- Home
- विदेश
-
दिल्ली :- प्रधानमंत्री सम्मान किसान निधि की 21 वीं किस्त को लेकर आखिरकार इंतजार खत्म हो गया है। केंद्र सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है। 19 नवंबर 2025 को लाभार्थी किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपए की किश्त ट्रांसफर की जाएगी। पीएम किसान सम्मान निधि के आधिकारिक जानकारी एक्स पर साझा की गई है।
बता दें, पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी काफी समय से किस्त का इंतजार कर रहे थे। इंतजार के बीच 14 नवंबर को अपने एक्स पोस्ट के माध्यम से जानकारी साझा की। तारीख के साथ रजिस्ट्रेशन को लेकर भी जानकारी दी गई। पोस्ट में लिखा गया- “पीएम-किसान की 21वीं किस्त का हस्तांतरण दिनांक 19 नवंबर 2025। कृपया लिंक पर क्लिक करें और अभी रजिस्टर करें।” इसका अर्थ यह है कि जिन किसानों का अभी तक रजिस्ट्रेशन पूरा नहीं हुआ है, वे जल्द से जल्द अपनी जानकारी अपडेट कर लें, ताकि उन्हें किस्त का लाभ समय पर मिल सके।
पीएम किसान लाभार्थी सूची ऑनलाइन देखने की प्रक्रिया
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत लाभार्थियों की सूची ऑनलाइन देखना अब बेहद आसान है। किसान अपनी पात्रता की जानकारी कुछ सरल चरणों में प्राप्त कर सकते हैं।
लाभार्थी सूची देखने के लिए आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल पर जाएं। होमपेज पर उपलब्ध किसान कॉर्नर विकल्प का चयन करें। यहां दिए गए लाभार्थी सूची लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव की जानकारी दर्ज करनी होगी। कैप्चा कोड भरकर सबमिट करने पर लाभार्थियों की पूरी सूची स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगी।
उल्लेखनीय है कि पीएम किसान योजना के तहत किसानों को हर वर्ष 6000 रुपये की वित्तीय सहायता तीन किस्तों में प्रदान की जाती है। 21वीं किस्त जारी करने से पहले सरकार का उद्देश्य है कि सभी पात्र किसानों को समय पर लाभ मिले और कोई भी किसान योजना से वंचित न रह जाए।
-
श्रीनगर। दिल्ली में हुए विस्फोट के बाद अब श्रीनगर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां कल शुक्रवार को रात करीब 11 बजे नौगाम पुलिस स्टेशन में विस्फोट हो गया। इस जबरदस्त धमाके से थाने का एक हिस्सा ढह गया और वहां पार्किंग में खड़ी गाड़ियों में आग लग गई। धमाकों में पुलिस इंस्पेक्टर समेत 9 लोगों की मौत हो गई। धमाका इतनी तेज था कि इसकी आवाज नाैगाम ही नहीं, छानपोरा, सनतनगर, रावलपोरा और पंथा चाैक क्षेत्र में सुनाई दी। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद में जब्त विस्फोटक सामग्री के नमूने लेते समय यह विस्फोट हुआ है। जब्त किया विस्फोटक अमोनियम नाइट्रेट था। यही पुलिस स्टेशन है, जिसकी जांच में जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवत-उल-हिंद (एजेएयूएच) के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ हुआ था। फरीदाबाद में 2900 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री और भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं। इसे डॉ. मुजम्मिल गनई के किराए के घर से जब्त किया गया था। गनई दिल्ली में हुए कार धमाके के बाद गिरफ्तार किए गए 8 आतंकियों में शामिल है।
वहीं इस धमाके के बाद पुलिस और सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। एसएसपी श्रीनगर, डीआइजी सेंट्रल कश्मीर रेंज और आइजी कश्मीर भी मौके पर पहुंचे हैं। पूरे इलाके को पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों ने घेर लिया है। मामले की जांच जारी है। वहीं पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर पाई है कि पूरा 360 किलो विस्फोटक थाने में रखा गया था या उसका कुछ हिस्सा कहीं और सुरक्षित किया गया था। इसकी जांच जारी है।
-
भारत के एसयूवी बाज़ार में लगातार नए मॉडल्स की एंट्री हो रही है, वहीं अब देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी, मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) ने अपनी ग्रैंड विटारा एसयूवी के 39,506 यूनिट्स को रिकॉल किया है। यह रिकॉल वाहन में पाई गई एक तकनीकी खामी के कारण किया जा रहा है।
फ्यूल गेज में खामी
मारुति सुजुकी ने अपनी नियामकीय फाइलिंग में बताया कि 9 दिसंबर 2024 से 29 अप्रैल 2025 तक निर्मित ग्रैंड विटारा एसयूवी के फ्यूल गेज सिस्टम में खामी पाई गई है। फ्यूल लेवल इंडिकेटर और वार्निंग लाइट, जो स्पीडोमीटर असेंबली में स्थित हैं, कभी-कभी फ्यूल की वास्तविक स्थिति को सही तरीके से नहीं दर्शाते हैं। इससे वाहन चालक को टैंक में बचे हुए फ्यूल का सही अंदाजा नहीं हो पाता है।
ग्राहकों को दी जाएगी नि:शुल्क मरम्मत की सुविधा
मारुति सुजुकी ने यह भी बताया कि इस रिकॉल से प्रभावित सभी वाहनों के मालिकों से कंपनी या उसके अधिकृत डीलर सीधे संपर्क करेंगे। प्रभावित ग्राहकों को अपने वाहन को नज़दीकी मारुति सुजुकी वर्कशॉप पर लाने के लिए कहा जाएगा, जहां तकनीशियन इस कंपोनेंट की जांच करेंगे और जरूरत पड़ने पर इसे बदला जाएगा। मरम्मत का काम पूरी तरह नि:शुल्क होगा। कंपनी ने इसे एक “प्रिकॉशनेरी स्टेप” बताते हुए ग्राहकों से समय पर प्रतिक्रिया देने की अपील की है, ताकि वाहन की सुरक्षित ड्राइविंग सुनिश्चित की जा सके।
-
गठबंधन की इस ऐतिहासिक सफलता को जनता की उम्मीदों और सुशासन की जीत बताया
नई दिल्ली। बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) को मिले जनादेश के बाद पीएम मोदी भाजपा मुख्यालय पहुंचे। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बिहार ने लोकतंत्र पर हमला करने वालों को धूल चटाई दी है। उन्होंने इस ऐतिहासिक जीत के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, एनडीए के सहयोगियों- चिराग पासवान, उपेंद्र कुशवाहा और जीतन राम मांझी को बधाई दी। पीएम ने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए छठी मैया की जय के नारे भी लगाए।
पीएम मोदी ने कहा, "यहां उत्साह और उमंग से भरे हुए आप सभी साथियों- जय छठी मैया। यह अटूट विश्वास बिहार के लोगों ने बिल्कुल गर्दा उड़ा दिया है। आज बिहार के हर घर में मखाने की खीर बनाना पक्का कर दिया है। मुझे खुशी हुई है कि यहां भी मखाना की खीर सबको खिलाई गई है। हम अपनी मेहनत से जनता का दिल खुश करते रहते हैं और हमको जनता जनार्दन का दिल चुराकर बैठे हैं।" पीएम ने कहा कि बिहार के लोगों ने समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है।
“कट्टा सरकार अब वापस नहीं आएगी”
पीएम मोदी ने कहा कि आज पूरे बिहार ने आज बता दिया है- फिर एक बार एनडीए सरकार। मैंने चुनाव में बार बार कहा था जब मैं जंगलराज की बात करता था, कट्टा सरकार की बात करता था तो आरजेडी के लोग विरोध नहीं करते थे पर कांग्रेस वालों को चुभता था। मोदी जी क्या बोल रहे हैं। लेकिन आज मैं फिर कहना चाहता हूं कि बिहार में कट्टा सरकार अब वापस नहीं आएगी।
पीएम मोदी ने कहा, "साथियों बिहार के लोगों ने विकसित बिहार के लिए मतदान किया है। बिहार के लोगों ने समृद्ध बिहार के लिए मतदान किया है। मैंने चुनाव प्रचार के दौरान बिहार की जनता से रिकॉर्ड वोटिंग के लिए आग्रह किया था और बिहार के लोगों ने वो कर दिखाया। मैंने बिहार के लोगों से एनडीए को प्रचंड विजय दिलाने का आग्रह किया था। बिहार के लोगों ने मेरा यह आग्रह भी माना। बिहार ने 2010 के बाद का सबसे बड़ा जनादेश एनडीए को दिया है। मैं बहुत विनम्रता से एनडीए के सभी दलों की ओर से बिहार की महान जनता का आभार व्यक्त करता हूं।"
महिला और युवाओं का ‘नया एमवाई समीकरण’
अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी बोले, "मैं लोकनायक जयप्रकाश नारायण, भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर को भी आदरपूर्वक नमन करता हूं। कर्पूरी ठाकुर जी के गांव में मैंने बिहार में चुनाव अभियान की शुरुआत की थी। आज की विजय संकल्पित कर रही है कि बिहार के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। पुरानी कहावत है लोहा लोहे को काटता है। बिहार में कुछ दलों ने तुष्टिकरण वाला एमवाई फॉर्मूला बनाया था। पर आज की इस जीत ने एक नया सकारात्मक एमवाई फॉर्मूला दिया है। ये है महिला और यूथ का।"
नीतीश की तारीफ, मांझी, कुशवाहा व चिराग को भी सराहा
पीएम मोदी ने कहा कि मैं आज बिहार के युवाओं का विशेष रूप से अभिनंदन करता हूं। मैं जनता को नमन करता हूं। मैं सभी को नमन करता हूं। साथियों मैं एनडीए की पूरी टीम को भी बधाई देता हूं। नीतीश जी ने काफी काम किया। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ने बहुत काम किया। हमारे मांझी जी, कुशवाहा जी और चिराग जी ने बेहतरीन लीडरशिप दिखाई है। पीएम ने एनडीए के कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए कहा कि बूथ लेवल पर उनके तालमेल में अद्भुत प्रदर्शन दिखा। पीएम ने कहा, "मैं देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं का हृदय से अभिनंदन करता हूं।"
दो चरण के चुनाव में कहीं भी रिपोल करने की नौबत नहीं आईप्रधानमंत्री मोदी ने बिहार की प्रचंड जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हर किसी का मत दर्ज हुआ, हर किसी ने अपनी पसंद से मत दिया। पीएम बोले, "रीपोलिंग के आंकड़े भी इस बदलाव की गवाही देते हैं। पहले बिहार में ऐसा कोई चुनाव नहीं रहता था, जहां रिपोल नहीं होता था। जैसे 2005 से पहले सैकड़ों जगह पर रिपोलिंग हुई थी। 1995 में 1500 से ज्यादा बूथों पर रिपोलिंग हुई थी। साल 2000 के चुनाव में भी करीब 1500 जगहों पर फिर से चुनाव कराना पड़ा था। लेकिन जैसे ही जंगलराज गया, वैसे ही स्थितियां ठीक होती गईं। इस बार दो चरण के चुनाव में कहीं भी रिपोल करने की नौबत नहीं आई। इस बार शांतिपूर्ण मतदान हुआ है और इसके लिए मैं चुनाव आयोग, चुनाव से जुड़े हर कर्मचारी, हमारे सुरक्षाबल, बिहार के जागरूक मतदाता और बाकी सभी का अभिनंदन करता हूं।"
बिहार के वोटरों को S.I.R को गंभीरता से लिया
पीएम ने कहा, "यह मैं गर्व से कहना चाहता हूं कि बिहार के चुनावों ने एक और बात सिद्ध की है। देश का मतदाता खासकर युवा मतदाता, मतदाता सूची के शुद्धिकरण को बहुत गंभीरता से लेता है। बिहार के युवा ने भी मतदाता सूची शुद्धिकरण को जबरदस्त तरीके से समर्थन दिया है। लोकतंत्र की पवित्रता के लिए हर मतदाता का उसकी अहमियत होती है, उसका हक होता है। अब हर दल का यह दायित्व बनता है कि वे पोलिंग बूथ पर अपनी पार्टियों को सक्रिय करें और मतदाता सूची शुद्धिकरण के काम में उत्साह के साथ जुड़ें। शत-प्रतिशत योगदान दें, ताकि बाकी जगहों पर भी मतदाता सूची का शुद्धिकरण हो सके।"
बिहार ने लोकतंत्र पर हमला करने वालों को धूल चटाई: पीएमबिहार में जीत के पीएम मोदी ने कहा, "बिहार वो धरती है, जिसे लोकतंत्र की जननी होने का गौरव मिला है, आज उसी धरती ने लोकतंत्र पर हमला करने वाली ताकतों को धूल चटाई है। बिहार ने फिर दिखाया है कि झूठ हारता है, जनविश्वास जीतता है। बिहार ने डंके की चोट पर कह दिया है कि जमानत पर चल रहे लोगों का जनता साथ नहीं देगी। भारत अब सच्चे सामाजिक न्याय के लिए वोट कर रहा है।"
बिहार में अब तुष्टिकरण की जगह संतुष्टिकरण ने ली
पीएम ने कहा, "बिहार में तुष्टिकरण की जगह अब संतुष्टिकरण ने ले ली है। संतुष्टिकरण ये सबसे बड़ा मान है। बिहार के लोग अब तेज विकास चाहते हैं, विकसित भारत बनाना चाहते हैं। नई सरकार के साथ बिहार अब 25 वर्षों की स्वर्णिम यात्रा की तरफ बढ़ रहा है। बिहार ने सुनिश्चित किया है कि बिहार में अब कभी जंगलराज की वापसी नहीं होने वाली है। आज की यह जीत बिहार की उन माताओं, बहनों और बेटियों की है, जिन्होंने वर्षों तक राजद के शासन में जंगलराज का आतंक झेला है। ये जीत बिहार के उस नौजवान की है, जिसके भविष्य को कांग्रेस और लाल झंडे के आतंक वालों ने बर्बाद किया। ये कॉरिडोर और आतंक के दिन अब इतिहास बन गए हैं।"
विकास के विरोधियों को बिहार ने दिया जवाब
"आज के यह परिणाम उन विकास विरोधियों को भी बिहार का जवाब है, जो कहते थे और बेशर्मी से कहते थे कि बिहार को एक्सप्रेस-वे और हाईवे नहीं चाहिए। बिहार को इंडस्ट्री नहीं चाहिए। बिहार को ट्रेन और विमान की क्या जरूरत है। आज के यह परिणाम परिवारवाद के खिलाफ विकासवाद की राजनीति को दिया गया जनादेश है। भारत के विकास में बिहार के लोगों की बहुत बड़ी भूमिका रही है। लेकिन जिन लोगों ने दशकों तक देश पर शासन किया, उन लोगों ने हमेशा बिहार की एक झूठी छवि बनाई थी। इन लोगों ने बिहार को बदनाम किया था। इन लोगों ने न बिहार के गौरवशाली संस्कृति का सम्मान किया और न ही यहां के लोगों की इज्जत की। जो लोग छठ पूजा को ड्रामा कह सकते हैं वे बिहार की परंपरा का कितना सम्मान करते होंगे?"
राजद और कांग्रेस ने छठी मैया अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगी"इनकी हेकड़ी देखिए। राजद और कांग्रेस वालों ने छठी मैया से अब तक माफी नहीं मांगी है। बिहार के लोग यह कभी नहीं भूलेंगे। हमारी सरकार छठ को यूनेस्को की हैरिटेज लिस्ट में शामिल कराने का प्रयास कर रही है। लक्ष्य यह है कि पूरा देश, पूरी दुनिया, इसके महत्व से, इस संस्कृति से जुड़ सके। जब इस बार छठ पूजा के दौरान रेलवे स्टेशनों पर छठी मैया के गीत गूंजे तो हर कोई इस पावन पर्व में सम्मिलित होता दिखा। पिछले साल देश के लोगों ने लगातार तीसरी बार एनडीए को अपना जनादेश दिया। 60 वर्षों बाद ऐसा अवसर आया, जब किसी को लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का अवसर मिला। यह देश के विश्वास का, देशवासियों के आशीर्वाद का परिणाम रहा। लोकसभा चुनाव के बाद देश के कई राज्यों में भी हमें विधानसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत के साथ जीत मिली। जिस हरियाणा की धरती ने जय जवान, जय किसान की भावना को आगे बढ़ाया, उस हरियाणा ने लगातार तीसरी बार हमें सेवा का अवसर दिया। छत्रपति शिवाजी महाराज, बाबासाहेब आंबेडकर और वीर सावरकर की पुण्य भूमि महाराष्ट्र में हमें प्रचंड जीत मिली। लगातार तीसरी बार महाराष्ट्र ने हमें विजयी बनाया। हम 25 वर्ष बाद देश की राजधानी में जीते। और आज बिहार में जहां इतनी बड़ी जनसंख्या ग्रामीण इलाकों में बसती है, हम वहां जीत कर आए हैं।"
20-20 साल बाद भी एनडीए की सरकार पर जनता का भरोसा
पीएम बोले, "भाजपा की एनडीए की सरकारों को 20-20 साल बाद भी जनता चुन रही है तो यह प्रो पीपुल, प्रो गवर्नेंस और प्रो डेवलपमेंट राजनीति की स्थापना है। यह भारत की राजनीति का नया आधार है। इसी आधार पर चलते हुए, हम बिहार को विकसित बनाएंगे। देश को विकसित बनाएंगे। जिस पार्टी ने दशकों तक देश पर राज किया, उस पर देश की जनता का विश्वास लगातार घट रहा है। कांग्रेस अनेकों राज्यों में लगातार सत्ता से बाहर है। बिहार में 35 साल, गुजरात में 30 साल, यूपी में करीब चार दशक और पश्चिम बंगाल में करीब पांच दशक से कांग्रेस की सरकार लौटी नहीं है। पिछले तीन लोकसभा चुनावों में कांग्रेस तीन अंकों की संख्या तक नहीं पहुंच पाई है। 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद देश के छह राज्यों में चुनाव हुए, इनमें भी कांग्रेस 100 सीटों का आंकड़ा पार नहीं कर पाई। आज ही के दिन सिर्फ एक चुनाव में हमारे जितने विधायक चुने गए हैं, कांग्रेस के उतने विधायक पिछले छह चुनाव में नहीं जीत पाए हैं।"
"कांग्रेस का आधार अब सिर्फ नकारात्मक राजनीति हो गया है। चाहे चौकीदार चोर का नारा हो या संसद का सत्र बर्बाद करना। हर संस्थान पर वार करना। कभी ईवीएम पर सवाल। कभी चुनाव आयोग को गाली। कभी वोट चोरी का मनगढ़ंत आरोप। धर्म और जाति के आधार पर लोगों को बांटना। देश के बजाय देश के दुश्मनों के एजेंडे को आगे लाना। कांग्रेस के पास देश के लिए कोई सकारात्मक नजरिया नहीं है। आज कांग्रेस मुस्लिम लीगी-माओवादी कांग्रेस बन गई है। यानी एमएम कांग्रेस बन गई है।पीएम मोदी का दावा- कांग्रेस में हो सकता है एक और बड़ा विभाजन
"ये कांग्रेस मुस्लिम लीग-माओवादी कांग्रेस एमएमसी है। कांग्रेस का पूरा एजेंडा अब इसी पर चलता है। कांग्रेस के भीतर अब यही धड़ा पैदा हो रहा है। यह धड़ा नेगेटिव पॉलिटिक्स से असहज है। यह कांग्रेस के जो नामदार हैं, ये कांग्रेस को जिस रास्ते पर लेकर चल रहे हैं, उसके प्रति घोर निराशा अंदर ही अंदर पनप रही है। मुझे आशंका है कि आगे कांग्रेस का एक और बड़ा विभाजन हो। साथियों कांग्रेस के साथी भी समझने लगे हैं कि कांग्रेस अपनी इस नकारात्मक राजनीति से सभी को डुबो रही है। कांग्रेस के नामदार तालाब में डुबकी लगाकर बिहार में खुद डूबने और दूसरों को डुबाने की प्रैक्टिस कर रहे हैं।"
"मैंने पहले भी इसी मंच से कांग्रेस के सहयोगियों को चेताया था कि कांग्रेस एक बोझ है। कांग्रेस एक ऐसी परजीवी है, जो अपने सहयोगियों के वोट बैंक को निगलकर अपनी वापसी करना चाहती है। इसलिए कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत, उसके सहयोगियों को भी है। आज बिहार में राजद को सांप सूंघा हुआ है। बहुत जल्द दोनों का झगड़ा अब खुलकर सामने आने वाला है। आज की यह जीत एक नई यात्रा की शुरुआत है। बिहार ने जो भरोसा जताया है उसने हमारे कंधों पर जिम्मेदारी और बढ़ा दी है।"
पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, "मैं भारत के निवेशकों से भी कहूंगा कि बिहार आपके लिए तैयार है। मैं दुनियाभर में बसे बिहार के लोगों से भी कहूंगा कि यह बिहार में निवेश का सबसे उपयुक्त समय है। आज मैं बिहार की एक-एक मां, एक-एक युवा और एक-एक किसान और एक-एक गरीब परिवार को कहना चाहता हूं कि आपका भरोसा, ये मेरा प्रण है। मैं कहता हूं कि आपकी आशा मेरा संकल्प है।"
बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता किया तैयार
बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता का तैयार कर दिया है। भाजपा की ताकत भाजपा का कार्यकता है। जब भाजपा का कर्मठ कार्यकर्ता कुछ ठान लेता है तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रह जाता है। आज की इस विजय ने भाजपा कार्यकर्ताओं को केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, असम और पश्चिम बंगाल में भी नई ऊर्जा से भर दिया है। गंगाजी बिहार से होते हुए ही बंगाल तक पहुंचती है। बिहार ने बंगाल में भाजपा की विजय का रास्ता भी दिया है। मैं बंगाल के भाइयों-बहनों को भी आश्वस्त करता हूं। भाजपा आपने साथ मिलकर पश्चिम बंगाल से भी जंगलराज को उखाड़ फेंकेगीपीएम मोदी ने बिहार के जनादेश को सुशासन, विकास और एनडीए के विजन की जीत बताया। पीएम मोदी के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और अन्य नेता भी पार्टी मुख्यालय में मौजूद रहे। भाजपा-जदयू नीत एनडीए को मिली इस अभूतपूर्व सफलता का जश्न मनाने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता और नेता भी भाजपा मुख्यालय पहुंचे।
-
Bihar Election Results : बिहार चुनाव में NDA ने शानदार प्रदर्शन दिखाया है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी सबसे बड़ा दल साबित हुआ। खबर लिखे जाने तक भाजपा के 52 प्रत्यशी विजयी घोषित हो चुके हैं। वहीं 38 सीटों पर अभी भी बढ़त हासिल हैं।
देखें किन प्रत्याशियों ने दर्ज की जीत ?



-
पटना।बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए शानदार प्रदर्शन किया। इसी के साथ ही दरभंगा के अलीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी मैथिली ठाकुर ने शानदार जीत दर्ज की। 84915 वोट मिले हैं, जबकि आरजेडी के बिनोद मिश्रा को 73185 वोट प्राप्त हुए। मैथिली ने आरजेडी को 11730 वोटों से हरा दिया है। इस जीत के बाद वे अब सबसे कम उम्र की विधायक बन गई है।
बता दें कि, लोकगायिका मैथिली ठाकुर ने इस जीत का श्रेय अलीनगर की जनता और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, यह जीत जनता के विश्वास, समर्थन और बीजेपी नेतृत्व के मार्गदर्शन का परिणाम है। इस दौरान लोगों का आभार व्यक्त किया।
साल 2025 के विधानसभा चुनाव में यह सीट काफी हाई-प्रोफाइल बन गई है। इस बार मुकाबला न केवल पारंपरिक राजनीतिक दिग्गजों के बीच हुआ, बल्कि इसमें 25 वर्षीय लोकप्रिय लोक गायिका की एंट्री ने इस सीट को राष्ट्रीय सुर्खियों में ला दिया है।
-
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित कर दिए गए। राज्य में विपक्षी दलों के महागठबंधन में शामिल कांग्रेस ने छह सीटों पर विजय हासिल की है। इन सीटों पर कांग्रेस उम्मीदवारों ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को भारी मतों से हराया।
Bihar Assembly Election Result: इस सीटों पर कांग्रेस को जीत
- वाल्मीकि नगर
- विजेता:- सुरेंद्र प्रसाद (कांग्रेस)
- प्राप्त मत:- 1,07,730
- जीत का अंतर:- 1,675 वोट
- चनपटिया
- विजेता: अभिषेक रंजन (कांग्रेस)
- प्राप्त मत:- 87,538
- जीत का अंतर:- 602 वोट
- फॉरबिसगंज
- विजेता:- मनोज बिश्वास (कांग्रेस)
- प्राप्त मत:- 1,20,114
- जीत का अंतर:- 221 वोट
- अररिया
- विजेता:- अबिदुर रहमान (कांग्रेस)
- प्राप्त मत:- 91,529
- जीत का अंतर:- 12,741 वोट
- किशनगंज
- विजेता:- मो. कमरुल होदा (कांग्रेस)
- प्राप्त मत:- 89,669
- जीत का अंतर:- 12,794 वोट
- मनिहारी
- विजेता:- मनोहर प्रसाद सिंह (कांग्रेस)
- प्राप्त मत:- 1,14,754
-जीत का अंतर:- 15,168 वोट
-
बिहार। बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए लगातार आगे बढ़ रही है। जिससे लोगों में काफी उत्साह है। वहीं इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट कर इसे सुशासन की जीत बताया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ” NDA ने राज्य का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया है। जनता ने हमारे ट्रैक रिकॉर्ड और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे विजन को देखते हुए हमें भारी बहुमत दिया है। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और NDA परिवार के हमारे सहयोगियों चिराग पासवान, जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा को इस शानदार जीत के लिए हार्दिक बधाई देता हूं। “सुशासन की जीत हुई है सामाजिक न्याय की जीत हुई है। यह प्रचंड जनादेश हमें जनता की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति देगा।”
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, ‘बिहार के मेरे परिवारजनों का बहुत-बहुत आभार, जिन्होंने 2025 के विधानसभा चुनावों में एनडीए को ऐतिहासिक और अभूतपूर्व जीत का आशीर्वाद दिया है। यह प्रचंड जनादेश हमें जनता-जनार्दन की सेवा करने और बिहार के लिए नए संकल्प के साथ काम करने की शक्ति प्रदान करेगा’।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “… NDA ने राज्य का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित किया है। जनता ने हमारे ट्रैक रिकॉर्ड और राज्य को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के हमारे विजन को देखते हुए हमें भारी बहुमत दिया है। मैं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और NDA परिवार के हमारे सहयोगियों चिराग… pic.twitter.com/7TBOdKiZNf
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 14, 2025
-
Bihar Election Result : बिहार विधानसभा चुनाव में NDA की सरकार बनती दिखाई दे रही है, वहीं विपक्षी महागंठबंधन के कुछ प्रत्याशी भी अपनी सीटों पर जीतते दिखाई दे रहे हैं। यहां देखिए अब तक किन प्रत्शियों ने अपनी जीत दर्ज कर ली है…
NDA
- भारतीय जनता पार्टी (BJP)

- जनता दल यूनाइटेड (JDU)

महागंठबंधन
- राष्ट्रीय जनता दल (RJD)

- कांग्रेस

-
OnePlus ने वनप्लस 15 को भारत में लॉन्च कर दिया है। यह फोन सबसे तेज Qualcomm Snapdragon Elite 8 Gen 5 प्रोसेसर के साथ भारत में 74,999 रुपये की शुरुआती कीमत में पेश किया गया है। फोन के लॉन्च होते ही OnePlus 13R की कीमत में भारी कटौती की गई है। फोन लॉन्च प्राइस से हजारों रुपये सस्ते में मिल रहा है।
OnePlus 13R में प्राइस कट
OnePlus 13R दो स्टोरेज वेरिएंट्स- 12GB RAM + 256GB और 16GB RAM + 512GB में लॉन्च हुआ था। फोन की शुरुआती कीमत 44,999 रुपये है। प्राइस कट के बाद 39,999 रुपये की कीमत में लिस्ट किया गया है। इस फोन की खरीद पर 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। इस तरह से यह फोन 37,999 रुपये में मिलेगा। साथ ही, इस फोन की खरीद पर 1,199 रुपये का कैशबैक भी ऑफर किया जा रहा है।
OnePlus 13R के फीचर्स
- वनप्लस के इस फोन में 6.78 इंच का डिस्प्ले है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला ProXDR स्क्रीन है।
- इसमें AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसकी पीक ब्राइटनेस 1600 निट्स तक की है।
- डिस्प्ले में कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास GG7i दिया गया है।
- यह फोन Android 15 पर बेस्ड OxygenOS 15 पर काम करता है।
- यह फोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर पर काम करता है।
- फोन में 16GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक स्टोरेज को सपोर्ट करता है।
- फोन में 6000mAh की दमदार बैटरी के साथ 80W फास्ट चार्जिंग फीचर दिया गया है।
- फोन में USB Type C और NFC जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स दिए गए हैं।
- OnePlus 13R के बैक में ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें 50MP का मेन, 50MP का सेकेंडरी और 8MP का तीसरा कैमरा दिया गया है।
- सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16MP का कैमरा मिलेगा।
-
Bihar Election Result 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद मतों की गिनती जारी है और रुझान आने शुरू हो गए है। बिहार विधानसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए के सभी दलों को 200 सीटों पर बढ़त मिलती दिख रही है. BJP को 91, नीतीश कुमार की JDU को 78, चिराग पासवान की LJPR को 21, जीतन राम मांझी की HAM को 5 और उपेंद्र कुशवाहा की RLM को 4 सीटों पर बढ़त मिली है.
रुझानों के नतीजे के मुताबिक नीतीश कुमार की सत्ता में वापसी लगभग तय मानी जा रही है.
-
Bihar Election Result 2025 : बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद अब नतीजों की बारी है। मतों की गिनती जारी है और रुझान आने शुरू हो गए है। बार फिर से एनडीए की ही सरकार बनती नजर आ रही है। शुरुआती रुझानों की बात करें तो एनडीए ने बहुमत के लिए 122 सीटों का जादुई आंकड़ा पार कर लिया है। एनडीए ने अभी 190 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बना ली है। सीएम नीतीश कुमार आवास के बाहर हलचल बढ़ गई है। फिलहाल वोटों की गिनती जारी है।
-
Bihar Election Result 2025 LIVE : बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद अब नतीजों की बारी है। राज्य में हुए चुनाव के बाद अब मतों की गिनती शुरू हो गई है। सभी 243 सीटों के रुझान सामने आ गए हैं। रुझानों के मुताबिक सुबह 9 बजकर 55 मिनट तक NDA बहुमत के साथ सबसे आगे, जबकि महागठबंधन दूसरे स्थान पर है।
नतीजों से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी सरकार बनाने का दावा किया है। बिहार चुनाव को लेकर रुझानों और सबसे तेज नतीजे जानने के लिए इंडिया टीवी डिजिटल टीम के साथ जुड़े रहें। यहां आपको पल-पल के अपडेट्स सबसे पहले मिलेंगे।
-
Bihar Chunav Result 2025 LIVE: बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझान में NDA ने बहुत के आंकड़े (122) को पार कर लिया है। शुरुआती रुझानों में NDA 138 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि महागठबंधन (Mahagathbandhan) सिर्फ 74 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। प्रशांत किशोर की पार्टी जनसुराज भी रुझानों में 2 सीटों पर आगे दिख रही है। वही निर्दलीय समेत अन्य 5 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।
बिहार चुनाव में बीजेपी और राजद के बीच मुख्य मुकाबला चल रहा है। 75 सीटों पर बीजेपी और 59 सीटों पर राजद आगे चल रही है। इन दो पार्टियों के बीच महामुकाबला चल रहा है। जबकि नीतीश कुमार की पार्टी जदयू 62 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
जानें आपके क्षेत्र में कौन आगे चल रहा
- मीनापुर– अजय कुमार आगे
- मोकामा–अनंत सिंह
- फुलवारी– श्याम रजक सिह
- मसौड़ी–अरूण मांझी आगे
- दरभंगा सदर से संजय सरावगी आगे
- हिसुआ से भाजपा के अनिल सिंह आगे
- बरुराज विधानसभा सीट से बीजेपी के अरुण कुमार सिंह आगे
- मीनापुर विधानसभा सीट से जेडीयू के अजय कुमार आगे
- बेतिया से रेनू देवी आगे
- राजनगर से सुजीत कुमार आगे
- औरई से रमा निषाद आगे
- बारूराज से अरूण कुमार सिंह आगे
- साहिबगंज से राजू सिंह आगे
- ढाका विधान सभा से पहले राउंड में बीजेपी के पवन जयसवाल आगे
- बनियापुर केदार सिंह भाजपा आगे
- कटिहार सदर से बीजेपी 4200 तारकिशोर प्रसाद आगे
- रघुनाथपुर विधानसभा सीट से शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब आगे
-
Bihar Chunav Result 2025 LIVE: बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद अब नतीजों की बारी है। राज्य में हुए चुनाव के बाद अब मतों की गिनती शुरू हो गई है और रुझानों में NDA को शुरुआती बढ़त भी मिल गई है। अब चुनाव नतीजों के बाद साफ हो जाएगा कि इस बार बिहार में किसकी बहार होने वाली है। मतदान के बाद के लगभग सभी सर्वेक्षणों ने NDA की जीत का अनुमान जताया है। नतीजों से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव ने भी सरकार बनाने का दावा किया है।
-
आगे/जीता
-
NDA119
-
MGB75
-
JSP5
-
OTH3
-
-
Bihar Exit Polls Result : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर एग्जिट पोल के नतीजे (Bihar Exit Poll 2025 Result) आ गए हैं। एग्जिट पोल में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। हालांकि, इस बार कई सीटों पर मुकाबला दिलचस्प नजर आ रहा है। महागठबंधन और एनडीए के साथ पीके की जन सुराज पार्टी, असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM, तेज प्रताप यादव की जनशक्ति जनता दल भी मैदान में है।
एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल में बिहार में एनडीए की सरकार बनती दिख रही है। एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए को 121-141 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, महागठबंधन को 98-118 सीटें मिलने का अनुमान है।
Axis My India के एग्जिट पोल में चंपारण में एनडीए को काफी बढ़त मिलती दिख रही है। एनडीए के खाते में 44 प्रतिशत वोट शेयर जा सकता है। वहीं, महागठबंधन को 41 प्रतिशत वोट मिल सकता है। जन सुराज को 6 प्रतिशत और अन्य के खाते में 9 प्रतिशत वोट शेयर जा सकता है। 21 में से 12 सीटों पर एनडीए को बढ़त दिख रही है। 9 सीटों पर महागठबंधन को बढ़त दिख रही है।




-
Delhi Blast : राजधानी में हाल ही में हुए विस्फोट में 10 लोगों की मौत हुई हैं, जिनमें से 8 की शिनाख्त कर ली गई है। लेकिन 2 शव ऐसे हैं जिनकी पहचान करना बेहद मुश्किल है। इन दोनों शवों में से एक का सिर नहीं है, जबकि दूसरे शव के पेट का हिस्सा और कटी उंगलियां ही पाई गई है। जिसके चलते इन शवों की पहचान के लिए अब DNA टेस्ट ही एकमात्र विकल्प बचा है।
आतंकी की मां का DNA सैंपल लिया गया
जांच एजेंसियों ने धमाके के मुख्य संदिग्ध डॉ. उमर मोहम्मद की मां का DNA सैंपल लिया है, ताकि विस्फोट स्थल से मिले शवों के टुकड़ों से मिलान किया जा सके। इससे यह भी पता लगाने में मदद मिलेगी कि क्या डॉ. उमर धमाके में मारा गया या किसी तरह बच गया।
शिनाख्त किए गए 8 मृतक
- मोहसिन, मेरठ
- अशोक कुमार, बस कंडक्टर, अमरोहा
- लोकेश, अमरोहा
- दिनेश मिश्रा, श्रावस्ती
- पंकज, ओला-उबर ड्राइवर
- अमर कटारिया, श्रीनिवासपुरी
- नौमान अंसारी, रिक्शा चालक
- मोहम्मद जुम्मान, रिक्शा चालक
जांच के अनुसार, विस्फोट इतना तेज था कि कार कई फीट ऊपर उछल गई और पुलिस चौकी की दीवार व छत भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान कार में बैठे व्यक्तियों के शवों के अंग भी उड़कर अलग-अलग स्थानों पर पहुंचे, जिससे पहचान और जांच प्रक्रिया कठिन हो गई है।
Delhi Blast : पुलिस का मानना है कि डॉ. उमर मोहम्मद, जो फरीदाबाद में विस्फोटकों की बरामदगी के बाद फरार था धमाके के समय कार चला रहा था। अधिकारी यह पता लगाने में जुटे हैं कि वह जिंदा हैं या धमाके में उनकी मौत हो गई। जांच एजेंसियों को कार में कुछ शवों के अंग भी मिले हैं।
-
Delhi Blast Update : दिल्ली के लाल किला के पास हुए भीषण कार धमाके की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी गई है। इस हादसे में 10 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बीस से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। गृह मंत्रालय ने इस घटना को गंभीर आतंकी साजिश की आशंका मानते हुए इसकी जांच एनआईए को सौंपने का निर्णय लिया है।
गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार सुबह कर्तव्य पथ स्थित मंत्रालय कार्यालय में उच्चस्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक बुलाई। बैठक में खुफिया एजेंसियों, दिल्ली पुलिस, एनआईए और गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया। सूत्रों के अनुसार, अमित शाह ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इस मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति या संगठन को छोड़ा नहीं जाएगा और जांच में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि सभी एजेंसियों को समन्वय के साथ काम करना होगा ताकि घटना की साजिश के पूरे नेटवर्क का जल्द खुलासा हो सके।
जांच की जिम्मेदारी मिलते ही एनआईए की विशेष टीम दिल्ली पहुंची और जांच की बागडोर अपने हाथ में ली। टीम ने फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मिलकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां से कार के अवशेष, मलबे के नमूने, धातु के टुकड़े और सीसीटीवी फुटेज जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विस्फोट की तीव्रता बहुत अधिक थी, जिससे आसपास खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई और मलबा दूर-दूर तक फैल गया।















.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)

.jpg)