- Home
- छत्तीसगढ़
-
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : बसना अनुविभागीय अधिकारी मनोज खांडे के निर्देशन में आज ग्राम ठाकुरपाली और गढ़फुलझर में अवैध धान भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की। अधिकारियों को इन गांवों में अवैध धान संग्रहण की सूचना मिल रही थी, जिसके आधार पर छापेमारी की गई। ग्राम ठाकुरपाली निवासी अनंतु नायक के घर से 200 कट्टा अवैध धान और ग्राम गढ़फुलझर निवासी विजय पाडे के घर से 50 कट्टा अवैध धान जब्त किया गया।यह कार्रवाई मंडी अधिनियम के तहत की गई, जिसमें अधिकारियों ने अवैध रूप से संग्रहित धान को कब्जे में ले लिया। बसना एसडीएम ने बताया कि कलेक्टर श्री लंगेह ने निर्देश दिए हैं कि अवैध धान परिवहन और भण्डारण पर सख्ती जारी रहेगी, और जांच में दोषी पाए जाने वालों पर उचित कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई मे अनुविभागीय अधिकारी श्री मनोज खांडे, तहसीलदार ममता ठाकुर, फ़ूड इंस्पेक्टर, मंडी उपनिरीक्षक, पटवारी मौजूद थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : भारत सरकार के उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, नई दिल्ली द्वारा दाल के व्यापारियों (मिलर्स, डीलर्स, ट्रेडर्स, स्टॉकिस्ट, आयातक) को लेकर निर्देश जारी किए गए हैं। जिला स्तर पर इन निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रशासनिक कार्यवाही तेज कर दी गई है। खाद्य अधिकारी ने बताया कि दाल कारोबारियों को निर्देश दिया गया है कि अरहर और अन्य दालों (काबुली चना को छोड़कर) पर लागू स्टॉक सीमा का पालन सुनिश्चित करने के लिए सभी व्यापारी जो अभी तक पंजीकृत नहीं हैं, उन्हें तत्काल पंजीकरण कराना होगा। साथ ही, अपने स्टॉक की नियमित घोषणा उपभोक्ता मामले विभाग के पोर्टल (fcainfoweb.nic.in@psp) पर दर्ज करनी होगी।
मौजूदा स्थिति के अनुसार, राज्य में लगभग 50% पंजीकृत व्यापारियों द्वारा ही स्टॉक की घोषणा की जा रही है। शेष व्यापारियों को भी नियमित घोषणा करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी व्यापारी का स्टॉक निर्धारित सीमा से अधिक पाया जाता है, तो आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी और मामला सक्षम अधिकारी को प्रस्तुत किया जाएगा।
जिला स्तर पर निगरानी हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
दालों की निगरानी और मॉनिटरिंग के लिए श्री मनीष यादव, सहायक खाद्य अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। संपर्क के लिए उनका मोबाइल नंबर 9926545105 जारी किया गया है। त्योहारी मौसम में दाल की कीमतों पर अनुचित वृद्धि को रोकने के लिए प्रशासन सक्रिय रूप से सतत निगरानी करेगा।
प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि वे अपने प्रभार क्षेत्र में खुदरा संघों के साथ समय-समय पर बैठकें आयोजित करें। दाल कारोबारियों को पोर्टल पर स्टॉक की घोषणा करने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके अलावा, बड़े खुदरा विक्रेताओं द्वारा 30 किलो के थोक पैक में दाल बेचने की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाएगी, ताकि जीएसटी से बचने के प्रयासों को रोका जा सके। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
तकनीकी सहायक प्रोग्रामर के लिए निर्धारित साक्षात्कार दिनांक 18 नवम्बर 2024 को अपरिहार्य कारण से स्थगित अब 27 नवंबर को होगाबेमेतरा : प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिला/जनपद स्तर के विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर भर्ती हेतु तकनीकी सहायक प्रोग्रामर का दिनांक 18, नवम्बर 2024 को आयोजित साक्षात्कार अपरिहार्य कारण से स्थगित हो गया है। यह साक्षात्कार 27 नवंबर 2024 को कलेक्ट्रेट जिला बेमेतरा कक्ष कमांक 01 (कलेक्टर चेम्बर) में ही होगा। विकासखण्ड समन्वयक एवं तकनीकी सहायक पद के चयन हेतु साक्षात्कार का आयोजन किया जाना था। अब यह साक्षात्कार लिए जाने वाले पदों हेतु तिथि, समय एवं स्थान क्लेक्ट्रेट जिला बेमेतरा के कक्ष क्रमांक 1 (कलेक्ट्रेट चेम्बर) में होगातकनीकी सहायक (कौशल परीक्षा/साक्षात्कार हेतु पात्र अभ्यर्थियों की सूची के 1 से 30 तक के अभ्यर्थी) दिनांक 22.11.2024 सुबह 11:00 बजे से होगा। तकनीकी सहायक (कौशल परीक्षा/साक्षात्कार हेतु पात्र अभ्यर्थियों की सूची स.क्र. 01 से 60 तक के अभ्यर्थी) दिनांक 25.11.2024 सुबह 11:00 बजे से, तकनीकी सहायक प्रोग्रामर (कौशल परीक्षा/साक्षात्कार हेतु पात्र अभ्यर्थियों की सूची के स.क्र. 1 से 15 तक के अभ्यर्थी का दिनांक 27.11.2024 को सुबह 11:00 बजे से होगा। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
राजस्व मंत्री ने भगवंतीन कमार को नए आवास में कराया गृह प्रवेशरायपुर : छत्तीसगढ़ में पी.एम. जनमन योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों तक तेजी से बुनियादी सुविधाएं पहुंच रही है। जनजाति गौरव दिवस के मौके पर नया घर मिलने पर विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग से ताल्लुक रखने वाली श्रीमती भगवंतीन कमार बहुत खुश है। आज उनका पक्के घर का सपना पूरा हुआ। राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने आज उन्हें गृह प्रवेश कराया।
जनजाति गौरव दिवस के मौके पर श्रीमती भगवंतीन कमार ने घास-फूस की झोपड़ी की जगह पक्का घर मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताया। राजस्व मंत्री और जिले प्रभारी मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने मसानडबरा के कमार बस्ती पहुंचे थे। उन्होंने वहां पी.एम. जनमन योजना के तहत बनाये जा रहे आवासों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जल्द आवास पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
राजस्व मंत्री श्री टंकराम वर्मा ने वहां कमार परिवारों से भी चर्चा की और उनकी समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनजाति परिवारों को मुख्य धारा मे जोड़ने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे है। पिछड़ी जनजातियों की बस्तियों में मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं का भी लाभ दिलाया जा रहा है। इस मौके पर विधायक श्रीमती पिंकी शिवराज शाह भी उपस्थित थी।
गौरतलब है कि विशेष जनजाति परिवारों को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए चलाई जा रही पी.एम. जनमन में पक्का आवास, सड़क, बिजली, नल जैसी बुनियादी सुविधायें उपलब्ध कराई जा रही है। ग्राम मसानडबरा में पी.एम. जनमन योजना के तहत कमार परिवारों के लिए 31 आवासों की स्वीकृति दी गई है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
वक्ताओं ने कहा वनों के संरक्षण और संवर्धन में जनजातीय समुदाय की महती भूमिकाजनजातियों को जल, जंगल और जमीन के हक से वंचित करना अन्यायरायपुर : छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति पर आधारित संगोष्ठी के दूसरे दिन जनजातीय समुदाय पर्यावरण संरक्षण वैश्विक परिप्रेक्ष्य में तथा वन अधिकार अधिनियम क्रियान्वयन एवं चुनौतियों विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया। प्रथम सत्र में जनजातीय समुदाय पर्यावरण संरक्षण वैश्विक परिप्रेक्ष्य में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री बी. पी.सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 42 प्रकार की जनजातियां मुख्यतः निवास करती है। यहाँ 44 प्रतिशत वन है। ग्रामीण क्षेत्रो में 72 लाख की जनजातियां निवासरत है जबकि शहरी क्षेत्रों में लगभग 5 लाख जनजातियां निवास करती है। इससे यह सिद्ध होता है कि जनजातियों का वनों से घनिष्ठ संबंध है। इनकी आजीविका मुख्यतः वनोपज पर निर्भर है।
जनजातीय समुदाय का, वनों के संरक्षण और संवर्धन में महती भूमिका है। वनोपज और जड़ी बूटियों का दोहन इस प्रकार करते हैं कि उसके अस्तित्व पर संकट न आ जाये। बैगा आदिवासी कभी साजा का पेड़ नही काटते, इसमें वह बूढ़ा देव का वास मानते है प्रकृति और जीवन के बीच आपसी समन्वय जनजाति समाज में गहरी जड़ो तक समाया हुआ है। पर्यावरण संरक्षण और परिवर्तन के अंतर को समझना जरूरी है। वनों के उत्पादकता पर ध्यान देना जरूरी है। वनों का प्रबंधन वर्ष 1992 से किया जा रहा है। वन प्रबंधन समितियों में जनजातियों की भागीदारी सुनिश्चित की गई है। इको टूरिज्म और नेचुरोपैथी जनजातियों के जीवन मे आमूल चूल परिवर्तन लाने में सक्षम है।इसी तरह सेवानिवृत्त सहायक वन संरक्षक श्री जितेंद्र सिंह ठाकुर ने कहा कि सामान्य आदमी जंगल को आमोद-प्रमोद की जगह और व्यवसायी व्यवसाय का साधन समझते है। जनजातियों के लिए वन एक संस्कृति है, एक धरोहर है। दैनिक आवश्यकताओं की पूर्ति करने वाला है और सबसे महत्वपूर्ण जीविकोपार्जन का साधन है। पर्यावरण में जो विकार पैदा हुआ है, उसमें सुधार बहुत आवश्यक है। औद्योगिक निष्पादन में प्रभावी रोक लगाकर पर्यावरण को बेहतर किया जा सकता है। दूसरे सत्र में अपर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक श्री अरूण कुमार पांडे ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम का क्रियान्वयन से जनजातियों को न्याय मिला है। ग्राम सभा को नीतियां बनाने और उनके क्रियान्वयन में मदद करना जरूरी है।
जनजातियों को उनके जल, जंगल और जमीन के नैसर्गिक हक से वंचित करना अन्याय है। वनाधिकार के पट्टा के लिए पात्र हितग्राहियों का चयन जवाबदारी ग्राम सभा की है। सामुदायिक वन संसाधन का प्रबंधन और क्रियान्वयन के लिए नियमों को सख्ती से लागू करना होगा। श्रीमती नमिता मिश्रा ने कहा कि ग्राम सभा को निर्णय लेने का अधिकार वन अधिकार अधिनियम को प्रभावी बनाने में मददगार साबित होगा। जनजातीय समाज की महिलाएं अपने परिवार के साथ-साथ वनों से जुड़ी होती है।महिलाओं के निर्णय को लागू करने में सभी की सहमति जरूरी है। वनवासी कल्याण आश्रम के सेवानिवृत्त शिक्षक श्री कृष्ण कुमार वैष्णव ने कहा कि वन अधिकार अधिनियम को लागू करने में चुनौतियां न केवल सरकार अपितु समाज के समक्ष खड़ी है। आधुनिक समाज ने विकास के लिए अंधाधुंध वनों से पेड़ांे की कटाई, शौकिया तौर पर वन्य प्राणियों के शिकार ने वनवासियों के आम जनजीवन में गहरा प्रभाव डाला है। वन और वन्य प्राणियों की सुरक्षा के साथ जनजातियों की हितों की रक्षा के लिए वन अधिकार अधिनियम महत्वपूर्ण है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : बागबाहरा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री उमेश कुमार साहू के नेतृत्व में अवैध धान भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की गई। ग्राम बोइरगांव, तहसील कोमाखान निवासी टियन साहू के घर से बिना दस्तावेजों के लगभग 300 कट्टा धान जब्त किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, टियन साहू द्वारा बड़ी मात्रा में धान का अवैध भंडारण किया गया था।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने जांच की, जिसमें धान भंडारण के वैध दस्तावेज न मिलने पर इसे जब्त कर लिया गया। इसके अतिरिक्त, कोमाखान शराब दुकान के पास स्थित एक गोदाम की भी जांच की गई। गोदाम में बड़ी मात्रा में धान पाया गया, लेकिन मालिक की अनुपस्थिति के कारण गोदाम को सील कर दिया गया। अनुविभागीय अधिकारी ने बताया कि अवैध धान भंडारण और अन्य अनियमित गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर महासमुंद में जनजातीय गौरव दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस दिन को जनजातीय समाज के महानायक भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को स्मरण करते हुए जनजातीय गौरव और सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित किया गया।इस विशेष अवसर पर जिला पंचायत महासमुंद और पिरामल फाउंडेशन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जिसमें PESA, FRA अधिनियम और PDI जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदायों के अधिकारों की सुरक्षा और उनके सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम में ग्रामीण समुदाय के सदस्य, पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि ने भाग लिया। यह आयोजन ग्रामीण स्तर पर जनजातीय समाज की प्रगति, अधिकारों और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम था। इस अवसर पर पिरामल फाउंडेशन, एस्पिरेशनल भारत कोलैबोरेटिव और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान का विशेष सहयोग रहा। इन संस्थानों ने जनजातीय समुदायों की समृद्धि और उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए इस अभियान का समर्थन किया और उनके सशक्तिकरण हेतु प्रतिबद्धता दिखाई। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : तहसील कार्यालय बसना में कार्यों के सुचारू संचालन के लिए कर्मचारियों के मध्य कार्य विभाजन का आदेश जारी किया गया है। तहसीलदार बसना ममता ठाकुर ने जारी आदेश में तहसील कार्यालय के तृतीय श्रेणी एवं चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों को विभिन्न शाखाओं में नवीन कार्य सौंपे हैं। जिसमें श्री मुकेश कुमार तिवारी (सहायक ग्रेड-3) को नायब नाजिर शाखा में कार्य यथावत रखा गया है। वहीं, श्री जयनारायण भोई (सहायक ग्रेड-3) को सूचना का अधिकार, शिकायत शाखा, आवक-जावक और वन अधिकार से जुड़े कार्य सौंपे गए हैं।
श्रीमती रीना पाण्डेय (सहायक ग्रेड-3) को डब्ल्यूबी शाखा और दाण्डिक शाखा के साथ-साथ कानूनगो शाखा और प्रतिलिपि शाखा के कार्य भी देखना होगा। श्री उत्तरा कुमार चौहान (सहायक ग्रेड-3) को वाचक, नायब तहसीलदार बसना और प्रतिलिपि शाखा, जन्म मृत्यु, सहायक डब्ल्यूबी एन का कार्य दिया गया है। सुश्री चित्रांगना साहू को सहायक वाचक तहसीलदार एवं श्रीमती इंदिरा चौहान को न्यायालय तहसीलदार बसना का कार्य यथावत सौंपा गया है। इसके अलावा श्रीमती मालती रात्रे सहायक ग्रेड-3 को वाचक नायब तहसीलदार बसना, श्रीमती नंदिनी ध्रुव राजस्व भृत्य को माल जमादार और श्री रामायण निषाद राजस्व भृत्य को सहायक माल जमादार की नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को), जबलपुर द्वारा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के सहयोग से निगमित सामाजिक दायित्व (CSR) योजना के अंतर्गत महासमुंद जिले में दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क सहायक उपकरण, कैलिपर्स और कृत्रिम अंग वितरण हेतु विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 26 नवंबर से 28 नवंबर तक प्रातः 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किए जाएंगे।
शिविर का आयोजन जिले के तीन प्रमुख स्थानों पर किया जाएगा। जिसमें बीआरसी केंद्र, महासमुंद में मंगलवार 26 नवंबर 2024 को, ग्राम पंचायत लहरौद, पिथौरा में बुधवार 27 नवंबर एवं केंद्रीय विद्यालय, सरायपाली में गुरुवार 28 नवंबर को आयोजन किया जाएगा।
शिविर में दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण प्राप्त करने के लिए आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य है, जिसमें यूडीआईडी कार्ड, आय प्रमाण पत्र (रु. 22,500/- से कम मासिक आय या बीपीएल राशन कार्ड), आवासीय प्रमाण पत्र, और तीन पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने अधिक से अधिक दिव्यांगजन लाभान्वित हो सके इसके लिए संबंधित अधिकारियों को शिविर की व्यापक जानकारी प्रसारित करने के लिए निर्देशित किया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
रायपुर : राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज राजधानी दिल्ली में गरीब महिलाओं एवं बच्चों के लिए कार्य कर रही संस्था हमारा समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारिका स्थित संस्था का भ्रमण किया। उन्होंने संस्था के कार्यों की जानकारी ली। यह संस्था छोटे-मोटे रोजगार कर अपना जीवन यापन करने वाले गरीब परिवारों के महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य की देखभाल एवं उनके व्यक्तित्व विकास, और उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य कर रही है। श्री डेका ने ट्रस्ट के कार्यों की सराहना की साथ ही छत्तीसगढ़ के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र में भी स्वास्थ्य कैंप लगाने का अनुरोध किया।
श्री डेका के अनुरोध पर छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के आदिवासी बाहुल्य ग्रामों में उक्त संस्था द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन आगामी माह में किया जाएगा। राज्यपाल ने उपस्थित बच्चों से बातचीत की और उनके साथ फोटो भी खींचवाई। इस अवसर पर हितग्राही महिलाएं, बच्चे और संस्था के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
रायपुर : जल, जंगल, जमीन के रक्षक धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के जन्मदिन 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर 13 से 15 नवम्बर तक तीन दिवसीय राज्य स्तरीय जनजातीय चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान नवा रायपुर द्वारा साइंस कॉलेज मैदान में किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय औेर तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज नगद राशि और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
इस चित्रकला प्रतियोगिता के आयोजन का उद्देश्य बच्चों की रचनात्मक क्षमता को प्रोत्साहित करना है। जब बच्चे ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं, तो उन्हें विभिन्न प्रकार के विषयों और चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जो उनकी कल्पना और रचनात्मकता को चुनौती देते हैं। नियमों या दिशा-निर्देशों से सीमित न होकर अपनी सोंच को चित्रकला के माध्यम से बच्चे अपनी कलात्मक क्षमताओं को विकसित कर सकते हैं और अपनी अनूठी शैली और अभिव्यक्ति की खोज कर सकते हैं। ड्राइंग प्रतियोगिताएँ बच्चों को अन्य युवा कलाकारों के साथ बातचीत करने, अपने विचार साझा करने और एक-दूसरे से सीखने का अवसर प्रदान करके सामाजिक कौशल को बढ़ावा दे सकते हैं। ऐसी प्रतियोगिताएँ समुदाय, टीमवर्क और सहयोग की भावना को भी बढ़ावा देता है, जो बच्चों को उनके सामाजिक कौशल विकसित करने में मदद कर सकती है।
धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर तीन दिवसीय राज्य स्तर पर आयोजित जनजातीय चित्रकला प्रतियोगिता के लिए चार वर्ग में विभाजित कर प्रतियोगिता कराई गई। प्रथम वर्ग 12 से 18 वर्ष तक की आयु के प्रतिभागियों के लिए 13 नवंबर को आयोजित चित्र कला प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार कांकेर के श्री डेलियंश पदृदा को 10 हजार रूपए औैर प्रमाण पत्र प्रदान कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सम्मानित किया। इसी प्रकार द्वितीय पुरस्कार सुकमा के श्री हरीश कुमार को 8 हजार रूपए और तृतीय पुरस्कार गरियाबंद के चन्द्र कुमारी नागेश को 5 हजार रूपए और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार 14 नवंबर को आयोजित 12 से 18 वर्ष तक की आयु के जनजातीय चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों में प्रथम पुरस्कार बालोद के दिव्यांशु को 10 हजार रूपए औैर प्रमाण पत्र प्रदान कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सम्मानित किया। इसी प्रकार तृतीय पुरस्कार बीजापुर के श्री डालजीव कोरेटी को 5 हजार रूपए और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया।
जनजातीय चित्रकला प्रतियोगिता के 18 से 30 वर्ष तक की आयु वर्ग के प्रतिभागियों में प्रथम पुरस्कार धमतरी के श्री अवध राम कंवर को 20 हजार रूपए औैर प्रमाण पत्र प्रदान कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सम्मानित किया। इसी प्रकार द्वितीय पुरस्कार महासमुंद के श्री गुलशन ठाकुर को 15 हजार रूपए और तृतीय पुरस्कार दंतेवाडा के श्री पंकज कुमार नेताम को 10 हजार रूपए और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया। 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के जनजातीय चित्रकला प्रतियोगिता के प्रतिभागियों में प्रथम पुरस्कार दुर्ग के हरीय कुमार गोंड को 20 हजार रूपए औैर प्रमाण पत्र प्रदान कर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सम्मानित किया। इसी प्रकार द्वितीय पुरस्कार सरगुजा के श्री भगत राम को 15 हजार रूपए और प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया और तृतीय पुरस्कार महासमुंद के श्री चुम्मन लाल कर्री को 10 हजार रूपए और प्रमाण पत्र से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सम्मानित किया।
इस अवसर पर आदिवासी विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम, राज्यसभा सदस्य श्री अरुण सिंह, विधायक सर्व श्री पुरंदर मिश्रा, श्री अनुज शर्मा, श्री मोती लाल साहू, श्री विकास मरकाम, प्रमुख सचिव आदिवासी विकास श्री सोनमणि बोरा, संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानन्द, आयुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा, कमिश्नर रायपुर महादेव कावरे सहित आदिवासी समुदाय के लोग और बड़ी संख्या में कलाकार उपस्थित थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भगवान बिरसा मुंडा के जन्म दिन 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में श्री दामेसाय बघेल द्वारा लिखित पुस्तक ’हल्बा जनजाति की वाचिक परम्पराएं’ का विमोचन किया। ’हल्बा जनजाति की वाचिक परम्पराएं’ में जनजातियों की प्राचीन जीवनशैली के संबंध में पुरखों की व्यवस्था, जन्म संस्कार, विवाह संस्कार, मृतक संस्कार का उल्लेख किया गया है। इसी प्रकार देव संस्कार का ताना-बाना, रीति-रिवाज, देवी-देवताओं के मान्यताएं, मौखिक कला साहित्य, संस्कृति, किवदंतियां, महान विभूतियों के योगदान जड़ी-बुटी के जानकार, ऐतिहासिक, पुरातात्विक धरोहर पर लेख को समाहित किया गया है।
’हल्बा जनजाति की वाचिक परम्पराएं’ नामक पुस्तक के विमोचन के अवसर पर आदिवासी विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम, राज्यसभा सदस्य श्री अरुण सिंह, विधायक सर्व श्री पुरंदर मिश्रा, श्री अनुज शर्मा, श्री मोती लाल साहू, श्री विकास मरकाम, प्रमुख सचिव आदिवासी विकास श्री सोनमणि बोरा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानन्द, संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य, आयुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा, कमिश्नर रायपुर महादेव कावरे सहित आदिवासी समुदाय के लोग और बड़ी संख्या में कलाकार गण उपस्थित थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
रायपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय जननायकों के अमूल्य योगदान पर आधारित शौर्याजंलि कैलेण्डर का विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने वन अधिकारों की मान्यता से सम्बंधित एटलस पुस्तक का भी विमोचन किया।
भारत के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय जननायकों ने अमूल्य योगदान देकर और मां भारती के चरणों में अपना सब कुछ न्यौछावर कर देश को आजाद कराया। आदिमजाति कल्याण विभाग द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे सेनानियों को नमन करने के साथ ही उनकी स्मृति अक्षुण्ण रखने के लिए यह कैलेण्डर प्रकाशित कराया है। विभाग द्वारा जनजातीय जननायकों को भगवान बिरसा मुंडा के 150 वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर उनके जन्म दिवस और बलिदान दिवस को स्मरण करते हुए नमन करने का प्रयास किया है।
जनजातीय जननायकों के अमूल्य योगदान पर आधारित कैलेण्डर विमोचन के अवसर पर आदिवासी विकास मंत्री श्री राम विचार नेताम, राज्यसभा सदस्य श्री अरुण सिंह, विधायक सर्व श्री पुरंदर मिश्रा, श्री अनुज शर्मा, श्री मोती लाल साहू, श्री विकास मरकाम, प्रमुख सचिव आदिवासी विकास श्री सोनमणि बोरा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानन्द, संस्कृति विभाग के संचालक श्री विवेक आचार्य, आयुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा, कमिश्नर रायपुर महादेव कावरे सहित आदिवासी समुदाय के लोग और बड़ी संख्या में कलाकार उपस्थित थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद, : आज भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर महासमुंद में जनजातीय गौरव दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस दिन को जनजातीय समाज के महानायक भगवान बिरसा मुंडा के योगदान को स्मरण करते हुए जनजातीय गौरव और सांस्कृतिक धरोहर को समर्पित किया गया। इस विशेष अवसर पर जिला पंचायत महासमुंद और पिरामल फाउंडेशन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। जिसमें PESA, FRA अधिनियम और PDI जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूकता और प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समुदायों के अधिकारों की सुरक्षा और उनके सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
कार्यक्रम में ग्रामीण समुदाय के सदस्य, पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि ने भाग लिया। यह आयोजन ग्रामीण स्तर पर जनजातीय समाज की प्रगति, अधिकारों और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम था। इस अवसर पर पिरामल फाउंडेशन, एस्पिरेशनल भारत कोलैबोरेटिव और राष्ट्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संस्थान का विशेष सहयोग रहा। इन संस्थानों ने जनजातीय समुदायों की समृद्धि और उनके अधिकारों की सुरक्षा के लिए इस अभियान का समर्थन किया और उनके सशक्तिकरण हेतु प्रतिबद्धता दिखाई। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
महासमुंद : बसना अनुविभागीय अधिकारी श्री मनोज खांडे के निर्देशन में बीते कल देर रात बसना के ग्राम अंकोरी मे विशाल गजेंद्र और जगदीश सिदार के घर में क्रमशः 479 और 400 कट्टा धान के अवैध भंडारण पर सख्ती बरतते हुए कुल 879 कट्टा धान जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत करावाई किया गया। अधिकारियों को सूचना मिली थी कि अंकोरी के विशाल गजेंद्र और जगदीश सिदार के घर मे बिना पर्याप्त दस्तावेज के धान का भंडारण किया गया है। तत्पश्चात राजस्व की टीम ने छापामार कार्रवाई की और दस्तावेज मांगे, परंतु पर्याप्त दस्तावेज प्रस्तुत करने में असमर्थ रहे। इस मामले में प्रशासन द्वारा धान को जब्त कर मंडी अधिनियम के तहत करवाई कर जब्त किया गया था।
कारवाई के पश्चात जाँच मे गए अधिकारियो के साथ विशाल गजेंद्र द्वारा बदसलुकी और दुर्व्यवहार किया गया साथ ही देख लेने की धमकी भी दी गई। उक्त कृत्य के चलते अनुविभागीय अधिकारी श्री मनोज खांडे द्वारा कार्रवाई करते हुए विशाल गजेंद्र को जेल भेजा गया। ज्ञात है कि कलेक्टर श्री विनय लंगेह के निर्देश पर अवैध परिवहन और भण्डारण पर लगातार सख्ती से कारवाई की जा रही है और जांच में दोषी पाए जाने वालों पर उचित कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई मे अनुविभागीय अधिकारी श्री मनोज खांडे,तहसीलदार ममता ठाकुर फ़ूड इंस्पेक्टर, मंडी उपनिरीक्षक,पटवारी मौजूद थे।उल्लेखित है कि प्रशासन द्वारा पहले दिन ही सरायपाली, पिथौरा मे बड़ी कारवाई की गई है। जिसमे ट्रक मे अवैध परिवहन करते और 1000 कट्टा धान का भण्डारण किया गया था। जिसे जप्त किया गया।। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
स्वस्थ व समृद्ध कोरिया बनाने में सबकी भागीदारी जरूरी-विधायक श्री भईया लाल राजवाड़ेकोरिया को विकास की नई सीढ़ी पर ले जाएंगे-कलेक्टर श्रीमती त्रिपाठीकोरिया : जनजाति गौरव दिवस के अवसर पर जिला पंचायत, बैकुंठपुर के ऑडिटोरियम में भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पत्थलगांव के विधायक व सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष श्रीमती साय ने आदिवासी विकास विभाग द्वारा लगाए प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने ’’पंडो हट्स’’ जाकर सेल्फी फ़ोटो ली, तो उन्होंने आदिवासी जनजाति के पारंपरिक आभूषण, खान-पान व दैनिक जीवन में उपयोग होने वाले प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
आदिवासी संस्कृति, परम्परा व इतिहास को जाने नई पीढ़ी
श्रीमती साय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने आदिवासियों के हित और विकास के लिए अनेक योजनाएं शुरू की है। श्री मोदी ने आदिवासियों के गौरवगाथा को सामने लाने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के अलावा जनजाति समाज के महानायक थे। उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति, परम्परा व इतिहास को जानना नई पीढ़ी के लिए बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि हम सब आदिवासी ही हैं। अंग्रेजों के फूट करो राज करो की नीति की वजह से हम सबको अलग-थलग करने का प्रयास किया। भारतीय संस्कृति की महत्ता पर भी श्रीमती साय ने महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।
कोरिया को स्वस्थ, शिक्षित व समृद्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध
विशिष्ट अतिथि बैकुंठपुर विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े ने कहा कि बिरसा मुंडा आदिवासी समाज का ही नहीं सम्पूर्ण समाज के महानायक थे और इसी वजह से उन्हें धरती का भगवान का दर्जा मिला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी देश के विकास के लिए नीति बनाते, छत्तीसगढ़ के विकास के लिए श्री विष्णु देव साय काम कर रहे हैं तो विधायक के नाते कोरिया को स्वस्थ, शिक्षित व समृद्ध बनाने के लिए वे प्रतिबद्ध हैं।
विकास की नई सीढ़ी की ओर ले जाने के लिए सबकी भागीदारी
कलेक्टर श्रीमती चन्दन त्रिपाठी ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि जिले की 60 प्रतिशत आबादी आदिवासी हैं और वन क्षेत्र हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान को टाइगर रिजर्व घोषित किया, ऐसे में यह अंचल यहाँ पर्यटन की आपार संभावनाएं से भरे हुए हैं। उन्होंने बताया कि धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत जिले के 154 गांवों को शामिल किया गया है, जिसके तहत आदिवासी बहुल गांवों के युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर प्रदान किए जाएंगे। ट्राइबल मार्केटिंग सेंटर स्थापित होंगे और होम स्टे के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने जिले को विकास की नई सीढ़ी की ओर ले जाने के लिए सबकी भागीदारी का आव्हान भी किया।
इसके पहले मुख्य अतिथि का स्वागत आदिवासी नृत्य और पारंपरिक गीतों से की गई। श्रीमती साय इसकी सराहना की। जिला पंचायत के सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि आदिवासी समाज की कला, संस्कृति, परम्परा और इतिहास सचमुच बेहद उत्कृष्ट है। जल-जंगल और जमीन की संरक्षण के प्रति जीवटता आदिवासी समाज में देखा जा सकता ळें
प्रतिभा का सम्मान और हितग्राहियों को सामग्री वितरण
इस अवसर पर शहीद परिवार के सदस्य श्रीमती रंजीता एक्का को श्रीफल शाल भेंट किया गया तो कुमारी रिया भगत, कुमारी प्रियंका लकड़ा एवं कुुमारी प्रिति को उत्कृष्ठ परीक्षा परिणाम लाने पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा वनाधिकार मान्यता पत्रों का हितग्राहियों को वितरण किया गया तो कृषि विभाग से ग्राम मदनपुर के सम्बल साय, श्री जुकमेन, ग्राम माटीझ्ारिया के धनमान सिंह, ग्राम चिल्का के श्री सकतर सिंह, श्री लाल सिंह, श्री कल्याण सिंह, श्री जयमंगल सिंह, श्री कैलाश सिंह, श्री शिवलाल सिंह एवं श्री शिवलाल मसूर मिनी किट का वितरण किया गया। इसी तरह आदिवासी विकास विभाग द्वारा ग्राम छरछा के श्री जयलाल, कंचन, वैदन्ती, बंसती एवं राकेश को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया इसी तरह आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में जनपद पंचायत के अध्यक्ष श्रीमती सौभाग्यवती कुसरो, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती वंदना राजवाड़े, श्रीमती चुन्नी पैकरा, श्रीमती सुनीता कुर्रे व गणमान्य नागरिक श्री कृष्ण बिहारी जायसवाल, जनजाति गौरव समाज के जिला उपाध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह सहित अनेक समाज प्रमुख, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
कोरिया में श्रीमती गोमती साय की उपस्थिति में हुआ जनजतीय गौरव दिवस का शुभारंभकोरिया : धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव दिवस को पूरे देश में उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के जमुई जिले से 6600 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में 150 रुपये का स्मारक सिक्का और विशेष स्मारक डाक टिकट का विमोचन भी किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन आदिवासी समाज और पूरे देश के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने आदिवासी समाज के स्वतंत्रता संग्राम में योगदान और उनकी संस्कृति की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए ’’बिरसा मुंडा जनजातीय गौरव उपवन’’ बनाने की घोषणा की।
जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर जिला पंचायत के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में पत्थलगांव विधानसभा की विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय ने 26 नवम्बर तक चलने वाले इस दिवस का विधिवत शुभारंभ भी किया। श्रीमती साय ने आदिवासी समाज के उत्थान और केन्द्र सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी। उन्होनें आदिवासियों की संस्कृति, परम्परा व देश के विकास में आदिवासियों के योगदान को रेखांकित भी की। कलेक्टर श्रीमती चंदन त्रिपाठी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी ने मुख्य अतिथि श्रीमती साय को स्मृति चिन्ह भेंट भी की। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
किसानो की सुविधा का ध्यान रखें-कलेक्टर लंगेहशासन के नियमानुसार खरीदी करें, अनियमितता पाए जाने पर होंगी कार्रवाईअवैध धान खरीदी और परिवहन पर सख़्ती से करवाई करेंमहासमुंद : कलेक्टर श्री विनय लंगेह ने आज वन विभाग के ट्रेनिंग हाल मे जिले के समस्त समिति प्रबंधक, केंद्र प्रभारी और सुपरवाइजर की बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि धान आवक से पहले ही नमी का टोकन कटे हुये किसानों के द्वारा लाये गये धान का फड़ में अंदर लाने के एवं गुणवत्ता परीक्षण कर लेवें। तत्पश्चात ही फड़ में धान अंदर करावे। किसी भी स्थिति में समितियों में 05 बजे के बाद धान की खरीदी ना हो।फड में रखे रिजेक्टेड तथा अधिक नमी वाले धान को 05 बजे के पहले उठा लिया जावे ताकि उसी दिन स्टेकिंग कर लिया जावे। किसानों को जारी टोकन के आधार पर धान खरीदी हेतु उपार्जन केन्द्र में किसान उपस्थित होने उपरान्त ही किसानों को नया एवं पुराना बारदाना उपलब्ध कराया जाये। किसी भी स्थिति में किसानों को बारदाना खरीदी के पूर्व उपलब्ध नहीं कराया जाये। खरीदी केन्द्रों में सभी पंजी संधारित रखा जाये। टोकन रजिस्टर धान आवक रजिस्टर, बारदाना वितरण रजिस्टर, धान खरीदी रजिस्टर, तौल कांटा रजिस्टर स्टेक रजिस्टर, धान जावक रजिस्टर, निरीक्षण पंजी आदि।
कलेक्टर श्री लंगेह ने कहा कि धान खरीदी केन्द्रों में धान के बोरों की किस्मवार तथा नये पुराने बारदाने में भर्ती के आधार पर स्टेकिंग की जाये। स्टेन्सील खरीदी केन्द्रों को उपलब्ध करावे गये नये बारदाने में समिति का नाम, पंजीयन नम्बर एवं धान की किस्म की छपाई अनिवार्य रुप से की जावे। धान के बोरो की सिलाई जूट रस्सी (सुतली) से करे। प्लास्टिक के रस्सी का उपयोग नहीं करना है। किसान से धान खरीदी करते समय किसान द्वारा खरीदी हेतु जारी कराये गये टोकन एवं उनके द्वारा प्रस्तुत ऋण पुस्तिका में दर्ज रकबे का मिलान कर लिया जाये।बचत रकबे का समर्पण किसान की सहमति लेकर किया जावे।सभी उपार्जन केन्द्र में औसत अच्छी गुणवत्त (FAQ) के धान के किस्सवार सैम्पल किसानों के अवलोकन हेतु अनिवार्य रुप से प्रदर्शित किया जावे। उपार्जन केन्द्र में नमी की जांच कर किसी भी स्थिति में 17 प्रतिशत से अधिक नमी का धान क्रय नहीं किया जावे। सी.सी.टी.वी. कैमरा सभी उपार्जन केन्द्रों में अनिवार्य रुप से सी.सी.टी.वी. कैमरा चालु स्थिति में लगा होना चाहिए। इलेक्ट्रानिक कांटा बाट इस वर्ष सभी उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी हेतु इलेक्ट्रानिक काटा-बाट का ही उपयोग किया जावे। विशेष परिस्थितियों में मैन्युअल काटे बाट का उपयोग अनुविभागीय अधिकारी (स.) के अनुमति से किया जावे।
सुरक्षा के उपाय आकस्मिक वर्षा से बचने के लिये पर्याप्त मात्रा में डैनेज (प्लास्टिक बोरी,भूसा) के कैप कव्हर व्यवस्था हो साथ ही स्टेक के आस-पास नाली निर्माण कर लिया जावे। धान खरीदी केन्द्र में यदि किसी व्यक्ति द्वारा गांव की औसत उपज से अधिक मात्रा धान विक्रय हेतु टोकन जारी कराया जाता है तो तत्काल इसकी जांच करे कि क्या उस व्यक्ति के पास उपलब्ध धान किसी खरीफ मौसम में उत्पादित धान है।यदि ऐसा ना होकर अन्यत्र तरीकों से एकत्रित धान हो तो किसी भी स्थिति में उक्त धान का क्रय खरीदी केन्द्र में ना किया जाये।पंजीकृत किसानो की सूची सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को ऐसे किसानों की सूची जिनके द्वारा विगत वर्ष में धान विक्रय नहीं किया गया था कि सूची उपलब्ध करायी गयी है। उक्त सूची धान खरीदी केन्द्रों में संधारित रखा जाये और ऐसे व्यक्ति के भूमि के विरुद्ध धान विक्रय हेतु किसी के द्वारा टोकन लिया जाता है तो तत्काल संबंधित अनुविभागीय अधिकारी (रा.) को अवगत कराये तथा अनुविभागीय अधिकारी के द्वारा जांच निष्कर्ष अनुसार उस व्यक्ति से धान की खरीदी की जाये।
कोचिया बिचोलिया पर नियंत्रण चिल्हर रुप से धान खरीदी करने वाले कोचियों/बिचौलियों के द्वारा समिति में धान लाकर अन्य किसानों के पंजीयन में खपाने का प्रयास किया जाता है। ऐसे व्यक्तियों से धान खरीदी ना कर इसकी सूचना संबंधित नोडल अधिकारी को तत्काल दी जाये। सीमावर्ती क्षेत्रो में स्थापित चेक पोस्ट से अन्य राज्य से आने वाले धान की निगरानी चेक पोस्ट पर तैनात दल द्वारा की जा रही है। अन्य राज्य से अवैध धान परिवहन की सूचना प्राप्त होने पर उक्त वाहन तथा धान जप्त करने की कार्यवाही अनिवार्य रुप से की जावे।किसानो के द्वारा लाये गये धान के किस्म का पर्याप्त परीक्षण कर एन्ट्री करें। पतले धान का निराकरण में समस्या होती है। धान के स्टेकिंग किस्मवार मोटा, पतला, सरना एवं नया पुराना बारदाना के आधार पर निर्धारित मापदंड में एकरुपता हो। बैठक मे अनुविभागीय अधिकारी श्री हरिशंकर पैकरा, खाद्य अधिकारी अजय यादव, डी ऍम ओ टिकेंद्र राठौर, नान आदि नारायण, नोडल अधिकारी आशीष शर्मा मौजूद थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 दिसम्बरजशपुर : आदिम जाति कल्याण एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति जशपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शिक्षण सत्र 2025-26 में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु 11 नवम्बर 2024 से पंजीयन प्रारंभ कर दिया गया है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 दिसम्बर 2024 है। आवेदन फार्म में त्रुटि सुधार करने की तिथि 11 से 19 दिसम्बर 2024 रात्रि 11.59 बजे तक तक है। प्रवेश परीक्षा की तिथि 19 जनवरी 2025 दिन रविवार, प्रातः 10.00 बजे से 12.00 बजे तक निर्धारित की गई है। जशपुर जिले में कुल 06 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय संचालित है।
इनमें बगीचा विकासखण्ड के सन्ना में बालिकाओं हेतु 60 सीट एवं संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय घोलेंग विकासखण्ड जशपुर, संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय दुढरूडांड विकासखण्ड कांसाबेल, संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय सुखरापारा विकासखण्ड पत्थलगांव, संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय फरसाबहार विकासखण्ड फरसाबहार एवं संयुक्त एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय ढ़ेंगनी विकासखण्ड मनोरा जिसमें सभी विद्यालयों में कक्षा 6 वीं में प्रवेश हेतु बालकों के लिए 30 सीट एवं बालिकाओं के लिए 30 सीट निर्धारित है।एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 वीं में प्रवेश के लिए नियमावली तथा प्रवेश नीति के लिए ऑनलाईन पंजीयन वेबसाईट www.eklavya.cg.nic.in पर अवलोकन किया जा सकता है। भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय, नई दिल्ली अंतर्गत गठित राष्ट्रीय आदिवासी छात्र शिक्षा समिति, नई दिल्ली द्वारा प्रवर्तित एवं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय आदिम जाति कल्याण आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति द्वारा छत्तीसगढ़ में एकलव्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों का संचालन किया जाता है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
अंगूठे के निशान के साथ पंजीकृत किसान कर सकेंगे धान विक्रयजिले के 50 हजार से अधिक किसान विक्रय करेंगे धान14 नवंबर से 31 जनवरी तक होगा धान उपार्जनजशपुर : खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के लिए गुरुवार से धान खरीदी का कार्य शुरू हो गया। इसके लिए जशपुर जिले के 46 उपार्जन केंद्रों में सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस बार जिले के 50 हजार से अधिक किसान समर्थन मूल्य पर धान का विक्रय करेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिले के सभी खरीदी केंद्रों में किसानों के लिए सभी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है ताकि किसी भी किसान को धान बेचने में परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही धान खरीदी के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने कड़ी निगरानी भी रखी जा रही है।
कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशानुसार सभी उपार्जन केन्द्रों में साफ सफाई, विद्युत व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, बायोमेट्रिक डिवाईस, डनेज, इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र, बारदाने, आर्द्रता मापक यंत्र सहित सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। गुरुवार को सभी उपार्जन केंद्रों में इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र एवं अन्य उपकरणों की विधिवत पूजा भी की गई। उल्लेखनीय है कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के दौरान राज्य के किसानों से धान की खरीदी 14 नवंबर 2024 से 31 जनवरी 2025 तक की जाएगी।धान खरीदी के लिए जिले में 46 उपार्जन केन्द्र बनाए गए हैं। जिनमें जिले के 50 हजार 953 किसान अपना धान बेचेंगे। वर्ष 2023-24 की तुलना में इस वर्ष पंजीकृत किसानों की संख्या में 06 हजार 162 की वृद्धि हुई है एवं नवीन रूप से 10 हजार 350 हेक्टेयर रकबे का पंजीयन हुआ है। इस वर्ष धान खरीदी की अधिकतम सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ निर्धारित की गई है। समितियों द्वारा सोमवार से शुक्रवार तक शासकीय अवकाश दिवस को छोड़कर धान खरीदी की जाएगी।
शासन द्वारा धान खरीदी कार्य में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से बायोमेट्रिक आधारित खाद्यान्न उपार्जन प्रक्रिया लागू की गई है। जिसके अंतर्गत प्रदेश में खरीफ वर्ष 2024-25 में भी गत वर्ष के अनुसार बायोमेट्रिक आधारित धान खरीदी व्यवस्था लागू रहेगी। बायोमेट्रिक आधारित धान खरीदी हेतु किसान स्वयं या उसके द्वारा नामांकित एक नामिनी खरीदी केन्द्र में उपस्थित होकर अंगूठे के निशान के आधार पर धान विक्रय कर सकेंगे।धान की खरीदी इलेक्ट्रॉनिक तौल यंत्र से माप एवं आर्द्रतामापी यंत्र के माध्यम से धान की नमी की जांच के साथ की जाएगी। किसानों हेतु धान विक्रय के लिए शासन द्वारा ऑनलाईन टोकन की व्यवस्था की गई है। जिससे किसान अपने घर पर ही मोबाईल एप्प श्टोकन तुंहर हाथश् के माध्यम से टोकन प्राप्त कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा 3100 रूपये समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के निर्णय से किसानों में इस वर्ष खासा उत्साह देखने को मिल रहा है, जो पंजीकृत रकबे में वृद्धि के माध्यम से परिलक्षित होता है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
रास्ट्रीय फिन्सविमिंग चौंपियनशिप प्रतियोगिता दिल्ली में 14 से 17 नवम्बर तक आयोजितजशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय राज्य में खेलों के बढ़ावा देने के लिए सार्थक पहल कर रहे हैं। जिसका परिणाम उनके गृह जिला में देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में राष्ट्रीय फिन्सविमिंग चौंपियनशिप दिल्ली मे आयोजित प्रतियोगिता में जशपुर के दो तैराक नैतिक राम और हेमनारायण राम छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगें। रास्ट्रीय फिन्सविमिंग चौंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली में 14 से 17 नवम्बर 2024 तक किया जा रहा है।तैराकी के कोच गजेन्द्र कुमार साहू ने बताया कि नैतिक राम और हेमनारायण राम जिला प्रशासन द्वारा संचालित तिरंदाजी केंद्र एवं एकलव्य खेल अकादमी जशपुर में रह कर तैराकी का प्रशिक्षण प्राप्त करते है। दोनों खिलाड़ियों का चयन छत्तीसगढ़ फिन्स स्विमिंग एसोसिएशन द्वारा 27अक्टूबर को रायपुर मे आयोजित प्रतियोगिता हुई थी। जिसमें नैतिक राम ने जूनियर ग्रुप डी 50मीटर फिन्स स्विमिंग मे गोल्ड मैडल, 100मीटर फिन्स स्विमिंग मे ब्राउन्स मैडल और हेमनारायण राम जूनियर ग्रुप सी 50 मीटर फिन्स स्विमिंग सिल्वर मैडल, 100 मीटर फिन्स स्विमिंग मे ब्राउन्स मैडल प्राप्त किये थे। जिसके आधार पर दोनों खिलाड़ियों का चयन 4 रास्ट्रीय फिन्स स्विमिंग चौंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए किया गया है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
खेलकूद के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले 32 जनजातीय खिलाड़ी हुए समानितजशपुर : केन्द्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की उपस्थिति में विगत दिवस जशपुर जिले में जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में माटी के वीर पदयात्रा का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में खेलकूद सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले जनजातीय युवाओं तथा माई भारत से जुड़े वॉलेंटियर को सम्मानित किया गया। केन्द्रीय मंत्री डॉ. मांडविया और मुख्यमंत्री श्री साय के द्वारा ‘‘माटी के वीर पदयात्रा‘‘ शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान खेलकूद सहित विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त 32 जनजातीय खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।जशपुर जिले से सम्मानित किए गए खिलाड़ियों में राष्ट्रीय स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता प्रिंसी कुजूर, इस्तीमा केरकेट्टा, राष्ट्रीय स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में प्रियांसी कुजूर, ममता कुजूर, सॉफ्टबाल में स्वर्ण पदक प्राप्त नन्दिनी भगत, अंकिता भगत, बीसीसीआई सीनियर महिला एक दिवसीय व टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में चयनित कु. प्रांशु प्रिया धनसोन, रणजी क्रिकेट, सा.पी.ए., एम.आर.एफ. फाण्उडेशन में पास, मुंबई इंडियन का ओर से इंग्लैण दौरा खिलाड़ी प्रशांत साय पैंकरा, अंडर-19 एवं स्कूल नेशनल में चयनित आंकाक्षा रानी, नेपाल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त प्रतीक बड़ा एवं देवेश कंवर शामिल हैं।
इसी प्रकार सम्म्मानित जनजातीय खिलाड़ियों में खेलो इंडिया फेस-1 दिल्ली में प्रतिभागिता सब-नेशनल खिलाड़ी दामिनी खुसरो, खेलो इंडिया फेस-2 दिल्ली में सेलेक्टर जूनियर नेशनल खिलाड़ी मधु सिदार, ऑल इंडिया हॉकी टूर्नामेंट राजनांदगांव में प्रतिभागिता सीनियर नेशनल खिलाड़ी संदीप ठाकुर, सब-जूनियर वेस्ट जोन हॉकी नेशनल चौम्पियनशिप राजनांदगांव में ब्रांज मेडल विजेता प्रितम कुजूर, 2री खेलो इंडिया सब जूनियर महिला हॉकी लीग फेस-1 नई दिल्ली में विजेता स्मिता कुजूर एवं रिया खलखो, 2री खेलो इंडिया वेस्ट जोन पुरूष-महिला जूनियरनेशनल चौम्पियनशिप राजनांदगांव में ब्रांज मेडल विजेता अश्विन कुजूर, 2री खेलो इंडिया वेस्ट जोन पुरूष-महिला जूनियर नेशनल चौम्पियनशिप गुजरात में ब्रांज मेडल विजेता अनिकेत कुजूर एवं अकविनाश तिग्गा, 42वीं एनटीपीसी राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता पण्जी गोवा में सिल्वर विजेता अजय कुमार, 67वी राष्ट्रीय शालेय गेम्स तीरंदाजी प्रतियोगिता गुजरात में ब्रांज मेडल विजेता तुलेश्वरी खुसरो, महाराजा प्रवीरचंन्द्र भंजदेव सम्मान 2017 में गोल्ड विजेता यशपाल ध्रवे एवं पायल मरावी, महाराजा प्रवीरचंन्द्र भंजदेव सम्मान 2020 में गोल्ड विजेता सर्वज्ञ मरकाम, 29वीं जूनियर नेशनल फेसिंग चौम्पियनशिप सोनीपत हरियाणा में गोल्ड
विजेता हिमांशु नेताम, 72वीं जूनियर नेशनल बास्केटबॉल चौम्पियनशिप बेगलुरू में सिल्वर विजेता साक्षी भगत, जनजातीय खेल महोत्सव भुनेश्वर उड़ीसा में गोल्ड विजेता कु. किरण पिस्दा, कु. नीलिमा खाखा, एवं प्रियंका कुमारी राज, 71वीं नेशनल बास्केटबॉल चौम्पियनशिप 2022 में ब्रांज मेडल विजेता मानसी मरकार एवं संदीप कुमार शामिल हैं। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री अरूण साव, आदिम जाति कल्याण मंत्री श्री रामविचार नेताम, वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री टंक राम वर्मा, महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सांसद श्री राधेश्याम राठिया एवं श्री चिंतामणी महराज, विधायक श्रीमती गोमती साय, श्रीमती रायमुनि भगत, श्री राम कुमार टोप्पो, श्री सुशांत शुक्ला, राज्य महिला आयोग की सदस्य श्रीमती प्रियम्बदा सिंह जूदेव सहित श्री प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, श्री रणविजय सिंह जूदेव सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं बड़ी संख्या में युवा और नागरिकगण उपस्थित थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
जल जीवन मिशन के आने से गांव में पानी की समस्या हो रही खत्मजशपुर : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जल जीवन मिशन योजना के तहत् हर घर जल पहुंच इस उदेदश्य से जिला जल एवं स्वच्छता मिशन को प्राथमिकता से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। जिसका जिला जल एवं स्वच्छता मिशन द्वारा कड़ाई से पालन करते हुए योजना के तहत् शुद्व पेयजल उपलब्ध कराने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। जल जीवन मिशन योजना को सुचारू रूप क्रियाशील कर जशपुर जिला मुख्यालय से 25 कि.मी. दूरी पर स्थित जंगल के किनारे बसा ग्राम बोड़ोकच्छार में 96 क्रियाशील घरेलु नल कनेक्शन के माध्यम से घर-घर तक शुद्व पेय जल पहूंचाया जा रहा है। घर पर पानी आने से सभी ग्रामीणों ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है।
जल जीवन मिशन के आने से पूर्व ग्रामीण अपनी पानी की दैनिक आवश्यकताओं के लिए हैण्डपम्प एवं कुओं पर र्निभर रहते थे, मुख्यतः महिलायें पानी भरने के कार्यों को करती थी जिसमें दिनों का काफी समय लग जाया करता था एवं मौसमों की वजह से गर्मीयों में जल स्तर का नीचे जाने से नलकूप में पानी देर से आना अथवा नहीं आने की समस्या एवं बारिसों के पानी से तबीयत ज्यादा खराब होने की समस्याएं रहती थी। बोड़ोकच्छार में योजना के अंतर्गत 2 एकल ग्राम नल जल योजनाएं लगी है जिसमें एक 12 मी. उंचाई की सोलर योजना लगी है। जिसकी क्षमता 10000 ली. की है। जिससे 32 परिवारों को पीने का पानी पर्याप्त हो जाता है और दूसरी बिजली संचालित योजना है। जिससे 60 परिवारों को पानी पहुंचाया जा रहा है। जिसमें 12 मी. उंचाई की 10000 ली. क्षमता की टंकीयां लगाई गई है।
जल जीवन मिशन के आने के बाद अब गांव के हर घर में नल से पानी आ रहा है जिससे अब पानी भरने नहीं जाना पड़ता एवं दिन का काफी समय बचता है योजना के आने से अब पानी जांच कर उपयोग में ला रहे हैं जिससे जल जनित बीमारियॉं बाकी सालों के मुकाबले काफी कम हो गई है। आज की स्थिती में योजना के ग्राम आये एवं चालू हुए डेढ़ साल से उपर हो गया है सभी ग्रामीण काफी खुश है वे टंकी की सफाई भी करते हैं, गांव में पानी की समस्या पूर्ण खत्म हो गई है। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
जशपुर : शासकीय पॉलीटेक्निक जशपुर में विगत दिवस 12 नवंबर को जनजातीय गौरव स्मृति की एक दिवसीय कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरपंच, ग्राम पंचायत झरगॉव सरपंच श्री सुधीर मिंज उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलन एवं जनजातीय महानायकों के चित्रों पर माल्यार्पण के साथ हुई। तत्पश्चात् राज्यगीत का गायन हुआ। संस्था के प्राचार्य एवं कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. जी. एस. बेदी द्वारा जनजातीय समाज की ऐतिहासिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक धरोहर से परिचय कराया गया। जनजातीय समाज द्वारा हमेशा जल, जंगल एवं जमीन के संरक्षण हेतु किए गए संघर्ष का स्मरण किया गया।
कार्यक्रम की संयोजक सुश्री प्रणिता सोरेंग ने इस अवसर पर जनजातीय गौरव स्मृति कार्यक्रम के उददेश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। तत्पश्चात् छात्र-छात्राओं द्वारा करमा नृत्य एवं कुड़ुख लोकगीत की मनमोहक प्रस्तुति दी गयी। सांस्कृतिक कार्यक्रम की समाप्ति पर गत् डेढ़ माह से आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं यथा चित्रकला, भाषण, क्विज आदि के विजेताओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। इस अवसर पर चलचित्र आरआरआर की प्रेरणादायी क्लिप एवं श्रीमती रश्मि किरण पन्ना द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती के बलिदान पर पॉवर पाईंट प्रस्तुति दी गयी। कार्यक्रम का संचालन श्री पंकज पैकरा और श्री सतीश किसपोट्टा द्वारा किया गया। साथ ही मुख्य वक्ता के रूप में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गम्हरिया के श्री व्याख्याता प्रदीप भगत उपस्थित थे। -
द न्यूज़ इंडिया समाचार सेवा
सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने में आपका योगदान बेहद सराहनीय : विधायक श्री दीपेश साहूबेमेतरा : बाल दिवस के खास मौके पर बेमेतरा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं के सम्मान में नगर पालिका के टाउन हॉल में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए आंगनबाड़ी केंद्रों के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू, साजा विधायक श्री ईश्वर साहू, कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा, और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय सिन्हा सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएँ, बच्चों के अभिभावक और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी श्री चन्द्रवेश सिंह सिसोदिया ने पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
अपने संबोधन में विधायक श्री दीपेश साहू ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के प्रति उनके समर्पण और मेहनत को देखते हुए बाल दिवस पर सम्मानित करने का निर्णय लिया था। श्री साहू ने कहा कि सरकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने और पात्र हितग्राहियों को लाभ दिलाने में इनका योगदान बेहद सराहनीय है। इस मौके पर छह आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को सम्मानित किया गया, वहीं नन्हे-मुन्ने बच्चों को उनकी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों के लिए पुरस्कृत किया गया। इसके साथ ही नारी सुरक्षा योजना और सुकन्या समृद्धि योजना के लाभार्थी बच्चों को बैंक पासबुक भी भेंट की गई।
विधायक श्री दीपेश साहू ने कोरोना महामारी के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवा को याद करते हुए उनकी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों के पोषण के लिए उनके प्रयास काबिल-ए-तारीफ हैं। श्री साहू ने बच्चों की मंच पर दी गई शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि यह उनकी मेहनत का ही नतीजा है। अतिथियों ने कार्यक्रम में लगाए गए सामग्री स्टॉल का भी अवलोकन किया। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से बच्चों के पोषण, टीकाकरण, और जन्म प्रमाण पत्रों के प्रति सजग रहने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि बाल दिवस के इस विशेष अवसर पर बच्चों की प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया और यह आयोजन सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत बना है।