सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात की और उनकी गतिविधियों का जायजा लिया।
 
बेमेतरा : केंद्रीय नोडल अधिकारी श्री पंकज कुमार (आईआरएस) ने आज “जल शक्ति अभियान: कैच द रेन-2024” के तहत जिले में चल रहे भू-जल संवर्धन के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और भू-जल स्तर बढ़ाने के लिए किए जा रहे उपायों का मूल्यांकन किया और इन कार्यों की जमीनी हकीकत से रूबरू हुए। निरीक्षण के दौरान श्री कुमार ने ग्राम बहेरा और बेतर में वृक्षारोपण के प्रयासों का अवलोकन किया। उन्होंने इस कार्य की सराहना करते हुए वृक्षों की सुरक्षा और उचित देखरेख पर जोर दिया।
 
इसके बाद, उन्होंने ग्राम बनियाडीह में अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। सरोवर के निरीक्षण के दौरान उन्होंने जल संचयन की प्रभावशीलता और ग्रामीणों के योगदान की प्रशंसा की। श्री कुमार ने ग्राम बनियाडीह की य उन्होंने महिलाओं को बाड़ी में सब्जियों के साथ आलू और हल्दी जैसी फसलों की खेती करने की सलाह दी, जिससे स्थानीय स्तर पर आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल सके। साथ ही, उन्होंने ग्रामीणों को पौधों की सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया ताकि वृक्षारोपण के प्रयास सफल हों।

इसके बाद, नोडल अधिकारी ग्राम समुन्दवारा पहुंचे, जहां उन्होंने चेक डेम का निरीक्षण किया। उन्होंने मिट्टी के कटाव को रोकने के लिए बंभनी गांव में गली प्लग जैसे उपायों की आवश्यकता पर जोर दिया। इन परियोजनाओं के माध्यम से मिट्टी और जल संरक्षण के बेहतर परिणाम सामने आएंगे।
 
समस्याओं को सुना। उन्होंने जल जीवन मिशन के अंतर्गत घरों में पानी की आपूर्ति की जानकारी भी ली। ग्राम बहेरा की निवासी रोहिणी साहू ने उन्हें बताया कि सुबह 6 बजे और शाम 4 बजे दो-दो घंटे पानी की आपूर्ति की जाती है। नोडल अधिकारी ने अन्य ग्रामीणों से भी पानी की उपलब्धता के बारे में पूछताछ की और फिर पिपरभट्ठा गांव पहुंचे, जहां उन्होंने घर-घर जाकर जल आपूर्ति की स्थिति का निरीक्षण किया। 

इस दौरान श्री पंकज कुमार ने संबंधित जिला अधिकारियों और समुदायों के साथ चर्चा कर विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति और उनकी प्रभावशीलता का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को इन योजनाओं को और प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए ताकि जल संरक्षण और भू-जल संवर्धन के लक्ष्य समय पर पूरे हो सकें। इस निरीक्षण के अवसर पर केंद्रीय भू-जल बोर्ड, रायपुर के डॉ. रजनी कांत शर्मा, जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री चन्द्रशेखर शिवहरे, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री जे.पी. गोड़ समेत कई अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related Post

Leave A Comment

छत्तीसगढ़

Facebook