- Home
- छत्तीसगढ़
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : भारतीय संविधान को आत्मसात् किए 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारत सरकार ने 26 नवंबर 2024 से संविधान दिवस के स्मरणोत्सव की घोषणा की है। यह वर्षभर चलने वाला आयोजन “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान“ थीम के तहत देशभर में आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों को संविधान की महत्ता से अवगत कराना और उसकी मूल भावना का सम्मान करना है।संविधान दिवस के अवसर पर, 26 नवंबर 2024 को, पूरे देश सहित जिले की पंचायतों और अमृत सरोवर स्थलों पर सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया जाएगा। इस आयोजन से संबंधित जानकारी और छायाचित्रों को constitution75.com वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा।
विशेष संविधान स्वाभिमान यात्रा 14 अप्रैल से 28 अप्रैल 2025 तक आयोजित किया जाएगा। जिसमें यात्राएं विशेष रूप से अनुसूचित जाति और जनजाति बहुल गांवों में आयोजित की जाएंगी। यात्राओं के दौरान बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान“ थीम के तहत वर्षभर चलने वाली गतिविधियों में ग्राम पंचायतों में संविधान के अनुच्छेद 51ए के तहत नागरिकों के मौलिक कर्तव्यों पर चर्चा की जाएगी।संविधान सभा के सदस्यों से जुड़े गांवों में विशेष समारोह आयोजित किए जाएंगे। स्कूलों और कॉलेजों में संविधान पर प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद, और सेमिनार आयोजित होंगे। स्कूलों और पंचायतों में संविधान की प्रस्तावना की दीवार पेंटिंग कराई जाएगी। MyGov,MyBharat.gov.in पर बच्चों और युवाओं की भागीदारी को बढ़ावा दिया जाएगा।
सभी संबंधित विभागों को अभियान की ब्रांडिंग के लिए स्वीकृत लोगो के इस्तेमाल के निर्देश दिए हैं। साथ ही, अभियान के सभी कार्यों और गतिविधियों की जानकारी और छायाचित्र संबंधित सरकारी वेबसाइटों पर अपलोड करने के लिए कहा गया है। संविधान दिवस के स्मरणोत्सव के सफल आयोजन और अधिकतम जनसहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सभी विभागों और अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। संविधान की 75वीं वर्षगांठ को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी विभागों, स्कूलों, पंचायतों और नागरिकों से सक्रिय भागीदारी की अपील की गई है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
व भास्करपाली में रबी फसल का 61 बोरी धान जब्तमहासमुंद : अनुविभागीय अधिकारी (आईएएस) सुश्री नम्रता चौबे के नेतृत्व में आज रिसेकेला सरायपाली के धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 531 बोरा अतिरिक्त धान संदिग्ध रूप से पाए गए। संबंधित धान के बोरों को मंडी अधिनियम के तहत जब्त कर लिया गया। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार श्री श्रीधर पंडा, फूड इंस्पेक्टर, मंडी सचिव मौजूद थे। इसके अलावा राजस्व, खाद्य, और मंडी विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आज भास्करपाली खरीदी केंद्र में एक किसान द्वारा रबी फसल का 61 बोरी धान लेकर आने की सूचना पर कार्रवाई की गई।जिसे टीम ने मौके पर ही जप्त कर लिया और दस्तावेजों की जांच की, लेकिन किसान द्वारा प्रस्तुत धान संदिग्ध पाया गया। जप्त धान को संबंधित अधिकारियों के अधीन रखा गया है और मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों ने बताया कि अगर जांच में अनियमितता की पुष्टि होती है, तो संबंधित किसान के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।यह कार्रवाई अवैध धान व्यापार पर रोक लगाने और पारदर्शी व्यापार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। अधिकारियों ने बताया कि इस प्रकार की सख्ती भविष्य में भी जारी रहेगी। प्रशासन का यह कदम मंडी अधिनियम के सख्त अनुपालन और गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए महत्वपूर्ण है। प्रशासन ने स्थानीय किसानों और व्यापारियों से अपील की है कि वे अपने धान की बिक्री के लिए नियमानुसार प्रक्रिया का पालन करें। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बेमेतरा : 14 दिसंबर, 2024 नेशनल लोक अदालत के सफलतापूर्वक आयोजन हेतु बृजेन्द्र कुमार शास्त्री प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा की अध्यक्षता में व श्रीमती निधि शर्मा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बेमेतरा उपस्थिति में न्यायिक अधिकारीगण एवं प्रशासनिक अधिकारीगण के साथ बैठक आयोजित किया गया। उक्त बैठक में अध्यक्ष द्वारा उपस्थित अधिकारीगण को नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों को चिन्हांकित करने व पूर्ण प्रयास कर अधिक से अधिक प्रकरणों का निराकरण किये जाने हेतु निर्देश दिया गया। नेशनल लोक अदालत में राजीनामा के आधार पर निराकरण के लिए राजीनामा योग्य दाण्डिक प्रकरण, चेक बाउंस के मामले, मोटरयान अधिनियम से संबंधित प्रकरण, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, निष्पादन, बीमा, भरण पोषण के प्रकरण, परिवार न्यायालय से संबंधित प्रकरण, सिविल विवाद, विद्युत, जलकर व सम्पत्ति कर, टेलीफोन, बैंक रिकवरी प्रकरण तथा राजस्व प्रकरणों को नियत किया गया है।
अध्यक्ष श्री रणबीर शर्मा द्वारा बैठक में उपस्थित पक्षकारगण के मध्य विवाद को वैकल्पिक समाधान के तहत सम्भावनाओं को तलाश करते हुए न्यायाधीशगण द्वारा प्रकरणों में पक्षकारों की दिन-प्रतिदिन प्री-सिटिंग कर लोक अदालत में उनके मध्य राजीनामा किये जाने का यथा संभव प्रयास किये जाने का निर्देश भी किया गया। उक्त नेशनल लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन के लिए अधिक से अधिक प्रकरणों का चिन्हांकित करते हुए राजीनामा हेतु अधिक से अधिक प्रकरणों को नियत किया जावे। अधिकारीगण से प्री-लिटिगेशन प्रकरणों के पक्षकारों पर नोटिस की तामिली एवं उनके साथ सौहार्दपूर्ण रूप से राजीनामा करने पर चर्चा की गई। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कलेक्टर ने कर्मचारियों को दिया आश्वासन कहा समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता से होगीबेमेतरा : कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा की उपस्थिति में आज कलेक्टरेट के दिशा सभाकक्ष मे जिला स्तरीय संयुक्त परामर्शदात्री समिति की बैठक का आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। बैठक मे विभिन्न मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि एवं अधिकारी बैठक में शामिल हुए। कर्मचारी संघ ने अपनी समस्याओं से कलेक्टर को अवगत कराया।बैठक में प्रमुख रूप से कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के कार्यालय हेतु भवन अथवा भूमि आवंटन, शिक्षकों को गैर विभागीय कार्यों से मुक्ति, विभिन्न विभागों में समयबद्ध क्रमोन्नति, समयमान एवं पदोन्नति, अनुकम्पा नियुक्ति, विभागीय जांच समय पर पूर्ण करने, पेंशन एवं अन्य स्वत्वों का समय पर भुगतान, सेवा पुस्तिका का संधारण एवं नियमित जांच, सीआर का समय-सीमा में भरकर भेजने, कलेक्ट्रेट परिसर में मीठे पानी की व्यवस्था, पेंशन संबंधी समस्या और दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को समय पर वेतन न मिलने जैसी समस्याएं प्रमुख थीं।
संघ ने मांग की कि इन मुद्दों पर जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की जाए ताकि कर्मचारियों को सुविधाएं और अधिकार सुनिश्चित हो सकें। कलेक्टर ने सभी समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और जल्द से जल्द समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देश देने का आश्वासन दिया। इसके अलावा संघ के प्रतिनिधियों ने विभिन्न मुद्दों पर कलेक्टर से चर्चा की, जिसमें सातवें वेतनमान के समान वेतनमान, समय पर पदोन्नति, कार्य परिस्थितियों में सुधार, और अन्य लाभों से संबंधित समस्याएं शामिल थीं। कलेक्टर ने कर्मचारियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनकी त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही, कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।
इसके पश्चात इस बैठक में जिले के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और आवश्यक योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए सुझाव प्राप्त हुए। कलेक्टर ने सभी सदस्यों से उनके सुझाव और विचार साझा करने का आह्वान किया और विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा करते हुए उनकी प्रगति का आकलन किया।समिति के सदस्यों ने विभिन्न क्षेत्रों जैसे कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, और आधारभूत संरचनाओं पर अपने विचार प्रस्तुत किए। बैठक मे विभिन्न जिला, ब्लॉक एवं प्रांतीय स्तर के कर्मचारी संघ के प्रतिनिधि उपस्थित थे, साथ ही जिला स्तरीय अधिकारियों मे जिला पंचायत सीईओ टेकचंद अग्रवाल, एडीएम प्रकाश भारद्वाज, संयुक्त कलेक्टर अंकिता गर्ग, संयुक्त कलेक्टर डीआर रात्रे सहित जिला स्तरीय विभाग प्रमुख उपस्थित थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “रामलला दर्शन योजना“ के अंतर्गत श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के कुशल नेतृत्व और जिला प्रशासन के कुशल प्रबंधन से संचालित यह योजना श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीराम के दर्शन का अनुपम अवसर प्रदान कर रही है।महासमुंद जिले से सातवें चरण में 158 श्रद्धालुओं का जत्था 25 से 28 नवंबर तक अयोध्या धाम के दर्शन के लिए आज रवाना हुआ। जनपद पंचायत महासमुंद से बस को हरी झंडी दिखाकर श्रद्धालुओं को रायपुर के लिए रवाना किया। वहां से यह जत्था ट्रेन द्वारा अयोध्या पहुंचेगा। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के लिए भोजन, चाय-नाश्ता, और ठहरने की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिला प्रशासन की कुशल व्यवस्थाओं के कारण अब तक महासमुंद जिले से 1106 श्रद्धालु इस यात्रा का लाभ उठा चुके हैं।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एस. आलोक के मार्गदर्शन में यह यात्रा सभी वर्गों के लिए सुविधाजनक बनी हुई है। यह योजना प्रदेश में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामाजिक समरसता का भी उदाहरण बन रही है। श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हुए योजना की सराहना की है। अयोध्या यात्रा को लेकर सभी में उत्साह का माहौल है, और यह योजना लोगों के दिलों में भगवान श्रीराम के प्रति आस्था को और मजबूत कर रही है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के अंतर्गत महासमुंद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी अभियान तेजी से चल रहा है। 22 नवंबर तक 177 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 10,395 किसानों से 48965.12 टन धान खरीदा गया, जिसमें 118 करोड़ रुपये की राशि किसानों को वितरित की गई। नोडल अधिकारी श्री आशीष शर्मा ने बताया कि 22 नवंबर तक जिले में कुल 4 लाख 89 हजार 651 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है। इसमें से 4 लाख 63 हजार 632 क्विंटल मोटा धान, 11.60 क्विंटल पतला धान और 26 हजार 7 क्विंटल सरना धान शामिल हैं। महासमुंद विकासखंड के 38 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से 86 हजार 571 क्विंटल धान की खरीदी हुई, बागबाहरा विकासखंड के 31 केंद्रों पर एक लाख 43 हजार 599 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। इसी प्रकार पिथौरा विकासखंड के 44 केंद्रों में 81 हजार 785 क्विंटल धान उपार्जित हुआ है।
बसना विकासखंड के 36 केंद्रों में 57 हजार 51 क्विंटल धान की खरीदारी की गई है और सरायपाली विकासखंड के 33 केंद्रों के माध्यम से एक लाख 20 हजार 643 क्विंटल धान खरीदा गया है। इस वर्ष, जिले में धान की खरीदी की प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है, जिससे किसानों को समर्थन मूल्य पर अपनी उपज बेचने में सहायता मिल रही है। प्रशासन का लक्ष्य है कि सभी पंजीकृत किसानों से तय समय सीमा में धान की खरीद पूरी हो। किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ पहुंचाने और प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए आधुनिक तकनीकों का उपयोग किया जा रहा है। इस बार की खरीदी प्रक्रिया में किसानों का विशेष उत्साह देखा जा रहा है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान: स्मरणोत्सव के तहत वर्ष भर चलेगाकोरिया : जिले के सभी अमृत सरोवर स्थलों पर 26 नवंबर, मंगलवार को संविधान दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक और शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। भारत के संविधान को आत्मसात करने के 75 वर्ष पूर्ण होने के महत्व को चिन्हित करने के लिए संविधान दिवस, 26 नवम्बर से प्रारंभ होने वाले स्मरणोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। वर्ष भर चलने वाले इस स्मरणोत्सव को ’’हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान’’ के टैगलाइन के तहत संचालित किया जाएगा और यह चार स्तंभों संविधान की प्रस्तावना, अपने संविधान को जानें, संविधान का निर्माण और संविधान के गौरव का पर्व मनाए जाने के सम्बंध में होगा।
कोरिया कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी के निर्देशानुसार जिला पंचायत और मनरेगा अधिकारियों ने कार्यक्रम की तैयारी पूरी कर ली है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने बताया कि संविधान दिवस का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को संविधान की मूल भावना, उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 11 बजे संविधान की उद्देशिका के मूल पाठ से होगी।
सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमसंविधान दिवस के अवसर पर प्रश्नोत्तरी, भाषण, निबंध लेखन, और चित्रकला प्रतियोगिता जैसी गतिविधियों का आयोजन होगा। इन कार्यक्रमों में समाज के सभी वर्गों और पंचायत प्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की गई है।
महिलाओं की विशेष भागीदारीमहात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत पंजीकृत महिला जॉब कार्ड धारकों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। डॉ. चतुर्वेदी ने बताया कि ग्रामीण महिलाओं को संविधान से जोड़ने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए यह पहल की गई है।
समाज के सभी वर्गों का आमंत्रणग्राम पंचायतों के सरपंच, पंच और ग्रामीण नागरिकों से इस आयोजन में भाग लेने का अनुरोध किया गया है। संविधान दिवस के आयोजन से न केवल संवैधानिक मूल्यों का प्रचार-प्रसार होगा, बल्कि अमृत सरोवरों के संरक्षण का संदेश भी दिया जाएगा।
संविधान दिवस की अपीलःजिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझें और इस महोत्सव में भाग लेकर इसे सफल बनाएं -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
नवीन बैंक खुलने से किसानों में खुशी की लहरकिसानों ने जताया आभारमहासमुंद : जिले के विकासखंड बागबाहरा के ग्राम मुनगासेर में जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायुपर की 72वीं शाखा मुनगासेर का रविवार को सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, विधायक महासमुंद श्री योगेश्वर राजू सिन्हा एवं विशेष अतिथियों ने फीता काटकर एवं तिजोरी का पूजन कर शुभारम्भ किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अल्का चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मिता चंद्राकर, बैंक की सीईओ श्रीमती अपेक्षा व्यास, जनप्रतिनिधि एवं कृषकगण मौजूद थे।बैंक के शुभारम्भ अवसर पर सांसद एवं मुख्य अतिथि श्रीमती रूपकुमारी चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि अब क्षेत्र के किसानों को अपनी बैंक संबंधी काम व धान का भुगतान प्राप्त करने कोमाखान जाना नहीं पड़ेगा। आप लोगों की परेशानियों को देखते हुए राज्य शासन ने यहां बैंक की शाखा प्रारंभ की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की सरकार गांव के विकास के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने बताया कि आज यहां शाखा का शुभारंभ हुआ है। इसी माह में सिरपुर एवं गढ़फुलझर में भी खुलेगी।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन किसानों के अलावा युवाओं, महिलाओं के विकास के लिए भी संकल्पित है। सांसद श्रीमती चौधरी ने बताया कि सहकारिता मंत्री श्री केदार कश्यप के तेलांगना प्रवास के कारण यहां शामिल नहीं हो पाए। लेकिन उन्होंने क्षेत्रवासियों को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर उन्होंने भवन के सामने शेड निर्माण के लिए 5 लाख रुपए की घोषणा की है।महासमुंद विधायक श्री योगेश्वर राजू सिन्हा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानों की समस्या को समझते हुए यहां बैंक शाखा प्रारंभ की है। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव के सुशासन में सारे वायदे पूरे हो रहे है। उन्होंने राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन से छत्तीसगढ़ प्रदेश विकसित राज्य की ओर बढ़ रहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अल्का चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती स्मिता चंद्राकर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।बैंक सीईओ श्रीमती अपेक्षा व्यास ने बताया कि इस ब्रांच में पांच समितियां, 12 ग्राम पंचायतें एवं 45 ग्राम शामिल है, जिनका 700 बचत खाता संचालित है। उन्होंने बताया कि स्थानीय ब्रांच से किसानों को ही नहीं बल्कि आम नागरिकों को भी बैंकिंग सुविधा मुहैया होगी। इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री प्रीतम दीवान, श्री नरेश चंद्राकर, श्री हितेश चंद्राकर उपस्थित थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बलरामपुर : शासन के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में धान खरीदी सभी समितियों में प्रारंभ हो गयी है। इसी के तहत विकासखण्ड वाड्रफनगर के ग्राम सरना समिति में गांव के वरिष्ठ नागरिक एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा पूजा पाठ कर धान खरीदी का शुभारंभ किया गया। सरना समिति के अधीन ग्राम गिरवानी के श्री लखनलाल पहले किसान हैं, जिनसे समिति द्वारा धान खरीद कर खरीदी का शुभारंभ हुआ। धान बेचकर किसान के चेहरे में रौनक देखने को मिली।लखनलाल ने कहा कि वे सौभाग्यशाली हैं कि उनके 150 क्विंटल धान से राज्य सरकार के धान खरीदी का शुभारंभ जिले में हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को प्रति क्विंटल 3100 रुपए समर्थन मूल्य के लिए और प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी के लिए आभार व्यक्त किया है। वे कहते है कि राज्य सरकार द्वारा प्रति क्विंटल 3100 रुपए के मान से रियायती मूल्य दिया जा रहा है। सरकार की बेहतर व्यवस्था से किसान खेती के लिए प्रेरित होकर समर्थन मूल्य पर धान बेच पा रहे है और किसान हमेशा उन्नति की ओर अग्रसर हो रहें हैं।
जिले में बनाए गए उपार्जन केन्द्र और पंजीयन और रकबा
खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में बलरामपुर रामानुजगंज जिले में 49 उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें जिले के 50 हजार 660 किसानों ने धान बिक्री के लिए पंजीयन किया है। धान खरीदी में की गई व्यवस्थाएं सरकार ने इस खरीफ विपणन वर्ष किसानों के लिए लघु एवं सीमांत कृषकों को अधिकतम 2 टोकन एवं बड़े कृषकों को 3 टोकन की पात्रता की सुविधा दी है। धान की गुणवत्ता और नमी की सही मात्रा सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं. धान में नमी का मापने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मशीन लगाई गई हैं। धान खरीदी केंद्रों में गुणवत्ता की जांच का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
हेल्पलाइन नंबर जारी धान उपार्जन केन्द्रों में शिकायत एवं निवारण के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया हैं जिसका नंबर 18002333663 है इसके माध्यम से किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या आने पर इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। टोकन प्राप्त करने ऑनलाइन सुविधा सरकार द्वारा किसानों के हित में व्यवस्थाएं की गई है जिसके माध्यम से धान बेचने में किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, इसके लिए बेहतर टोकन की व्यवस्था की गई है। जिससे किसान ऑनलाइन माध्यम से या फिर मैन्युअली तरीके से टोकन प्राप्त कर सकते हैं। मोबाइल धारक किसान टोकन तुंहर हथ एप से घर बैठे ऑनलाइन टोकन हासिल कर सकते हैं। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बरदर समिति में 430 क्विंटल धान की खरीदीकृषक अशोक एवं विष्णु ने कहा कि 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान खरीदी होने से मेहनत का मिल रहा है ईनामबलरामपुर : जिले में धान खरीदी का कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ सतत रूप से जारी है। धान उपार्जन केंद्र में धान विक्रय के लिए किसान बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन तथा समिति के माध्यम से टोकन कटवाकर निर्धारित तिथि को धान विक्रय के लिए पहुंच रहे हैं। जिला प्रशासन ने धान खरीदी में पारदर्शिता बनाये रखने और गड़बड़ी रोकने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है।अधिकारी भी लगातार धान उपार्जन केन्द्रों में जाकर खरीदे जा रहे धान पर नजर रख रहे हैं। विकासखण्ड बलरामपुर के धान उपार्जन केंद्र बरदर में भी धान खरीदी की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बरदर समिति में 820 किसान पंजीकृत हैं, जिनका रकबा 975.93 हेक्टेयर है। समिति में 50 हजार मीट्रिक क्विंटल धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है।
वर्तमान तिथि तक धान बेचने के लिए समिति में 30 किसानों ने ऑनलाईन एवं ऑफलाईन के माध्यम से टोकन लिया है। समिति में अभी तक 430 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। समिति में धान बेचने आये ग्राम संतोषीनगर के किसान श्री अशोक सरकार ने बताया कि इस वर्ष 01 एकड़ खेत में धान का फसल लगाया था। उन्होंने पिछले सप्ताह धान बेचने के लिए टोकन लिया था। जिसके तहत आज वे अपना 45 बोरी धान बेचने समिति में आये हैं।इसी प्रकार ग्राम संतोषीनगर के ही कृषक श्री विष्णु मण्डल बताया कि इस वर्ष वे 105 बोरी धान बेचने के लिए टोकन कटवाया है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा 31 सौ रुपए की दर से 21 क्विंटल धान की खरीदी होने से किसानों को बड़ा संबल मिला है। साथ ही वे कहते हैं कि उन्हें धान विक्रय करने में कोई परेशानी नहीं हुई।जिला प्रशासन द्वारा उपार्जन केन्द्रों में किसानों के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि 3100 सौ रुपये प्रति क्विंटल में धान की खरीदी होने से किसानों को उनके फसल का इनाम मिल रहा है। उन्होंने आगे कहा कि शासन द्वारा धान खरीदी के लिए बनाई गई नीति से किसानों का मान बढ़ा है। किसान बिना किसी परेशानी के धान विक्रय कर पा रहे है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : बागबाहरा एसडीएम श्री उमेश कुमार साहू के निर्देशन में तहसील कोमाखान के खैरतकला और भलेसर गांवों में कार्यवाही की गई। राजस्व, खाद्य और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार को धान, पेट्रोल-डीजल और पीडीएस चावल की अवैध भंडारण और व्यापार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जब्ती की। ग्राम खैरतकला के निवासी राधे चंद्राकर के पास से 650 कट्टा धान और भलेसर के बल्ला चंद्राकर के पास से 700 कट्टा अवैध धान मंडी अधिनियम तहत के जब्त किया गया।खैरतकला में ही प्रदीप चंद्राकर की दुकान पर छापा मारा गया। वहां से 250 लीटर पेट्रोल-डीजल और घरेलू गैस सिलेंडर व्यावसायिक परिसर में अवैध रूप से भंडारित पाए गए। इसके साथ ही दुकान से 40 कट्टा पीडीएस चावल भी बरामद किया गया। यह चावल सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत गरीबों को वितरित किया जाना था। एसडीएम श्री उमेश कुमार साहू ने बताया कि अवैध भंडारण और वितरण पर प्रशासन की सख्त नजर है। उन्होंने सभी व्यापारियों और भंडारणकर्ताओं से कहा है कि ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद की प्रभारी प्राचार्य एवं आहरण-संवितरण अधिकारी प्रो. डॉ. अनुसुइया अग्रवाल डी. लिट. को उच्च शिक्षा विभाग, रायपुर द्वारा प्राचार्य पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। उन्हें स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुंद में प्राचार्य के रूप में नियुक्त किया गया। उन्होंने 16 नवंबर 2024 को इस पद का कार्यभार ग्रहण किया।डॉ. अनुसुइया के सम्मान में 19 नवंबर 2024 को महाप्रभु वल्लभाचार्य महाविद्यालय में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री अजय राजा, डॉ. रीता पांडेय, श्रीमती करुणा दुबे, श्री मनोज शर्मा, और शोधार्थी चंद्रशुभम ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए भावपूर्ण उद्गार व्यक्त किए। डॉ. अनुसुइया ने अपनी प्राचार्य जिम्मेदारी सहायक प्राध्यापक रसायनशास्त्र श्रीमती करुणा दुबे को सौंपी, जिन्होंने डॉ. अनुसुइया को उनकी उपलब्धि पर शुभकामनाएं दीं।
विदित हो कि स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय महासमुंद गत वर्ष से इस जिले में संचालित है। यह इस महाविद्यालय का दूसरा वर्ष है। जो शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय महासमुंद के मिनी स्टेडियम के निकट स्थित पुराने भवन में संचालित हो रहा है। यह महाविद्यालय पूर्णतः अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय है। तथा यहां पर स्नातक स्तर पर विज्ञान, वाणिज्य, एवं कला की कक्षाएं संचालित हो रही है। पूर्णतः कुशल एवं पारंगत 11 अतिथि व्याख्याता, क्रीड़ा अधिकारी ग्रंथपाल सहित तीन सहायक प्राध्यापक कार्य सहयोग हेतु पदस्थ है। गत वर्ष महाविद्यालय का परीक्षा परिणाम 100 प्रतिशत था,जो इसकी उत्कृष्टता को दर्शाता है।
डॉ. अनुसुइया के पदभार ग्रहण करने पर विधायक श्री योगेश्वर राजू सिंहा, महाविद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक, साहित्यकार, और विद्यार्थीगण ने उन्हें बधाई दी। जनभागीदारी समिति के सदस्यों ने कहा कि पूर्णकालिक प्राचार्य के नेतृत्व में यह महाविद्यालय और अधिक प्रगति करेगा। डॉ. अनुसुइया की नियुक्ति से महाविद्यालय को नए आयाम प्राप्त होंगे, जिससे इसकी पहचान जिले में और सशक्त होगी। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कलेक्टर ने थमाया नोटिस, 30 नवंबर तक जमा करने दी मोहलत
फिर भी जमा नहीं करने पर बैंक गारंटी जब्त करने की चेतावनी
बिलासपुर : कस्टम मिलिंग योजना के तहत् खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान का उठाव जिले के मिलर्स द्वारा किया गया है। उपार्जित धान के अनुसार मिलर्स को नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शासन द्वारा समस्त मिलर्स द्वारा अनुबंध अनुसार शत्-प्रतिशत चावल जमा कराये जाने के निर्देश दिये गए हैं। वर्तमान में जिले के 04 मिलर्स द्वारा चावल जमा किया जाना शेष है।जिले के ऐसे मिलर जिनके द्वारा शत्-प्रतिशत चावल जमा नहीं किया गया है, उन्हें कलेक्टर अवनीश शरण द्वारा नोटिस जारी करते हुए दिनांक 30 नवंबर 2024 तक चावल जमा करने के निर्देश दिये गये है। चावल जमा नहीं करने की स्थिति में उनके द्वारा शासकीय धान उठाव हेतु जमा किये गये प्रतिभूति राशि (बैंक गारंटी) के माध्यम से राशि वसूली की कार्यवाही की जावेगी। जिले के ऐसे मिलर्स जिन्हें नोटिस जारी है, उनमें श्याम जी राइस इंडस्ट्रीज मोहतराई, सरदार एग्रो एग्रो इण्डस्ट्रीज, एस. डी. एग्रो फूड प्रोडक्ट, जेठू बाबा इंडस्ट्रीज बहतराई शामिल हैं। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सहज सरल छवि, निर्णय लेने की दृढ़ क्षमता तथा भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस ने जनता में जगाया भरोसारायपुर : दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में चल रही सरकार के सुशासन पर मुहर लगाई है। चुनाव परिणाम ने साबित कर दिया है कि मतदाताओं का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ा है। यह संभव हुआ है मुख्यमंत्री की सहज सरल छवि तथा जनहित के मुद्दों पर दृढ़ता से त्वरित निर्णय लेने की उनकी कार्यप्रणाली के कारण। एक वर्ष के कार्यकाल में साय सरकार ने न केवल पारदर्शी प्रशासनिक तंत्र का विकास किया बल्कि भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति को अपनाते हुए अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं और नीतियों का लाभ कैसे पहुंचे इस पर पूर्ण मनोयोग से काम किया है।
उपचुनाव के नतीजों ने सरकार के कामकाज पर मुहर लगाई है यह उप चुनाव रायपुर दक्षिण की एक सीट का चुनाव कहकर टाला नहीं जा सकता है। यह राजधानी की ऐसी सीट है जो पूरे राज्य का प्रतिनिधित्व करती है। यहां से बही हवा पूरे राज्य मेें असर करती है। इसका कारण यह है कि इस इलाके में राज्य के सभी संभागों के तथा हर वर्ग के वोटर निवासरत हैं। इसलिए रायपुर दक्षिण में दक्षिणपंथ की विजय को पूरे राज्य के जनादेश की झलक के तौर पर देखना गलत नहीं होगा।उपचुनाव में मुख्यमंत्री साय के करिश्माई व्यक्तित्व का आकर्षण वोटरों में इतना अधिक रहा कि यहां विपक्षी कांग्रेस के लिए कोई जगह ही न बची। साय ने ऐसा कोई मुद्दा ही न छोड़ा जिसे विपक्ष भुना सके। चुनाव के दौरान कांग्रेस मुद्दा विहीन हो गई। यही कारण है कि उसने मौलाना के चुंबन सरीखे एडिटेड वीडियो बनाकर चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास किया और अपनी जग हंसाई करवाई। भाजपा के पास विष्णु देव साय के रूप में एक शानदार और बेदाग चेहरा था जबकि भूपेश बघेल की वादा खिलाफी वाली छवि ने कांग्रेस की संभावनाओं को पहले ही खत्म कर दिया था। साय के नेतृत्व में भाजपा एक होकर चुनाव लड़ी वहीं कांग्रेस पूरी तरह बिखरी रही।
एक और गौर करने वाली बात यह है रायपुर नगर निगम के कांग्रेसी महापौर का वार्ड भी इसी विधानसभा क्षेत्र में है। महापौर के वार्ड से भी भाजपा को लीड मिली है। इससे यह भी प्रमाणित हो गया कि महापौर अपने वार्ड के पार्षद का चुनाव भी नहीं जीत सकते हैं। कांग्रेस के परंपरागत वोटर भी इस बार भाजपा की विजय देखना चाहते थे। प्रचार के दौरान ही यह स्पष्ट हो गया था कि कांग्रेस के वोटर भी चाहते थे कि विष्णु के सुशासन के साथ मिलकर वे अपने क्षेत्र को विकास की डगर पर लेकर चलें। प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री के रोड शो को जो शानदार प्रतिसाद मिला था उससे नतीजों का अनुमान तो पहले ही लग गया था। कांग्रेस तो इतना डरी हुई थी कि अपने महापौर को चुनाव प्रचार तक नहीं करने दिया। इससे आने वाले निगम चुनाव के परिणामों का भी अनुमान सहज ही लगाया जा सकता है।
भाजपा की एकतरफा विजय के कारणों का विश्लेषण करें तो कई कारण स्पष्ट रूप से दिखते हैं। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो विधानसभा चुनाव के दौरान किए गए वादों से बढ़कर राज्य सरकार ने जनहित के जो काम किए उनका प्रतिफल इस जीत में दिखा। महतारी वंदन योजना के तहत राज्य की 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 1000 रुपये का अंतरण, किसानों को धान का बोनस और 3100 के दाम पर रिकार्ड धान खरीदी, युवाओें के लिए सरकारी नौकरियों के अवसर, भर्ती की आयु सीमा में पांच वर्ष की छूट, 18 लाख से अधिक प्रधानमंत्रीआवासों को स्वीकृति, पीएससी की परीक्षाओं में पारदर्शिता, भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति, गरीबों को मुफ्त राशन तथा शहरी बुनियादी सुविधाओं का विकास जैसे तमाम कामों ने चुनाव परिणामों को प्रभावित किया है। विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य में तेजी से अधोसंरचना विकास का काम चल रहा है। सड़कें, पानी, बिजली, स्कूल, अस्पताल का कायाकल्प हो रहा है। नक्सल समस्या से सख्ती से निपटने की कारगर रणनीति अपनाई गई है। शहरों में कानून व्यवस्था पर जोर दिया जा रहा है। यही कारण है कि जनता का सरकार पर भरोसा बढ़ा है और परिणाम सामने है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
नदी-नाला से पानी लाने को मिली छुटकाराकोरिया : केंद्र सरकार व राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना जल जीवन मिशन व हर घर जल के तहत जिले के लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता श्री आकाश पोद्दार ने जानकारी दी है कि जिले के सुरमी, डकईपारा, खैरी, सोरगा, दुर्गापारा, जगदीशपुर, विक्रमपुर, कांटों, ओड़गी, हर्रीडीह, अमहर और खोड़री गांवों के एक हजार 469 घरों में साफ पेयजल मिलने लगा है।
अब नदी-नाले से नही लाती पानी
उमझर ग्राम पंचायत के आश्रित ग्राम दुर्गापारा निवासी श्रीमती मंगली बाई, श्रीमती लीलावती, श्रीमती सोन कुंवर, श्रीमती बुधनी बाई व श्रीमती नीता पण्डो कहती है कि गांव में नल व पानी की सुविधा नहीं होने की वजह से कतकहिया नाला, केतकी झरिया से पानी लाकर जीवन बसर करती थीं। इस गांव में पण्डो जनजातीय की संख्या अधिक हैं। गांव वालों ने बताया कि नल नहीं होने के कारण उन्हें घर से करीब डेढ़-दो किलोमीटर पगडण्डी व उबड़खाबड़ रास्ते और जंगल के बीच गुजर कर पानी लाने लिए जाते थे जो जीवन का एक हिस्सा बन चुका था। सरपंच श्रीमती शान्ति बाई व पूर्व सरपंच श्री गम्भीर सिंह ने बताया कि ’’इस गांव में पेयजल सुविधा के लिए लगातार अधिकारियों से सम्पर्क किया, इसी कारण यहां पेयजल मुहैया हो पाया है। कुछ घरों में पानी की धार कम आने की शिकायत मिली है, उसे भी जल्दी दूर कर लिया जाएगा’’।
गंदे पानी से मिली मुक्ति
डकईपारा निवासी श्रीमती झुरकुंवर, श्रीमती लक्ष्मनिया और श्रीमती सुमित्रा पैकरा ने बताया कि घर में अब नल लग जाने से पानी की किल्लत दूर हुई है। इसी तरह खैरी निवासी श्री शिवप्रसाद सिंह ने बताया कि नल नहीं लगने पर उन्हें दूर से पानी लाना पड़ता था लेकिन अब घर में ही साफ पेयजल मिलने से उन्हे राहत मिल गया है। इन ग्रामवासियों ने बताया कि पहले पीने की पानी को लेकर काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था।बरसात में गंदे पानी तो गर्मी के दिनों में पानी के लिए दूर-दूर से पानी लाने के लिए मजबूर होना पड़ता था। केन्द्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना को राज्य सरकार बेहद प्राथमिकता से क्रियान्वयन करने में लगी है, जिसके कारण घर में ही नल कनेक्शन लगने से पानी की समस्या दूर हुई वहीं समय की बचत भी हुई है। शुद्ध पेयजल मिलने से जलजनित बीमारियों से भी ग्रामीणों को छुटकारा मिल रहा ळें -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
विभिन्न प्रतियोगिता की तैयारी करने वाले परीक्षार्थियों के लिए रहेगी उपयोगीबेमेतरा : जिले में शिक्षा के क्षेत्र में नया अध्याय जोड़ते हुए उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री श्री अरुण साव ने बेमेतरा में श्री राम एकेडमी के नि:शुल्क कोचिंग सेंटर का उद्घाटन किया। इस पहल का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना है, जो आर्थिक कारणों से महंगी कोचिंग कक्षाओं में शामिल नहीं हो पाते। उपमुख्यमंत्री ने युवाओं को प्रेरित किया ।उद्घाटन समारोह में बोलते हुए श्री अरुण साव ने कहा, “श्री राम एकेडमी के माध्यम से बेमेतरा में इतिहास रचने का कार्य होगा।यह कोचिंग सेंटर विद्यार्थियों के सपनों को पंख देने में सहायक सिद्ध होगा। हमारा लक्ष्य युवाओं को ऐसा मंच प्रदान करना है, जिससे वे अपने सपनों को साकार कर सकें।” उन्होंने विद्यार्थियों को पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए मेहनत और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की प्रेरणा दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा युवाओं को प्रोत्साहित करने के प्रयासों की भी सराहना की और कहा कि सरकार युवाओं के उच्च शिक्षा और रोजगार के लिए प्रतिबद्ध है।
विधायक दीपेश साहू का विशेष प्रयास
इस कोचिंग सेंटर की स्थापना बेमेतरा के विधायक श्री दीपेश साहू के प्रयासों से की गई है। उन्होंने बताया कि पहले भी ऐसी कोचिंग की कोशिश हुई थी, लेकिन शुल्क लगने के कारण यह कई विद्यार्थियों की पहुंच से बाहर थी। उन्होंने बताया कि अब यह सेंटर पूरी तरह नि:शुल्क है, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन प्रतिभाशाली विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। विधायक ने यह भी जानकारी दी कि बेमेतरा को 6 करोड़ रुपये की लागत से एक विशाल लाइब्रेरी का तोहफा भी मिला है, जिसका शिलान्यास जल्द किया जाएगा। उन्होंने कोचिंग में शामिल होने वाले विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।
कलेक्टर ने दी छात्रों को प्रेरणा
जिला कलेक्टर रणवीर शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान कहा, “यह समय जीवन का सबसे सुनहरा दौर है। बिना किसी चिंता के केवल अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करें। श्री राम एकेडमी के माध्यम से छात्रों को वह मार्गदर्शन मिलेगा, जो उनके सपनों को साकार करने में मदद करेगा।”
समारोह में गणमान्य लोगों की उपस्थिति
इस कार्यक्रम में साजा विधायक श्री ईश्वर साहू, बेमेतरा एसपी रामकृष्ण साहू, नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला साहू, भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा सहित नगर पालिका के कई पार्षद और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में नगर पालिका के मुख्य अधिकारी कमल ठाकुर ने सभी का आभार व्यक्त किया। उम्मीद और भविष्य श्री राम एकेडमी के शुभारंभ से बेमेतरा जिले में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए नए आयाम स्थापित होंगे। यह सेंटर उन विद्यार्थियों के लिए एक प्रेरणा स्रोत होगा, जो अपने सपनों को साकार करने का प्रयास कर रहे हैं। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
6 करोड़ 87 लाख रूपए से बन रही है पक्की सड़कनवागढ़ तक आवागमन होगा आसानबेमेतरा : खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मंत्री श्री दयालदास बघेल ने आज बेमेतरा जिला के विकासण्ड नवागढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत झाझाडीह से नवागढ़ सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने मंत्री श्री बघेल को खुमरी पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। 6 करोड़ 87 लाख 12 हजार रूपए की लागत से बन रही यह सड़क धनगांव, झाझाडीह और हेमावंद से नवागढ तक साढे़ छह किलोमीटर पक्की सड़क का निर्माण होगा।इसमें पुल-पुलिया कार्य शामिल है। इस सड़क के बन जाने से आस-पास के ग्रामीणों को नवागढ़ आने-जाने में सुविधा होगी। इस अवसर पर वरिष्ठ सामाजिक सेवी सर्वश्री अजय साहू, तानसेन पटेल, राजेश जैन, राजेश दत्त दुबे, संतोषपुरी गोस्वामी, विमल सोनी, सियाराम सप्रे, सरपंच श्रीमती प्रतिमा सागर बंजारे सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या ग्रामीण उपस्थित थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से ही हो रही है धान खरीदी, भरम फैलाने वालों पर होगी कार्यवाहीअवैध धान परिवहन, भण्डारण पर प्रशासन की कड़ी निगरानीकोरिया : खरीफ वर्ष 2024-25 के तहत जिले के सभी 21 उपार्जन केंद्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी चालू हैं। कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने सभी नोडल अधिकारियों को धान खरीदी केंद्रों में जिम्मेदारी से काम करने के निर्देश दिए हैं। सभी उपार्जन केंद्रों में पूर्ण पारदर्शिता के साथ सतत रूप से निगरानी की जा रही है।धान उपार्जन केंद्र में धान विक्रय के लिए किसान बिना किसी परेशानी के ऑनलाइन माध्यम से टोकन काटकर निर्धारित तिथि को धान विक्रय के लिए धान उपार्जन केंद्र पहुंच रहे हैं। कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठी द्वारा विभिन्न धान खरीदी केंद्र पहुंचकर व्यवस्था का जायजा भी ले रही हैं। धान खरीदी में पारदर्शिता बनाए रखने और गड़बड़ी रोकने के लिए अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है और धान उपार्जन केंद्र पहुंचकर अधिकारियों के द्वारा खरीदे जा रहे धान पर नजर रख रहे हैं।
1250 मेट्रिक टन धान विक्रय
मिली जानकारी के अनुसार जिले में धान पंजीकृत किसानों की संख्या 22 हजार 855 है और करीब 28 हजार 346 हेक्टेयर में धान बोए गए हैं। 14 नवंबर से शुरू हुई धान खरीदी अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगा।अब-तक जिले के 281 किसानों ने 1250.44 मेट्रिक टन धान बेच चुके हैं। जिले के किसान लगातार धान की कटाई, मिंजाई के साथ धान बेचने में व्यस्त है।
21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से ही हो रही है धान खरीदी
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा है कि विधानसभा चुनाव के दौरान हमारे द्वारा दी गई मोदी की गारंटी के अनुरूप इस वर्ष भी किसानों से प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान के मान से ही धान खरीदी की जा रही है। किसानों को इस मामले को लेकर किसी प्रकार का भ्रम नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस संबंध में भ्रम फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी। किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए उपार्जन केन्द्रों के माईक्रोएटीएम से 2000 रूपए से लेकर 10 हजार रूपए तक की राशि निकालने की सुविधा भी दी गई है।इससे किसानों को धान बेचने परिवहन के लिए किराये पर लिए गए ट्रैक्टर, मेटाडोर आदि का भाड़ा और हमाली मजदूरी का भुगतान करने में सुविधा होगी। अवैध धान परिवहन, भण्डारण पर होगी कड़ी कार्यवाही कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी ने अवैध धान परिवहन, भण्डारण व फर्जी तरीके से एकीकृत किसान पोर्टल में पंजीयन करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही की जाएगी। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बिलासपुर : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का जन्म दिवस रतनपुर में भी धूमधाम से मनाया गया। श्री साव ने मंदिर का दर्शन कर मां महामाया देवी का आशीर्वाद लिया। राज्य की खुशहाली और समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में सफाई मित्रों का पद प्रक्षालन कर सम्मान किया। जन्म दिवस की खुशी में उप मुख्यमंत्री जी को लड्डुओं से तौला गया और सभी का मुंह मीठा कराया गया।प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को मकान की चाबी सौंपी।
उन्होंने लगभग 2 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें 30 लाख रुपए के छह ई रिक्शा भी शामिल हैं। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विभिन सामाजिक संगठनों के अधिकारियों और गणमान्य लोगों ने गुलदस्ता भेंटकर जन्म दिवस की बधाई दी।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व की नगरी के पुराने वैभव को वापस लाने के लिए वचनबद्ध है। पिछले 10 महीने में लगभग 6 करोड़ की राशि से विकास किया गया है। आगे भी पूरी ईमानदारी से काम करेंगे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
हास्य कवियों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों का जीता दिल
मुख्यमंत्री ने उपमुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं दी
बिलासपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज शाम बिलासपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन में पहुंचे और जमकर ठहाके लगाए। मुख्यमंत्री ने देश के अन्य प्रांतों से पहुंचे कवियों का स्वागत और अभिनंदन किया। हास्य कवि सम्मेलन में देश के प्रख्यात कवि श्री हरिओम पवार, श्री दिनेश बावरा, श्री शंभू शिखर, सुश्री अनामिका अंबर सहित अन्य कवियों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सह अतिथियों ने उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी।मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कहा कि उपमुख्यमंत्री के रूप में सरकार चलाने में उनका हमेशा सहयोग मिलता है। छत्तीसगढ़ महतारी की सेवा में वे सदैव सक्रिय रहते है। मुख्यमंत्री ने श्री साव के प्रारंभिक जीवन से लेकर उनकी राजनीतिक संघर्ष यात्रा पर अपनी बात रखी। उन्होंने श्री साव के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्यमंत्री श्री तोखन साहू, श्री किरण सिंह देव, बिलासपुर विधायक श्री अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक श्री धरम लाल कौशिक, बेलतरा विधायक श्री सुशांत शुक्ला, श्री अनुज शर्मा, सहित अन्य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्री अवनीश शरण, एसपी श्री रजनेश सिंह मौजूद थे। गौरतलब है उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव के जन्मदिन के पूर्व संध्या पर अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया था। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
मां महामाया के किए दर्शन, सफाई कर्मियों के पखारे पैर
रतनपुर और कोटा में विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिपूजन, हितग्राहियों को पूर्ण आवासों की चाबी सौंपी
बिलासपुर : उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज अपने जन्मदिन पर परिवार सहित बिलासपुर के कल्याण कुंज वृद्धाश्रम पहुंचकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। श्री साव ने बुजुर्गों से मिलकर उनका कुशलक्षेम जाना और उनके साथ समय बिताया। उन्होंने बुजुर्गों को कंबल, फल और मिठाई दिया। बुजुर्गों ने केक काटकर उप मुख्यमंत्री श्री साव का जन्मदिन मनाया और उनकी अच्छी सेहत व दीर्घायु जीवन के लिए आशीष दिया।
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज रतनपुर पहुंचकर मां महामाया की पूजा-अर्चना की और राज्य की तरक्की, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में सफाई मित्रों का पैर पखारकर उनका सम्मान किया। श्री साव की जन्मदिन की खुशी में लोगों ने वहां उन्हें लड्डुओं से तौला और सभी का मुंह मीठा कराया। उप मुख्यमंत्री ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को उनके पूर्ण आवासों की चाबी सौंपी। उन्होंने रतनपुर में करीब दो करोड़ रुपए के विकास कार्यों के साथ ही हितग्राहियों को सामग्री वितरण किया। इनमें 30 लाख रुपए के छह ई-रिक्शा भी शामिल हैं।
श्री साव ने कार्यक्रम में कहा कि ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व की नगरी रतनपुर के पुराने वैभव को वापस लाने के लिए हम वचनबद्ध हैं। पिछले दस महीनों में यहां लगभग छह करोड़ रुपए के विकास कार्य किए गए हैं। आगे भी पूरी सक्रियता से यहां काम होंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों ने उन्हें गुलदस्ता भेंटकर जन्मदिन की बधाई दी।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बिलासपुर जिले के कोटा नगर पंचायत में छह करोड़ 73 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण व भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कोटा तेज गति से आगे बढ़े, इसके लिए हम लोग गंभीरता से काम कर रहे हैं। यहां की साफ-सफाई की व्यवस्था को और भी दुरुस्त करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई का काम अकेले नगर पंचायत का नहीं है। हम सभी को इसमें भागीदारी निभानी होगी।श्री साव ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के हितग्राहियों को ऋण के चेक वितरित किए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत हितग्राहियों को आवासों के स्वीकृति पत्र और पूर्ण हो चुके आवासों की चाबी भी सौंपी। बिलासपुर जिला पंचायत के अध्यक्ष श्री अरुण चौहान और कोटा नगर पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती अमृता प्रदीप कौशिक सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक भी इस दौरान मौजूद थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : राज्य सरकार द्वारा संचालित श्री रामलला दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के अंतर्गत महासमुंद जिले से चयनित 158 तीर्थयात्रियों का जत्था रवाना होगा। यह योजना धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने और नागरिकों को भगवान श्रीराम के पवित्र धाम अयोध्या के दर्शन कराने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से लागू की गई है। जिला नोडल अधिकारी के अनुसार, चयनित तीर्थयात्रियों में 88 ग्रामीण क्षेत्रों और 65 नगरीय निकायों से हैं। इनके साथ 5 एस्कॉट अधिकारी भी यात्रा का हिस्सा होंगे। यह यात्रा न केवल धार्मिक अनुभव प्रदान करेगी, बल्कि अयोध्या की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता को भी समझने का अवसर देगी।
चयनित यात्रियों का यह समूह 25 नवंबर 2024 को अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगा। कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने यात्रा की सफलतापूर्वक योजना और संचालन के लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं, जिसमें यात्रा के दौरान उनकी स्वास्थ्य सेवाओं और ठहरने की उचित व्यवस्था शामिल है। विदित हो कि श्री रामलला दर्शन योजना राज्य सरकार का एक अभिनव प्रयास है, जिसका उद्देश्य धार्मिक पर्यटन को प्रोत्साहन देकर नागरिकों को आध्यात्मिक अनुभव प्रदान करना है। यह यात्रा भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या की धार्मिक और ऐतिहासिक महत्ता से परिचित कराने का एक सशक्त माध्यम है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : ग्राम पंचायत खरोरा में शनिवार को मुख्य अतिथि डॉ. एकता लंगेह द्वारा नवनिर्मित मितानिन भवन और रोजगार प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मितानिनों द्वारा विभिन्न तरह के खेल जैसे मटका फोड़, नुककड़ नाटक, प्रेरणादायक गीत और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. एकता लंगेह ने कहा की मितानिन भवन के निर्माण से यहां महिलाएं आपस में बैठकर अपने स्वास्थ्य से लेकर आर्थिक समृद्धि और अन्य भविष्य की योजनाओं पर कार्य कर सकते हैं। यहां भवन बनने से उन्हें इधर-उधर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आज महिला हर क्षेत्र में आगे है, यहां महासमुंद में महिलाएं प्रत्येक गतिविधियों में उत्साह के साथ भाग ले रही हैं।
महिला एक परिवार ही नहीं बल्कि पूरी पीढ़ी की धुरी है। उनके पास धैर्य भी है और काबिलियत भी है आज वे किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है और निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर होना आवश्यक है ताकि वे अपने जरूरतो को भी पूरा कर सके, परिवार और समाज की मदद कर सकें। उन्होंने कहा कि आर्थिक स्वावलंबी से महिलाएं आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेंगी। डॉ. लंगेह ने कहा कि महिला स्वास्थ्य भी महत्वपूर्ण है यदि महिला स्वस्थ है तो परिवार भी स्वस्थ रहेगी उन्होंने मितानिनों से कहा कि वह अपने काम बखूबी निभा रही है और भविष्य में भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरे मनोयोग से करते रहे। कार्यक्रम में सरपंच सुनीता चंद्राकर सहित मितानिन समन्वयक राजमणि पवार स्थानीय पंच, सहित सखी सेंटर के सदस्य और मितानिन मौजूद थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बेमेतरा : “हमारा शौचालय हमारा सम्मान अभियान 2024” के तहत बेमेतरा जिले में 26 नवंबर से 10 दिसंबर 2024 तक स्वच्छाग्रही दीदियों के लिए स्वास्थ्य जांच एवं श्रम पंजीयन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन कलेक्टर बेमेतरा के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत के मार्गदर्शन में होगा।
प्रथम स्वास्थ्य जांच एवं कल्याण शिविर 26 नवंबर 2024, मंगलवार को चार विकासखंडों में आयोजित किया जाएगा :• विकासखंड बेमेतरा: ग्राम छिरहा• विकासखंड बेरला: ग्राम कठिया• विकासखंड नवागढ़: ग्राम मुरता• विकासखंड साजा: ग्राम तेन्दुभाठा
इन शिविरों में स्वच्छाग्रही दीदियों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी और श्रम पंजीयन की सुविधा प्रदान की जाएगी। संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन शिविरों में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वच्छाग्रही दीदियों से आग्रह है कि वे आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित होकर इसका लाभ उठाएं। यह पहल स्वच्छता और स्वास्थ्य को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ स्वच्छाग्रही दीदियों के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
बिहान योजना ने दी नई राह, बदली अनीता की जिंदगीजशपुर : महिलाओं की सफलता केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं होती, बल्कि यह समाज में बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जब एक महिला आत्मनिर्भर बनती है, तो वह न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारती है, बल्कि अन्य महिलाओं को भी प्रेरित करती है। उनकी मेहनत और दृढ़ निश्चय यह साबित करता है कि अवसर और सही दिशा मिलने पर महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ सकती हैं।महिलाओं की सफलता, चाहे वह शिक्षा, व्यवसाय, या समाज सेवा में हो, समाज में समानता और सशक्तिकरण का प्रतीक बनती है। उनकी कहानियां अन्य महिलाओं के लिए उम्मीद की किरण और प्रेरणा का स्रोत बन जाती हैं। इसी तरह फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंचायत तपकरा की श्रीमती अनीता किस्पोट्टा ने अपने दृढ़ निश्चय और बिहान योजना के माध्यम से अपने जीवन को एक नई दिशा दी है। आज वे न केवल खुद आत्मनिर्भर हैं, बल्कि अन्य महिलाओं को भी प्रेरित कर रही हैं।
बिहान समूह से जुड़कर बदली अपनी तकदीर
अनीता किस्पोट्टा चमेली महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य हैं, जिसमें कुल दस महिलाएं जुड़ी हुई हैं। इस समूह से जुड़ने के बाद अनीता को नई संभावनाएं मिलीं। उन्होंने अब तक समूह के माध्यम से विभिन्न योजनाओं के तहत 10 लाख रुपये का लोन लिया। जिसमें से तीन लाख रुपये का उपयोग अपने छोटे व्यवसाय को शुरू करने और उसे बढ़ाने में किया।
शुरुआती दिनों में अनीता तपकरा और आसपास के साप्ताहिक बाजारों में मनिहारी का सामान बेचती थीं। छोटे पैमाने पर शुरू किया गया यह व्यवसाय उनकी मेहनत और लगन के दम पर धीरे-धीरे बड़ा हुआ। व्यवसाय में सफलता का परचम आज अनीता खुदरा के साथ-साथ थोक में भी मनिहारी सामान बेचती हैं। उनकी वार्षिक आय अब पाँच लाख रुपये तक पहुँच चुकी है। इस आय से उन्होंने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत किया, अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाई और जीवन स्तर को बेहतर बनाया।
महिलाओं को सशक्त बनाने का संकल्प अनीता का कहना है, “बिहान समूह ने मुझे आत्मनिर्भर बनने का साहस दिया और मेरे सपनों को पूरा करने का रास्ता दिखाया।” आज वे अपनी सफलता से अन्य महिलाओं को प्रेरित कर रही हैं और उन्हें सशक्त बनने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। उनकी कहानी आसपास की महिलाओं के लिए उम्मीद और प्रेरणा का स्रोत बन गई है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार अनीता ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद करते हुए कहा बिहान जैसी योजनाओं ने न केवल मेरे जीवन को बदल दिया, बल्कि हजारों महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है।